मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - UP Lok Sabha Poll: बीजेपी की स्मृति ईरानी को अमेठी में कितनी टक्कर दे पाएंगे केएल शर्मा?

UP Lok Sabha Poll: बीजेपी की स्मृति ईरानी को अमेठी में कितनी टक्कर दे पाएंगे केएल शर्मा?

जानिए कौन हैं कांग्रेस के उम्मीदवार शर्मा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 मई 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, सियासत
A A
0
UP Lok Sabha Poll
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यूपी, 3 मई (The News Air) यूपी की अमेठी लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को यहां से अपना उम्मीवार बनाया है। उन्हें ‘केएल’ नाम से जाना जाता है। यूपी की जिन सीटों पर लोगों की सबसे ज्यादा निगाहें रहती हैं उनमें अमेठी और रायबरेली शामिल हैं। दोनों ही सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कांग्रेस ने 3 मई को कर दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगे। इन दोनों ही सीटों के लिए शर्मा गांधी परिवार के मैनेजर की भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार उन पर चुनावी मैदान में कांग्रेस की संभावनाओं को जीत में बदलने का चैलेंज है।

शर्मा का सीधा मुकाबला अमेठी में BJP की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से होगा। अमेठी में ईरानी ने 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को हराया था। इस बार राहुल केरल के वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गांधी परिवार की इस पारंपरिक सीट पर शर्मा ईरानी के लिए कितनी बड़ी चुनौती पेश करते हैं। 2019 के चुनावों में राहुल को हराने के बाद ईरानी का हौसला बुलंद है।

शर्मा मूलत: पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। वह 1983 से ही कांग्रेस से जुड़े हैं। लेकिन, 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस में उनकी भूमिका बढ़ गई। वह सोनिया गांधी के सबसे वफादार लोगों में से एक बन गए। रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी के लिए राजनीत की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी शर्मा पर रही। वह शायद ही कभी दिल्ली और खासकर 10, जनपथ का दौरा करते हैं। अगर कभी वह जाते हैं तो उनका यह दौरा बहुत गुप्त रखा जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

केएल पर पहली बार 1983 में राजीव गांधी की नजर पड़ी थी। उसके बाद वह रायबरेली आ गए। तब से वह रायबरेली के होकर रह गए। वह यूथ कांग्रेस के भी हिस्सा रह चुके हैं। बताया जाता है कि आज भी सोनिया गांधी केएल पर बहुत भरोसा करती हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें कांग्रेस का सच्चा सिपाही माना जाता है।

अमेठी से बतौर उम्मीदवार अपने नाम का ऐलान होने के बाद केएल ने कहा, “मैं गांधी परिवार के फैसलों से बंधा हूं। मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर उम्मीदवार हूं। मैं अमेठी को स्मृति ईरानी से कहीं ज्यादा जानता हूं।” माना जा रहा है कि केएल के खिलाफ ईरानी को चुनाव जीतने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अमेठी की सीट पर चुनावी नतीजा चाहे जो भी आए, लेकिन केएल के कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने से कुछ चीजें साफ हो गई हैं।

पहला, 2019 के लोकसभा चुनावों में ईरानी के हाथों हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी अब इस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। दूसरा, जिस सीट को गांधी परिवार हमेशा अपनी मानता रहा है, अब उसकी पहचान बदलने जा रही है। इसका न सिर्फ अमेठी में कांग्रेस की संभावनाओं पर असर पड़ेगा बल्कि यह पूरे यूपी में कांग्रेस के भविष्य के लिए अहम है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जंगल की आग ने घरों को किया राख, जिंदा जल गया मजदूर

Next Post

वॉट्सऐप यूजर्स को मिलेगा यह Feature, कर पाएंगे अपने हिसाब से चैट लोकेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
ISI Spy Habib Zahir

ISI Spy Habib Zahir: कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाला नेपाल से गायब

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Chinese Weight Loss Drugs

Chinese Weight Loss Drugs: भारत में बिना जांच बिक रहे खतरनाक पेप्टाइड्स

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
WhatsApp

वॉट्सऐप यूजर्स को मिलेगा यह Feature, कर पाएंगे अपने हिसाब से चैट लोकेट

घरों में लगाई आग, पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी…

घरों में लगाई आग, पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी...

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस,

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।