रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UP Budget 2024 Updates : कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर; जानिए किसे क्‍या मिला

UP Budget 2024 Updates : कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर; जानिए किसे क्‍या मिला

यूपी बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024
A A
0
यूपी बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस, कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर; जानिए किसे क्‍या मिला up budget 2024 live updates yogi adityanath government fm Suresh Khanna budget full speech-uttar-pradesh news

UP Budget 2024 : यूपी बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

UP Budget 2024 updates: योगी आदित्‍यनाथ सरकार का आठवां बजट पेश कर दिया है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना इसे विधानसभा में पेश किया। 736437 करोड़ रुपए का यह बजट प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। वित्तीय वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है। इसमें कनेक्टिविटी विस्‍तार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही पेश हो रहे इस बजट में सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। धार्मिक शहरों के विकास पर जोर है। अयोध्‍या एयरपोर्ट के विस्‍तार के लिए 150  करोड़ के प्रावधान के साथ ही अयोध्या की तर्ज पर ही काशी और मथुरा के विकास की भी योजना है।बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्‍या अब वैश्विक पर्यटन का केंद्र बन गया है। योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। इसका विकास 1500 एकड़ में होगा। उन्‍होंने बताया कि फ्यूचर एनर्जी पर 4000 करोड़ का एमओयू हुआ है। इसके तहत सेवेन स्टार होटल और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वित्‍त मंत्री के बजट भाषण के बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित करते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने बताया कि बजट को सभी सदस्यों के टैबलेट पर अपलोड कर दिया गया है।

UP Budget 2024 Live Updates: राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए 2881 करोड़

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम मोदी  ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लागू किया है। हमारी नीतियां खासतौर पर युवा, महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्‍थान के लिए समर्पित हैं। बजट 2024 में  राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 2881 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। धर्मार्थ मार्गों के विकास हेतु 1750 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित किया गया है है। राज्य सड़क निधि से सड़कों के अनुरक्षण हेतु 3000 करोड़ रुपये तथा निर्माण हेतु 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। औद्योगिक- लॉजिस्टिक पार्क के लिए 4 लेन सड़कों के चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु मार्गों का चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण, नवनिर्माण, पुर्ननिर्माण कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसी तरह रेलवे उपरिगामी- अधोगामी सेतुओं के निर्माण हेतु 1350 करोड़ रुपये एवं ग्रामीण सेतुओं हेतु 1500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। 

Mon, 05 Feb 2024 12:03 PM

UP Budget 2024 Live Updates:मातृ मृत्‍यु दर और शिशु मृत्‍यु दर में आई उल्‍लेखनीय कमी 

वित्‍त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर वर्ष 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर वर्ष 2022 में 167 प्रति लाख तथा शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर वर्ष, 2020 में 38 प्रति हजार हो गयी है। वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2023 में ए0ई0एस0 (एक्यूट इन्सिफेलाइटिस सिन्ड्रोम) रोगियों की संख्या में 76 प्रतिशत तथा मृत्यु दर में 98 प्रतिशत की कमी एवं जे0ई0 (जापानी इन्सिफेलाइटिस) के रोगियों की संख्या में 85 प्रतिशत तथा मृत्यु में 96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Mon, 05 Feb 2024 12:01 PM

UP Budget 2024 Live Updates:‘प्रधानमंत्री जनधन योजना में यूपी अव्‍वल 

वित्‍त मंत्री ने बताया कि यूपी की जनता को वर्तमान में बैंकों की 19,705 शाखाओं, 2,28,544 बैंक मित्र एवं बी.सी. सखी तथा 17,852 एटीएम के जरिए बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 9 करोड़ खातों के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 54 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1.90 करोड़ के नामांकन साथ उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। अटल पेंशन योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख नामांकन का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।   

Mon, 05 Feb 2024 12:00 PM

UP Budget 2024 Live Updates:‘ई-श्रम’ पोर्टल पर 8.32 करोड़ कामगारों का पंजीकरण 

भारत सरकार द्वारा निर्मित ‘‘ई-श्रम’’ पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के लगभग 8.32 करोड़ कामगारों का पंजीकरण हुआ है जो देश में सर्वाधिक है। दिनांक 26 अगस्त, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 80.11 लाख श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता के अन्तर्गत 2 हजार रूपये की दर से लगभग 1600 करोड़ आवंटित किए गए।

Mon, 05 Feb 2024 11:59 AM

UP Budget 2024 Live Updates: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 22 लाख से ज्‍यादा को मिला लाभ 

वित्‍त मंत्री ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक 22 लाख 389 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुये 1,79,112 रोजगार सृजित किये गये।  कर्नाटक में 12 से 16 जनवरी, 2023 तक आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्तर प्रदेश के लोकगीत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।  

Mon, 05 Feb 2024 11:58 AM

UP Budget 2024 Live Updates: ब्‍लाक स्‍तर  पर बन रहे स्‍टेडियम और मल्‍टीपरपज हॉल 

वित्त मंत्री ने सुरेश खन्‍ना ने सदन को बताया कि प्रदेश के 117 विकास खण्डों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/ मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल एवं 51,300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। इन दलों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है। 
Mon, 05 Feb 2024 11:51 AM

UP Budget 2024 Live Updates: निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन बढ़ी 

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दी गयी है। योजना में 2023-2024 में तृतीय तिमाही तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया।  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक 17.82 लाख लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।  महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग किया।

Mon, 05 Feb 2024 11:50 AM

UP Budget 2024 Live Updates: निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन बढ़ी 

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दी गयी है। योजना में 2023-2024 में तृतीय तिमाही तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया।  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक 17.82 लाख लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।  महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग किया।

Mon, 05 Feb 2024 11:48 AM

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने बीमारू राज्‍य का नैरेटिव बदला  

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि यूपी आज आर्थिक-सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है। यह नैरेटिव सिरे से खारिज कर दिया गया है कि यूपी एक बीमारू प्रदेश है। प्रदेश की जनता में, प्रदेश की मेधा में अपार सम्भावनाओं को सरकार ने देखा और बड़े आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत् योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में विकासगाथा की रचना की है। उन्‍होंने एक शेर के माध्‍यम से कुछ यूं अपनी बात रखी- ‘ हौसले दिल में जब मचलते हैं, आँधियों में चिराग जलते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार की नीतियां विशेष रुप से युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं।

Mon, 05 Feb 2024 11:44 AM

UP Budget 2024 Live Updates: किसानों को मिल रहा सीधा फायदा 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डार्क जोन में नये निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है जिससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ। वर्ष 2023-2024 में माह अक्टूबर, 2023 तक लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 2022-2023 के लगभग 10 लाख बीमित कृषकों को माह अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत दिसम्बर, 2023 तक लगभग 63,000 करोड़ रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के जरिए 2 करोड़ 62 लाख कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गयी। वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी, 2024 तक लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2 लाख 33 हजार 793 करोड़ रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। 

Mon, 05 Feb 2024 11:42 AM

UP Budget 2024 Live Updates:समाज-संस्‍कृति में उच्‍चतम आदर्श रामराज्‍य से ही 

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि कहा कि यदि हम किसी समाज-संस्कृति में उच्चतम आदर्शों की कल्पना करें तो रामराज्य की संकल्पना के बाहर नहीं जाया जा सकता है। समाज में परस्पर सहयोग एवं विश्वास, न्याय आधारित सुशासन, अपराध शून्यता तथा वर्गभेद का पूर्ण अभाव, धर्मानुकूल आचरण को रामराज्य की प्रमुख विशेषताओं के रूप में निरूपित किया जा सकता है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महत्तर जीवन आदर्शों की ओर अग्रसर होने को प्रेरित करता रहा है। पिता के वचन का मान रखने के लिये समस्त राजसी वैभव को निःसंकोच त्याग कर वनवास के लिये प्रस्थान करना और दुष्टों और अधर्मियों का दृढ़तापूर्वक दलन करना ऐसे राजधर्म का अनुपम उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। 

Mon, 05 Feb 2024 11:34 AM

UP Budget 2024 Live Updates: यूपी विधानसभा में 7 लाख करोड़ से ज्‍यादा का बजट पेश 

यूपी विधानसभा में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया जा रहा है। यह 736437 करोड़ रुपए का है। यह यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं।  इसमें  24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं, राजकोषीय घाटा 3.46 फीसद है।

Mon, 05 Feb 2024 11:29 AM

UP Budget 2024 Live Updates:हमारी सरकार ने छह करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला- सुरेश खन्‍ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बजट भाशण जारी है। उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ सरकार में प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था में बेहद सुधार हुआ है। यूपी में जंगलराज का सफाया हो चुका है। हमारी सरकार अब तक छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही है।

Mon, 05 Feb 2024 11:12 AM

UP Budget 2024 Live Updates: बजट पेश कर रहे हैं वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना 

यूपी  विधानसभा में राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विधानसभा सदस्य मौजूद हैं। 
 

Mon, 05 Feb 2024 11:11 AM

UP Budget 2024 Live Updates: सीएम योगी के साथ विधानसभा पहुंचे वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे।
 

Mon, 05 Feb 2024 11:01 AM

UP Budget 2024 Live Updates:अयोध्या, मथुरा, काशी पर हो सकता है खास ऐलान

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Punjab Roads

Bhagwant Mann Punjab Roads: पंजाब में 43,000 KM सड़कों का बड़ा ऐलान

रविवार, 22 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, रुपये की गिरावट पर घिरी मोदी सरकार

रविवार, 22 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Sunil Jakhar ने AAP सरकार को बताया ‘गैंगस्टरों का समूह’: CM आवास का घेराव, 23 मार्च को पंजाब भर में प्रदर्शन

रविवार, 22 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 61वें दिन 529 ठिकानों पर छापे, 212 गिरफ्तार

रविवार, 22 मार्च 2026

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की है। अयोध्या में श्रीरामलला का दिव्य मंदिर बन जाने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां उमड़ रही आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद करने का इंतजाम भी बजट में हो सकता है। इसके अलावा काशी, मथुरा, चित्रकूट, गोरखपुर, विंध्याचल धाम में सुविधाओं के विकास पर भी बजट दिए जाने की चर्चाएं हैं।

Mon, 05 Feb 2024 10:53 AM

UP Budget 2024 Live Updates:बजट पेश होने से पहले अखिलेश ने घेरा 

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट थोड़ी देर में पेश होने वाला है। इसके पहले समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा है। अखिलेश ने अपने ‘एक्‍स’ अकाउंट पर एक पोस्‍ट में लिखा- ‘यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का… सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है।’ 

Mon, 05 Feb 2024 10:46 AM

UP Budget 2024 Live Updates: नए औद्योगिक गलियारों की घोषणा के आसार

बजट में गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा, गोरखपुर के गीडा क्षेत्र का विस्तार गोरखपुर-नौतनवा मार्ग पर करने, बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारा के लिए भारी भरकम बजट दे सकती है। अयोध्या में दिव्य श्रीराम मंदिर बन जाने के बाद लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाए जाने की घोषणा भी हो सकती है।

Mon, 05 Feb 2024 10:46 AM

UP Budget 2024 Live Updates: सड़क व हवाई यातायात योजनाओं पर भी होगा जोर

सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और संपर्क मार्गों को बजट से पर्याप्त धन मिलने की उम्मीद है। मेरठ सहित नौ शहरों में एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करती नजर आएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में कहा था कि यूपी में मेरठ सहित नौ नये एयरपोर्ट अगले दो साले में बनाने का लक्ष्य है।

Mon, 05 Feb 2024 10:40 AM

UP Budget 2024 Live Updates: योगी कैबिनेट ने बजट को दी मंजूरी 

योगी आदित्‍यनाथ सरकार सोमवार को 11 बजे अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करने वाली है। इसके पहले सीएम आवास पर हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बजट को मंजूरी दी गई। थोड़ी देर में मुख्‍यमंत्री और वित्‍त मंत्री विधानभवन पहुंचेंगे। इसके बाद वे सदन में बजट पेश करेंगे। 

Previous Post

महंत की हत्या: आश्रम में मिली लाश, कौन थे यह संत जिन्हें बेरहमी से मार डाला

Next Post

IND vs ENG विशाखापट्टनम में वापसी, भारत ने 106 रनों से इंग्लैंड को हराया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Punjab Roads

Bhagwant Mann Punjab Roads: पंजाब में 43,000 KM सड़कों का बड़ा ऐलान

रविवार, 22 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, रुपये की गिरावट पर घिरी मोदी सरकार

रविवार, 22 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Sunil Jakhar ने AAP सरकार को बताया ‘गैंगस्टरों का समूह’: CM आवास का घेराव, 23 मार्च को पंजाब भर में प्रदर्शन

रविवार, 22 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 61वें दिन 529 ठिकानों पर छापे, 212 गिरफ्तार

रविवार, 22 मार्च 2026
World News

World News: ईरान ने इजराइल के परमाणु शहर Dimona पर बरसाईं मिसाइलें, बदला जंग का पूरा समीकरण

रविवार, 22 मार्च 2026
Bikram Majithia

AAP Minister Laljit Bhullar गिरफ्तारी की मांग पर पंजाब में बड़ा बवाल, विपक्ष एकजुट

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
IND vs ENG Test Match

IND vs ENG विशाखापट्टनम में वापसी, भारत ने 106 रनों से इंग्लैंड को हराया

सदमे में गोभी मंचूरियन को पसंद करने वाले! गोवा में छिड़ा महाभारत

सदमे में गोभी मंचूरियन को पसंद करने वाले! गोवा में छिड़ा महाभारत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।