सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

यूक्रेन यात्रा को लेकर फोन कर की जमकर तारीफ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 अगस्त 2024
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 27 अगस्त (The News Air): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 अगस्त) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर हुई बातचीत में अपनी हालिया यूक्रेन यात्रा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत क्षेत्र में यथाशीघ्र शांति एवं स्थिरता लाने के लिए पूरा सहयोग करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन के लिए पीएम के “शांति और निरंतर मानवीय सहायता के संदेश” के लिए उनकी प्रशंसा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बाइडेन ने पीएम मोदी के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने यूक्रेन सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और बाइडेन ने बांग्लादेश के हालात पर भी चर्चा की। इलाके में सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बाइडेन ने PM मोदी की यूक्रेन यात्रा के तीन दिन बाद उन्हें फोन किया। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा था कि यूक्रेन और रूस को युद्ध खत्म करने के लिए साथ बैठना चाहिए। भारत शांति बहाल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है।

यह भी पढे़ं 👇

Dr Gagandeep Singh Randhawa Case

Gagandeep Singh Randhawa Case: PGIMER में पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठी मांग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Harjot Singh Bains

Nangal Surplus Land: नंगल में 800 एकड़ जमीन पर लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, बड़ा फैसला

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheedi Diwas

Shaheedi Diwas: CM मान का BJP पर बड़ा हमला, भगत सिंह को भारत रत्न न देने पर उठाए सवाल

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna

Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna: CM मान ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा शहीदों का किया अपमान

सोमवार, 23 मार्च 2026

क्या हुई बात?

जो बाइडेन ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद X पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी से उनकी हाल ही में पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर चर्चा की। यूक्रेन के लिए शांति और निरंतर मानवीय सहायता के उनके संदेश की सराहना की। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात हुई। हमने यूक्रेन के हालात समेत विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत की ओर से पूर्ण समर्थन की बात दोहराई।”

उन्होंने कहा, “हमने बांग्लादेश के हालात पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।” बांग्लादेश में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बाद, भारत लगातार पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है।

यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में हुई चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने बाइडेन के साथ यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में चर्चा की। बयान में कहा गया है, “यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में चर्चा की।”

बयान के अनुसार पीएम मोदी ने “बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की सतत स्थिति” के बारे में बात की और शांति व स्थिरता की जल्द बहाली के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। पीएमओ ने कहा, “दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।”

पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी और बाइडेन ने ‘क्वाड’ सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। पीएमओ ने बाइडेन के साथ मोदी की बातचीत पर कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की।

पीएमओ के अनुसार दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और रेखांकित किया कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है। पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी के पास राष्ट्रपति बाइडेन का फोन आया। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Previous Post

सोने के अंडे देने वाला आदमी

Next Post

आर्य समाज मंदिर में करनी है शादी तो जान लें दिल्ली हाई कोर्ट का ये फैसला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dr Gagandeep Singh Randhawa Case

Gagandeep Singh Randhawa Case: PGIMER में पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठी मांग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Harjot Singh Bains

Nangal Surplus Land: नंगल में 800 एकड़ जमीन पर लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, बड़ा फैसला

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheedi Diwas

Shaheedi Diwas: CM मान का BJP पर बड़ा हमला, भगत सिंह को भारत रत्न न देने पर उठाए सवाल

सोमवार, 23 मार्च 2026
Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna

Shaheed Bhagat Singh Bharat Ratna: CM मान ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा शहीदों का किया अपमान

सोमवार, 23 मार्च 2026
Gangstaran Te Vaar Day 62

Gangstaran Te Vaar Day 62: पंजाब पुलिस ने 447 ठिकानों पर मारे छापे, 186 गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 5 किलो हेरोइन के साथ तस्करी मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
delhi-high-court

आर्य समाज मंदिर में करनी है शादी तो जान लें दिल्ली हाई कोर्ट का ये फैसला

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर ठेकेदार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर ठेकेदार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।