अबोहर, 29 अगस्त (The News Air): मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
मंगलवार रात करीब 10 बजे सीतो रोड नामदेव चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। कार के मालिक अमीर चंद निवासी ढाणी करनैल वासी ने बताया कि सामने से वाहन की लाइटें आंखों में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चोटें भी लगी। रात को कार वहां से ले जाने की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वे सुबह जब आए तो देखा कि कार के चारों टायर गायब थे। वहीं कार का शीशा तोड़कर अंदर से कुछ सामान भी चुरा लिया गया था। उसने कहा कि दुख की बात है कि चोरों ने हादसाग्रस्त कार को भी नहीं बख्शा।








