रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विधान सभा के कामकाज में बेहतरीन बदलाव लाएगी यह बेमिसाल पहल

विधान सभा के कामकाज में बेहतरीन बदलाव लाएगी यह बेमिसाल पहल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023
A A
0
SAYS THIS PATH BREAKING INITIATIVE WILL BRING QUALITATIVE CHANGE IN THE FUNCTIONING OF THE ASSEMBLY

SAYS THIS PATH BREAKING INITIATIVE WILL BRING QUALITATIVE CHANGE IN THE FUNCTIONING OF THE ASSEMBLY

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पंजाब विधान सभा में मानक बहस और संसदीय कार्य के लिए विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम मार्गदर्शन का काम करेगा: मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद
  • राज्य के हितों की रक्षा के लिए सभी पार्टियों को अपने मत-भेद भुलाने का किया आह्वान
  • कोयले की सप्लाई समुद्री मार्ग के द्वारा करने के लिए केंद्र सरकार के मनमाने फ़ैसले की आलोचना
  • कहा; राज्य को लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि चलाएंगे, ना कि केंद्र सरकार के स्थापित किए हुए व्यक्ति

चंडीगढ़, 14 फरवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि राज्य के विधायकों के लिए करवाया जा रहा विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम आने वाले सत्रों के दौरान पंजाब विधान सभा में मानक बहसों और संसदीय कामकाज के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा।

यहाँ पंजाब विधान सभा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेमिसाल पहल विधान सभा के कामकाज में बेहतरीन बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़े जनादेश से विधायकों को जिताया है और उनको चुने हुए प्रतिनिधियों से बहुत आशाएं हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन आशाओं की पूर्ति तभी हो सकती है, अगर विधायक बहसों और कानून बनाने की प्रक्रिया में सक्रियता से हिस्सा लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है, जब राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने मतभेद भुलाकर राज्य के हितों की रक्षा के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की राजनीतिक पार्टियाँ और वहाँ के लोग अपने राज्यों के साझे कार्यों के लिए एकजुट होते हैं, परन्तु पंजाब में इस तरह की एकजुटता नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के मसलों का जल्द समाधान सुनिश्चित बनाने के लिए यह समय की मुख्य ज़रूरत है।

केंद्र सरकार द्वारा राज्य को आवंटित कोयला खान से समुद्री रास्ते के द्वारा कोयला लाने के दोषपूर्ण फ़ैसले की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र का यह मनमाना फ़ैसला तर्कहीन है। उन्होंने कहा कि राज्य इस कोयले का प्रयोग धान की फ़सल पैदा करने के लिए करता है, जिसका देश का अन्न भंडार भरने में अहम भूमिका है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को कोयले की ढुलाई का अधिक ख़र्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो ग़ैर-वाजिब और असहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में लोग सबसे ऊपर हैं और सरकार लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार के स्थापित किए हुए कुछ प्रतिनिधि राज्य के मामलों में काँटे बिछा रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत मान ने कहा कि इन स्थापित किए हुए व्यक्तियों को लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के काम में काँटे बिछाने की जगह अपने अधिकार क्षेत्र में रहना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Mann ki Baat

Mann Ki Baat 132: मध्य पूर्व जंग पर PM Modi ने जताई गहरी चिंता, देश से की बड़ी अपील

रविवार, 29 मार्च 2026
Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को रखें व्रत, जानें नियम और बड़ी सावधानियां

रविवार, 29 मार्च 2026
Bihar Board Matric Result 2026

Bihar Board Matric Result 2026 जारी: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

रविवार, 29 मार्च 2026
Driving Licence Rules

Driving Licence Rules: एक गलती और 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा लाइसेंस

रविवार, 29 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी राजनीति से दूर नहीं रहते और वह अपने से सम्बन्धित राजनीतिक माहौल में सक्रियता से हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को लीडरशिप का गुण विरासत में मिला है, जिसका अंदाज़ा इस बात से सहज ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने विदेशों में भी अपने लिए अलग जगह बनाई है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को कनाडा, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और अन्य मुल्कों के राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में पंजाब ही ऐसा एकमात्र राज्य है, जिसकी जड़ें दुनिया भर में फैली हुई हैं, क्योंकि पंजाबी हरेक मुल्क में छाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पंजाब विधान सभा सत्र का सीधा प्रसारण होता है, जिस कारण विधायकों पर बड़ी जि़म्मेदारी है। भगवंत मान ने कहा कि सारा विश्व हमारी ओर देख रहा है और सभी सदस्यों की यह जि़म्मेदारी बनती है कि वह विधान सभा में बहसों के दौरान विवरण बनाकर रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे अलग-अलग रंगों का गुलदस्ता सुंदर और मनमोहक लगता है, उसी तरह लोकतांत्रिक ढांचे में विरोधी और सत्ताधारी बैंच दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी और सत्ताधारी पार्टियाँ सेहतमंद लोकतंत्र की अहमीयत को दिखाती हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन दोनों पक्षों को सदन में मानक विचार-चर्चा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों द्वारा असरदार ढंग से बहस करने के लिए तैयारी करनी बहुत ज़रूरी है और सभी विधायकों को सदन में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि जिन कुर्सियों पर आज वह बैठे हुए हैं, इन कुर्सियों पर वह महान शख्सियतें भी बैठा करती थीं, जिन्होंने राज्य की तकदीर बदल कर रख दी। भगवंत मान ने कहा कि विधायकों को नई दिल्ली में संसद म्युजिय़म का दौरा करके लोकतंत्र की महान विरासत के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लोग सभा की तरह यहाँ भी विधायकों के लिए मैंबजऱ् रैफरैंस सेवा शुरू करने का सुझाव दिया, जिससे विधायकों को लोगों के मसले और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। भगवंत मान ने विधायकों के साथ लोग सभा में बतौर संसद मैंबर अपने तजुर्बे भी साझे किए।

इससे पहले पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज के विशेष प्रोग्राम में शिरकत करने वाले सभी आदरणीयों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम बहस के मानक और सदन की कार्यवाही में सुधार लाने में मददगार साबित होगा। कुलतार संधवां ने कहा कि यह सैशन केवल विधायकों के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य के लोगों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि यह प्रोग्राम पहली बार चुने गए विधायकों के साथ-साथ बाकी विधायकों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह रास्ते से एक तरफ़ हटकर प्रयास भविष्य में राज्य के लिए भी लाभप्रद होगा। डॉ. निज्जर ने विधायकों से अपील की कि इन सैशन में माहिर कीमती विचार पेश करेंगे और वह इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

अपने संबोधन में विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सुझाव दिया कि विधायकों के ग्रुप बनाकर उनको कानूनी सहायकों की सेवाएं प्रदान करनी चाहीए हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से विधायकों को अपने सरोकार सदन में पेश करने के लिए ज़रुरी दस्तावेज़ या अन्य सम्बन्धित जानकारी जल्द से जल्द मिल सकेगी। प्रताप सिंह बाजवा ने विधान सभा के स्पीकर द्वारा यह सैशन करवाने की सराहना करते हुए सदन के रचनात्मक कामकाज की वकालत की।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Next Post

विधायकों को वैधानिक कार्यप्रणाली की सुचारू जानकारी देने के लिए किया गया ओरिएंटेशन प्रोग्राम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mann ki Baat

Mann Ki Baat 132: मध्य पूर्व जंग पर PM Modi ने जताई गहरी चिंता, देश से की बड़ी अपील

रविवार, 29 मार्च 2026
Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को रखें व्रत, जानें नियम और बड़ी सावधानियां

रविवार, 29 मार्च 2026
Bihar Board Matric Result 2026

Bihar Board Matric Result 2026 जारी: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

रविवार, 29 मार्च 2026
Driving Licence Rules

Driving Licence Rules: एक गलती और 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा लाइसेंस

रविवार, 29 मार्च 2026
US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War में एक महीना पूरा: IRGC ने दी बदले की धमकी, PM Modi ने MBS से की बात

रविवार, 29 मार्च 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Kultar Singh Sandhwan

विधायकों को वैधानिक कार्यप्रणाली की सुचारू जानकारी देने के लिए किया गया ओरिएंटेशन प्रोग्राम

Complete History of Surat in Hindi

सूरत का इतिहास - सम्पूर्ण जानकारी | Complete History of Surat in Hindi

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।