शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हराया

यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हराया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तराखंड, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तराखंड, 20 सितंबर,(The News Air): यूएसएन इंडियंस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई- स्कोरिंग मुकाबले में नैनीताल एसजी पाइपर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ, यूएसएन इंडियंस के पास प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने का मजबूत मौका बन गया है।

गुरुवार के डबल-हेडर के दोपहर के मैच में, नैनीताल एसजी पाइपर्स के सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनकी शानदार नाबाद 118 रन की पारी 60 गेंदों में खेली गई, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल थे। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी का कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि यूएसएन इंडियंस की सामूहिक बल्लेबाजी ने एसजी पाइपर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, यूएसएन इंडियंस के सलामी बल्लेबाज आरव महाजन और युवराज चौधरी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के अंत तक टीम बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बना चुकी थी। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 10 ओवरों में टीम का स्कोर 107/0 तक पहुंचा दिया।

नैनीताल एसजी पाइपर्स ने निखिल पुंडीर की गेंद पर युवराज चौधरी का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, जिन्होंने 32 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। कुछ ओवर बाद, निखिल पुंडीर ने एक और सफलता दिलाते हुए अच्छी लय में दिख रहे आरव महाजन का विकेट लिया। आरव ने 47 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे।

अंतिम चार ओवरों में यूएसएन इंडियंस को जीत के लिए 41 रन और चाहिए थे। आर्यन शर्मा (21 गेंदों में नाबाद 33) और कप्तान अखिल रावत (17 गेंदों में नाबाद 35) ने अंतिम ओवरों में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। यूएसएन इंडियंस ने 216/2 के साथ टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर दर्ज किया।

इससे पहले, नैनीताल एसजी पाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और सलामी बल्लेबाज प्रियंशु खंडूरी और अवनीश सुधा ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी। अवनीश सुधा ने पावरप्ले ओवरों का पूरा फायदा उठाते हुए सात चौके लगाए। छठे ओवर के अंत तक उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 48 रन बना लिए थे। अगले ही ओवर में उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

प्रियंशु खंडूरी के साथ उनकी साझेदारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए और जब भी मौका मिला, बाउंड्री लगाते हुए टीम का स्कोर तेजी से बढ़ाया। 10 ओवर के अंत तक नैनीताल एसजी पाइपर्स ने बिना कोई विकेट खोए 91 रन बना लिए थे। 12वें ओवर की शुरुआत में उनकी साझेदारी ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया, और 18वें ओवर में अवनीश सुधा ने अपना व्यक्तिगत शतक पूरा किया।

प्रियंशु खंडूरी 77 रन बनाकर 18वें ओवर के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद अगला बल्लेबाज प्रतीक पांडे सस्ते में आउट हो गया, लेकिन सेट बल्लेबाज अवनीश सुधा और अरुष मेलकानी ने अंतिम ओवर में 20 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 210/2 तक पहुंचा दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Top News Today

Top News Today: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15, A-10 विमान, PM मोदी केरल मिशन पर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15 विमान, ट्रंप बोले – यह युद्ध है

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Top News Headlines

Top News Headlines: राहुल का एलडीएफ पर बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका युद्ध में नया मोड़

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Latest News

Raghav Chadha Latest News: शीश महल में पीटे गए, AAP नेता का बड़ा खुलासा!

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

इस जीत के साथ, यूएसएन इंडियंस ने तीन मैचों में छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले दिन में, नैनीताल एसजी पाइपर्स ने महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग में मसूरी थंडर्स को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।

 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दो दिन पहले छोड़ दिया था खाना, काम नहीं कर रहे थे शरीर के अंग, बाड़े में मिला ‘रिद्धि’ का शव

Next Post

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘संकट’ से की थी करियर की शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top News Today

Top News Today: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15, A-10 विमान, PM मोदी केरल मिशन पर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War: ईरान ने गिराए अमेरिकी F-15 विमान, ट्रंप बोले – यह युद्ध है

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Top News Headlines

Top News Headlines: राहुल का एलडीएफ पर बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका युद्ध में नया मोड़

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Latest News

Raghav Chadha Latest News: शीश महल में पीटे गए, AAP नेता का बड़ा खुलासा!

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, 4 जहाजों ने खोजा नया रास्ता!

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Iran USA War Updates

Iran USA War Updates: F-15E क्रैश के बाद लापता Pilot को कैसे बचाते हैं जान?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘संकट’ से की थी करियर की शुरुआत

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

डांडिया रास में जमकर थिरकने के लिए परफेक्ट है ये शॉर्ट लहंगे डिजाइंस

डांडिया रास में जमकर थिरकने के लिए परफेक्ट है ये शॉर्ट लहंगे डिजाइंस

अब नहीं कराना पड़ेगा महंगे इंटरनेट के लिए रिचार्ज! सरकार ला रही नई योजना!

अब नहीं कराना पड़ेगा महंगे इंटरनेट के लिए रिचार्ज! सरकार ला रही नई योजना!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।