बदायूं, 20 मार्च (The News Air) उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों के डबल मर्डर मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, एफआईआर में लिखा गया है कि हत्याकांड में साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी शामिल था।
इस बीच, यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देखिए वीडियो
https://twitter.com/AHindinews/status/1770341516344533425
वहीं, बीती रात की घटना के बाद बदायूं में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात काबू में है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Budaun Double Murder: पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर : पिता एफआईआर में लिखाया है कि आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे चाहिए, क्योंकि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और डिलीवरी होने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और छत पर टहलने जाना चाहता है। वह छत पर गया और तीन मासूम बच्चों को भी ले गया। छत पर साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी आ गया।। जब मेरी पत्नी लौटी, तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। दोनों ने मिलकर बच्चों पर हमला किया। दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और तीसरे को घायल कर दिया। भागते हुए साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।

भाभी बोलकर चाय बनाने भेजा था बच्चों की मां को
हत्याकांड से जुड़ी ऐस जानकारी सामने आई है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।
- आयुष (12) व अहान (8) की हत्या छत पर गई गई। आरोपी छत पर बेटों का खून बहाता रहा, इससे अनजान मां सुनीता पड़ोसी साजिद के सत्कार में चाय बना रही थीं। साजिद जब घर में आया तो उसने कहा था कि भाभी तबीयत खराब है। चाय बना दो।
- पीड़ित परिवार ने घटनाक्रम को तंत्र-मंत्र से जोड़कर आरोप लगाया कि साजिद ने हत्या के बाद बच्चों का खून भी पीया, उसके मुंह पर लोथड़े लगे हुए थे।
- चर्चा यह भी है कि साजिद की पत्नी को इससे पहले हुए दो बच्चों की मौत हो गई थी। किसी तांत्रिक ने उसको दो बच्चों की हत्या करने, उनका खून पीने और मांस खाने की सलाह दी थी।
- पीड़ित परिवार ने साजिद के मुंह पर लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा भी जताया गया। हालांकि पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है।













