मध्य प्रदेश, 07 सितंबर,(The News Air): मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज (7 सितंबर 2024) सुबह क बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने ही वाले थी कि ठीक 200 मीटर पहले दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस खबर की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अफसर फौरन घटना स्थल पर पहुंच गए। यह हादसा सुबह करीब 5.50 बजे का बताया जा रहा है। बहुत से यात्री घबराकर ट्रेन से उतरने लगे। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।






