मध्य प्रदेश, 16 जून (The News Air) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का आदिवासी बहुल मंडला इलाके की चर्चा हर जगह हो रही है। इसकी वजह ये है कि प्रशासन को यहां 150 से ज्यादा गायें मिली हैं। ये सभी गायें काटने के लिए लाई गई थी। पुलिस प्रशासन को छापेमेरी के दौरान 11 घरों में गौमांस मिला है। ये गौमांस फ्रिज में रखा था। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी घरों को बुलडोजर से गिरा दिया है। ये सभी घर सरकारी जमीन पर बने थे। बरामद की गई सभी गायों को गौशाला भेज दिया गया है।
मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। सूचना मिली थी कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में काटने के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है।
पशु चिकित्सक ने बताया गौमांस है
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिली। सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया। जानवरों की चर्बी, खाल और हड्डियां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था। एसपी ने कहा कि स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल हैदराबाद भेज दिया है। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए। इसकी वजह ये है कि ये सभी घर सरकारी जमीन पर बनाए गए थे।
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी 10 की तलाश जारी
उन्होंने ने कहा कि गायों और गोमांस की बरामदगी के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी 10 लोगों की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकस भैसवाही क्षेत्र पिछले कुछ समय से गौ तस्करी का केंद्र बन गया है। मध्य प्रदेश में गोहत्या के लिए सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी मुस्लिम हैं।