The News Air- (भोपाल) राजधानी भोपाल से भाजपा के विधायक और पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (bjp mla rameshwar sharma ) के घुटने तोड़ देने वाले बयान पर अब पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने उनको जवाब देते हुए चैलेंज दिया। दिग्विजय ने कहा कि अगर उनमें दम हो तो मेरे घुटने तोड़कर दिखाएं। मैं उनके घर जाऊंगा देखते हैं क्या होता है।
बीजेपी विधायक की धमकी के बाद उनके घर जाएंगे दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी विधायक के विवादित बयान वाला वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया। ‘मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।
यहां से शुरू हुआ था पूरा मामला
दरअसल, तीन दिन पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के कलखेड़ा इलाक़े में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं पर विवादित बयान दिया था। शर्मा ने कहा था कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना। सोशल मीडिया पर बयान वाला वीडियो वायरल हो गया।
रामेश्वर शर्मा ने कहा दिग्विजय का स्वागत है…
वहीं दिग्विजय सिंह के चेतावनी के बाद बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह जी श्रीराम धुन करने आ रहे है उनका स्वागत है, पर उनका संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता इसरार ख़ान की गुंडई बर्दाश्त नही की जाएगी।