शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुझे चाहें और गालियां दे लें, 2020 में दिल्ली देहात से किया वादा कब पूरा होगा, बताएं?- केजरीवाल

मुझे चाहें और गालियां दे लें, 2020 में दिल्ली देहात से किया वादा कब पूरा होगा, बताएं?- केजरीवाल

प्रधानमंत्री ने 2020 में दिल्ली लैंड रिफॉर्म एक्ट की धारा 81 और धारा 33 को खत्म करने, जमीनों का मालिकाना हक़ और प्लॉट देने का वादा किया था- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 5 जनवरी 2025
A A
0
Arvind Kejriwal in PC
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 05 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली देहात के लोगों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मोदी जी, आप मुझे चाहें और गालियां दे लें, लेकिन यह जरूर बताएं कि 2020 में आपने जो दिल्ली देहात से वादा किया था, वो वादा कब पूरा होगा? आपने दिल्ली देहात के किसानों से दिल्ली लैंड रिफॉर्म एक्ट की धारा 81 और धारा 33 को खत्म करने, जमीनों का मालिकाना हक़ दिलाने और प्लॉट देने का वादा किया था। यह काम तो सिर्फ केंद्र सरकार ही के सकती है। जबकि धारा 81 और 33 खत्म करने के लिए हम दो बार प्रस्ताव भेज चुके हैं। आपने अभी तक दिल्ली मास्टर प्लान 2021 को नोटिफाई और दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी को लागू क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि ये लोग केवल केजरीवाल को गालियां देने के लिए वोट मांगते हैं, लेकिन इस बार दिल्ली की जनता बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।

प्रधानमंत्री ने 2020 में जो वादे किए थे, दिल्ली देहात के लोग आज भी उसे पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं- केजरीवाल

रविवार को वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी 38 मिनट बोले और वह 38 मिनट में से लगभग 29 मिनट दिल्ली के लोगों और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं। वह चुनकर-चुनकर गालियां दे रहे थे। मैं देख रहा था, मुझे बहुत बुरा लग रहा था। लोग उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री जी देश के लिए एक विजन देंगे। दिल्ली के लिए एक विजन देंगे। एक बड़ा काम देंगे। लेकिन वह केवल गालियां देकर गए। मैं उन गालियों में नहीं जाना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं और उन्हें उनका पिछला संकल्प पत्र याद दिलाना चाहता हूं। प्रधानमंत्री जी ने 2020 में जो वादे किए थे, मेरे दिल्ली देहात के भाई आज भी उन वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी 2020 के चुनाव के पहले वादा करके गए थे कि दिल्ली लैंड रिफॉर्म एक्ट की धारा 81 और धारा 33 रद्द की जाएगी। यह केवल और केवल केंद्र सरकार कर सकती है। इस बारे में दिल्ली विधानसभा ने प्रस्ताव पास करके कई साल पहले केंद्र सरकार को भेजा था। एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार भेजा था। पहले कांग्रेस की सरकार ने फिर आम आदमी पार्टी ने प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजा। प्रधानमंत्री जी ने 2020 में खुद वादा किया था कि धारा 81 और धारा 33 खत्म कर देंगे। इसमें अनगिनत केस कर रखे हैं। दिल्ली देहात में छोटे-छोटे किसानों पर केस कर रखे हैं। वह रोज कचहरी के चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। उनके सारे मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और धारा 81 और धारा 33 वापस ली जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली देहात से लाल डोरा के विस्तार का भी वादा किया था, लेकिन अभी तक नहीं हुआ – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहता हूं कि वह अगली बार जब दिल्ली में भाषण देने आएं तो दिल्ली देहात के लोग इंतजार कर रहे हैं वह इस मुद्दे पर भी कुछ बोलकर जाएं कि उन्होंने अभी तक धारा 81 और धारा 33 रद्द क्यों नहीं की और अब कितने दिन में रद्द करेंगे? 20 सूत्रीय कार्यक्रम में और धारा 74(4) के तहत दिल्ली के कई किसानों को दिल्ली देहात के अंदर जमीनें दी गई थीं। उन्हें उन जमीनों का मालिकाना हक आज तक नहीं दिया गया। दिल्ली देहात के लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। इसका भी प्रधानमंत्री जी ने 2020 मेें ऐलान किया था कि किसानों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। जितने किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाता है, उन्हें कानूनन वैकल्पिक प्लॉट्स दिए जाने होते हैं। डीडीए ने पिछले 50 सालों में किसी को वैकल्पिक प्लॉट्स नहीं दिए। प्रधानमंत्री जी ने 2020 में उन्हें वैकल्पिक प्लॉट्स देने का भी वादा किया था। प्रधानमंत्री जी ने लाल डोरा के विस्तार का भी वादा किया था।

अगर लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू हो जाती तो कई सब-सिटी बन जाती और कच्ची कालोनियों बनी बंद हो जाती – केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Ramlala Surya Tilak

Ramlala Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला का ललाट दमका, 5 मिनट तक हुआ दिव्य नजारा

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Gujarat Election 2026

Gujarat Election 2026: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, मुफ्त बिजली-पानी सहित ये 5 गारंटी

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
RBSE 12th Result 2026

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें डेट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
PM Modi

India Lockdown पर सरकार का बड़ा बयान, जानें पूरी सच्चाई

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2041 का दिल्ली का मास्टर प्लान आज भी नोटिफाई होने का इंतजार कर रहा है जिसकी वजह से दिल्ली का विकास पूरी तरह से रुक गया है। उसको नोटिफाई क्यों नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार उसका नोटिफिकेशन क्यों नहीं कर रही है। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 क्यों नोटिफाई नहीं किया गया? जिसकी वजह से पूरी दिल्ली का विकास रुक गया है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि हमें गालियां दे दीजिए। आपने 38 मिनट में से 29 मिनट गाली दी। अगली बार 25 मिनट दे लेना लेकिन बाकी 4 मिनट इन मुद्दों पर बता देना कि आपको इन मुद्दों पर क्या कहना है। लैंड पूलिंग पॉलिसी की 2018 में नोटिफिकेशन हुई थी। लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अगर यह पॉलिसी लागू हो जाती तो द्वारका जैसी कई सारी छोटी-छोटी सब-सिटी पूरी दिल्ली के अंदर बन जातीं और लोग जो कच्ची कॉलोनियों से परेशान हो रहे हैं वो कच्ची कॉलोनियां बननी बंद हो जातीं। लेकिन इन्होंने अभी तक लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू नहीं की। पता नहीं केंद्र सरकार क्या कर रही है? केंद्र सरकार का दिल्ली के साथ इस तरह का रवैया क्यों है? उनकी हर पांच साल में वोट मांगने की हिम्मत कैसे हो जाती है? वह केवल और केवल गालियों के बस पर वोट मांगना चाहते हैं। वह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गालियां देंगे, वोट दो। लेकिन इन्होंने काम क्या किया है, वो बताएं।

दिल्ली देहात के लोग कह रहे हैं,अब प्रधानमंत्री जो कहकर जाते हैं, उस पर विश्वास नहीं होता – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आधा राज्य है। आधी हमारी सरकार है, आधी उनकी सरकार है। यह सारे काम इन्हें करने थे। इन्होंने यह काम क्योें नहीं किए? अगर ये काम करके आते तो धारा 81, धारा 33 खत्म कर देते, उन्हें मालिकाना हक दे देते। पूरा दिल्ली देहात इन्हें वोट दे देता। आज सारे दिल्ली देहात के लोग भाजपा से बदला लेने के लिए बैठे हैं। वह कह रहे हैं कि अब प्रधानमंत्री जो कहकर जाते हैं, हमें उसपर विश्वास नहीं होता। प्रधानमंत्री जी झूठ बोलकर जाते हैं। प्रधानमंत्री जी हर चुनाव में आते हैं और हर चुनाव के अंदर झूठे वादे करके जाते हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री जी अगली बार आकर भाषण दें तो मैं उनसे दिल्ली देहात के लोगों की तरफ से यह सारे वादे पूरे करने की निवेदन करता हूं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

China के HMPV Virus से बढ़ी चिंता, बच्चों और युवाओं में दिख रहे हैं ये लक्षण – जानिए कैसे रहें सुरक्षित!

Next Post

Ramesh Bidhuri के बयान पर बवाल: “महिला विरोधी BJP को जनता देगी करारा जवाब” – CM Atishi का बड़ा हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ramlala Surya Tilak

Ramlala Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला का ललाट दमका, 5 मिनट तक हुआ दिव्य नजारा

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Gujarat Election 2026

Gujarat Election 2026: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, मुफ्त बिजली-पानी सहित ये 5 गारंटी

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
RBSE 12th Result 2026

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें डेट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
PM Modi

India Lockdown पर सरकार का बड़ा बयान, जानें पूरी सच्चाई

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोना ₹1,41,032 और चांदी ₹2,24,801 पर पहुंची, जोरदार तेजी

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
PM Modi Iran War Meeting

PM Modi Meeting: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, Lockdown की अफवाह खारिज

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Next Post
atishi

Ramesh Bidhuri के बयान पर बवाल: "महिला विरोधी BJP को जनता देगी करारा जवाब" – CM Atishi का बड़ा हमला

Jagjit Singh Dallewal

"आमरण अनशन पर Jagjit Singh Dallewal की हालत गंभीर, पैदल जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।