• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 सोमवार, 8 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

VIDEO: Amritpal ने अकाल तख्त जत्थेदार से पंजाब को बचाने के लिए सिखों की सभा बुलाने को कहा

The News Air by The News Air
बुधवार, 29 मार्च 2023
A A
0
amritpal Singh

amritpal Singh

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़, 29 मार्च (The News Air) खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने बुधवार को एक नया वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उसने अकाल तख्त के जत्थेदार से अनुरोध किया कि वह बैसाखी (13 अप्रैल) पर पंजाब को बचाने के लिए सरबद खालसा (सिखों की मण्डली) बुलाएं। उसने कहा कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस पर हमला बोलते हुए अमृतपाल सिंह ने सिख युवकों की गिरफ्तारी की जमकर आलोचना की।

वीडियो में, अमृतपाल सिंह ने कहा कि वह 18 मार्च को पुलिस से बचने में कामयाब रहा और वह सुरक्षित है। उसने सरेंडर करने की भी इच्छा जताई। पुलिस उसके अमृतसर में अकाल तख्त या तख्त दमदमा साहिब में आत्मसमर्पण करने की उम्मीद कर रही है। दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले मंगलवार की रात होशियारपुर कस्बे के पास एक गांव में अमृतपाल सिंह और उसके आका पापलप्रीत सिंह ने एक बार फिर पंजाब पुलिस को चकमा दे दिया।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक इनोवा वाहन को पुलिस ने एक नाके पर रोका, लेकिन वे अंधेरे में भागने में सफल रहे। उसमें अमृतपाल सिंह सहित तीन लोग सवार थे।

यह भी पढे़ं 👇

Vande Mataram

Modi के भाषण में 121 बार Vande Mataram, लेकिन RSS का जिक्र शून्य!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram Debate

Vande Mataram Debate: प्रियंका ने PM मोदी की कॉपी चेक की, सामने आया सच!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram History

Vande Mataram History: गांधी ने क्यों कहा था किसी पर मत थोपो?

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
RBI Repo Rate Home Loan News

RBI का बड़ा तोहफा, Home Loan हुआ सस्ता, इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025

पुलिस फगवाड़ा से कार का पीछा कर रही थी। कार बाद में फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास लावारिस हालत में मिली, जिसमें सवार लोग पैदल भाग गए।

पुलिस ने होशियारपुर जिले के गांवों की घेराबंदी कर दी है और घर-घर तलाशी अभियान चला रही है।

अमृतपाल सिंह और पापलप्रीत सिंह का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया था, जिसमें वो दिल्ली की एक गली में बिना पगड़ी और मास्क के घूम रहे हैं। एक दिन पहले राज्य के महाधिवक्ता ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया था कि पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के करीब है। हाई कोर्ट एक व्यक्ति द्वारा उसकी रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने दावा किया था कि अमृतपाल सिंह जालंधर में अवैध हिरासत में है। महाधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, पंजाब एक संवेदनशील चरण से गुजर रहा है और इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा शामिल है। इस तरह, दिए गए तर्कों को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में उठाए गए तर्कों तक ही सीमित होना चाहिए।

दोनों पक्षों के वकील को सुनने के बाद न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने याचिकाकर्ता के वकील से सबूत दिखाने को कहा कि अमृतपाल सिंह पुलिस की अवैध हिरासत में है। उन्होंने कहा कि राज्य का स्पष्ट रुख है कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से गिरफ्तारी से बच रहा है, अपना ठिकाना बार-बार बदल रहा है।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Vande Mataram

Modi के भाषण में 121 बार Vande Mataram, लेकिन RSS का जिक्र शून्य!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram Debate

Vande Mataram Debate: प्रियंका ने PM मोदी की कॉपी चेक की, सामने आया सच!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Vande Mataram History

Vande Mataram History: गांधी ने क्यों कहा था किसी पर मत थोपो?

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
RBI Repo Rate Home Loan News

RBI का बड़ा तोहफा, Home Loan हुआ सस्ता, इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
CM Mann

मोहाली बनेगा ‘कोरिया की सिलिकॉन वैली’! CM मान ने दक्षिण कोरियाई दिग्गजों से की बड़ी डील

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
Navjot Kaur Sidhu

500 करोड़ में CM कुर्सी? Navjot Kaur Sidhu कांग्रेस से सस्पेंड, रंधावा ने पिता को भी घसीटा

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR