रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - छठ वृत्तियों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा ने मोदी जी के लिए वासुदेव घाट पर मिनरल वाटर की नकली यमुना का निर्माण किया : सौरभ भारद्वाज

छठ वृत्तियों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा ने मोदी जी के लिए वासुदेव घाट पर मिनरल वाटर की नकली यमुना का निर्माण किया : सौरभ भारद्वाज

पूर्वांचलियों को बेवकूफ बनाने वाले भाजपा के इस षड्यंत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल : सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 26 अक्टूबर 2025
in नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
105
SHARES
703
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (The News Air) पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी अपने एक झूठ को छिपाने के लिए लगातार झूठ पर झूठ बोलती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही दिल्ली सरकार को शाबाशी का प्रमाण पत्र देने के चक्कर में दिल्ली और देश की जनता से यह झूठ बोला, कि हमने यमुना को साफ कर दिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल जी की सरकार 10 साल में भी यमुना को साफ नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा न तो अरविंद केजरीवाल जी ने, न आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने भाजपा के नेताओं से या भाजपा की दिल्ली सरकार से कभी भी यमुना की सफाई को लेकर कोई प्रमाण पत्र मांगा। उन्होंने कहा कि केवल और केवल बिहार चुनाव के चलते भाजपा को अपनी दिल्ली सरकार को शाबाशी देने के लिए यह प्रमाण पत्र देना पड़ा और अब इस झूठ को छिपाने के लिए भाजपा को सैकड़ो झूठ बोलने पड़ रहे हैं। उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि आम आदमी पार्टी की जब दिल्ली में सरकार थी तो यमुना में बनने वाले झाग को साफ करने के लिए जिस केमिकल का छिड़काव पानी में किया जाता था, जो कि हानिकारक नहीं होता है, परंतु केवल और केवल जनता के बीच ड्रामा करने के लिए भाजपा के प्रवेश वर्मा जी यमुना घाट पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ गाली गलौज करते थे, बदतमीजी करते थे और उस केमिकल को जहर बताते थे।

आज वही प्रवेश वर्मा जी बतौर जल मंत्री वही केमिकल झाग खत्म करने के लिए जमुना में छिड़काव करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है कि सुबह 9:00 बजे से यमुना में झाग खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ का भांडा फोड़ करने के लिए हमने सुबह 7:00 बजे जाकर यमुना का झाग वाला वीडियो जनता के सामने सार्वजनिक किया और भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया। अपने इस झूठ को छुपाने के लिए भाजपा ने उन गरीब मजलूम कर्मचारी की ड्यूटी का समय सुबह 9:00 बजे से बदलकर अब सुबह 5:00 बजे कर दिया है। वह गरीब मजदूर सुबह ठंड में 5:00 बजे यमुना में जाकर केमिकल का छिड़काव करते हैं और झाग को खत्म करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा की प्रतिदिन केमिकल का छिड़काव करने के बाद अगले दिन फिर झाग पैदा हो जाते हैं और भाजपा का झूठ फिर जनता के सामने उजागर हो जाता है। इसीलिए जनता को बेवकूफ बनाने के लिए और घाट पर छठ के लिए पूजा करने आने वाले बिहार और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को बेवकूफ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से ईस्टर्न कैनल के द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलने वाला सारा पानी रोक कर यमुना में छोड़ दिया है। ताकि अधिक पानी आ जान के कारण जो यमुना में प्रदूषण की मात्रा है, वह अधिक पानी में घुलकर कम लगने लगे। परंतु यमुना के प्रदूषण में किसी प्रकार की कोई कमी भारतीय जनता पार्टी ने नहीं की है। केवल और केवल अपने झूठ को छिपाने के लिए नए-नए हथकंडे भाजपा की दिल्ली सरकार अपना रही है।

भाजपा शासित दिल्ली सरकार के झूठ को बेनकाब करने के लिए एक और तर्क पत्रकार बंधुओ के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग नेता यमुना पर जाकर दिखावा कर रहे हैं और जिस प्रकार से छठवर्ती अर्घ्य के रूप में पानी को चुल्लू में भरकर पीते हैं, उस तरह से पीने का ड्रामा कर रहे हैं, जबकि वह पानी साफ तौर पर उनकी कोहनी से गिरते हुए नजर आ रहा है और वह उस पानी को नहीं पी रहे हैं। इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए मैंने यमुना का पानी मीडिया बंधुओं की मौजूदगी में एक बोतल में भरा और हम उस पानी को मीडिया की मौजूदगी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के घर लेकर गए, कि यदि भाजपा ने इस पानी को स्वच्छ कर दिया है और यमुना साफ हो गई है तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी या बीजेपी का कोई भी मंत्री या नेता मीडिया के सामने इस पानी को पीकर दिखाए। परंतु ना तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और ना ही भाजपा का कोई भी नेता हमसे मिलने आया और ना ही किसी ने यमुना का वह गंदा और दूषित पानी पीकर दिखाया।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा किए जाने वाले एक और फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भाजपा जल्द ही एक और नया ड्रामा दिल्ली और देश की जनता के सामने लाने वाली है। जिसमें भाजपा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी शामिल किया है। पत्रकारों के समक्ष वीडियो प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि दिल्ली आईएसबीटी के समीप बने वासुदेव घाट पर भारतीय जनता पार्टी ने यमुना नदी के किनारे किनारे पर एक और कृत्रिम नदी का निर्माण किया है। एक छोटी सी नदी जिसमें वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिल्ली के लोगों को पीने के लिए सप्लाई किए जाने वाली पानी की पाइपलाइन के जरिए चोरी छुपे फिल्टर वाटर भरा गया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उस फिल्टर वाटर वाली यमुना में डुबकी लगाकर दिल्ली और देश की जनता और बिहार-पूर्वांचल की जनता को बेवकूफ बनाएंगे और यह दिखाएंगे कि भाजपा ने यमुना साफ कर दी है।

एक बड़ा प्रश्न उठाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि क्या आपने कभी सुना है की मौसम बदलने पर प्रधानमंत्री जी को फ्लू हो गया, कोरोना काल में क्या आपने सुना था के प्रधानमंत्री को कोरोना हुआ? गंदा पानी पीने की वजह से अक्सर दिल्ली में खबरें सुनने को मिलती हैं कि लोग बीमार हो गए, टाइफाइड हो गया, क्या आपने कभी सुना के प्रधानमंत्री को टाइफाइड हो गया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपनी सेहत की सदैव चिंता रहती है। यही कारण है कि फिल्टर वाटर वाली नकली नदी बनाकर प्रधानमंत्री जी उसमें डुबकी लगाने आ रहे हैं और गरीब पूर्वांचलियों के लिए दूषित और मल युक्त जल से भरी यमुना पर घाट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, कि भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता कि पूर्वांचली लोग इस जल में डुबकी लगाकर बीमार पड़ जाए, उनकी मृत्यु हो जाए, उनके बच्चों की मृत्यु हो जाए, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने स्वास्थ्य की पूरी चिंता है।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: बारिश का दौर खत्म, 40°C तक पहुंचेगा पारा, गर्मी के लिए तैयार रहें

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha हटाए गए: AAP का चौंकाने वाला बड़ा एक्शन

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

एक अनुमान लगाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि ऐसी सूचना हैं, कि इस कार्यक्रम में मीडिया को भी शायद अंदर आने की अनुमति न दी जाए। केवल सरकारी चैनल के कैमरे ही अंदर होंगे और जो तस्वीर वह चाहेंगे वही तस्वीर बाकी मीडिया के साथ साझा करेंगे, ताकि भाजपा की इस नकली फिल्टर वाटर वाली नदी का सच देश की जनता के सामने न आ सके। सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि आप सोच कर देखिए कि जो लोग छठी मैया को धोखा दे सकते हैं, जो लोग सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वह लोग किसी के सगे नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यह सब ड्रामा केवल और केवल बिहार की जनता को बेवकूफ बनाकर आने वाले बिहार के चुनाव में वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने इस संबंध में एक और बड़ी जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करते हुए बताया, कि दिल्ली सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ही आंकड़े हैं, कि यमुना का पानी इतना प्रदूषित है, कि पीना तो दूर यदि कोई उसमे नाहा लेगा तो उसे भयंकर बीमारियां हो सकती हैं। इन सब के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल बिहार में वोट हासिल करने के लिए, सत्ता हथियाने के लिए पूर्वांचलियों की जान दाव पर लगाने के लिए तैयार है।

सभी इस बात को भली भांति जानते हैं, कि छठव्रती दो दो घंटे, तीन-तीन घंटे यमुना में खड़े होते हैं, पूजा अर्चना करते हैं, अर्घ्य देते हैं और अपना छठ व्रत पूरा करते हैं। यमुना का पानी इतना प्रदूषित है उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने इतना बड़ा षड्यंत्र रचा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यमुना के किनारे, फिल्टर वाटर वाली एक नकली कृत्रिम यमुना का निर्माण किया गया ताकि पूर्वांचलों को, बिहार के लोगों को और छठवृतियों को बेवकूफ बनाया जाए और बिहार में उनका वोट हासिल किया जा सके, चाहे दिल्ली में पूर्वांचलों की, छठवृतियों की यमुना में स्नान करने से, वह दूषित पानी पीने से मृत्यु ही क्यों ना हो जाए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के पूर्व DIG की काली कमाई: दुबई-कनाडा में 5 फ्लैट, 55 एकड़ जमीन…

Next Post

“शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकी हैं” — कुरनूल हादसे पर भड़के हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: बारिश का दौर खत्म, 40°C तक पहुंचेगा पारा, गर्मी के लिए तैयार रहें

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha हटाए गए: AAP का चौंकाने वाला बड़ा एक्शन

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Drunk drivers are terrorists hyderabad police commissioner

“शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकी हैं” — कुरनूल हादसे पर भड़के हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार

Cm mann

तरनतारन में मुख्यमंत्री भगवंत मान का मेगा रोड शो, 'आप' उम्मीदवार के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Dr. Baljit Kaur

मान सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत अब तक ₹2400 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।