रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल को जान से मारने की हो रही गहरी साजिश, भाजपा और अमित शाह से उनको खतरा- सीएम आतिशी

केजरीवाल को जान से मारने की हो रही गहरी साजिश, भाजपा और अमित शाह से उनको खतरा- सीएम आतिशी

हमने अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने की मांग को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है- सीएम भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
A A
0
CM Mann and Atishi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 24 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। सीएम आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही है, उनको भाजपा और अमित शाह से खतरा है। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस अहम भूमिका निभा रही थी, लेकिन भाजपा ने साजिश कर चुनाव से ठीक पहले हटवा दिया। अभी तक अरविंद केजरीवाल के ऊपर जब-जब हमला हुआ है, तब-तक हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं और पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह जो अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमले करवा रही है, उससे दिल्ली की जनता का उनके लिए प्यार और बढ़ रहा है।

केजरीवाल को जान से मारने की बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है- सीएम आतिशी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब पुलिस की सुरक्षा केंद्र सरकार के आदेश पर हटाए जाने को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। सीएम आतिशी ने कहा कि इस वक्त अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में दो खिलाड़ी हैं। एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के अलग-अलग जगहों में जाकर हमला करते हैं, पत्थर फेंकते हैं, डंडे लेकर आते हैं और स्पिरिट के स्प्रे करते हैं। जबिकि दूसरा खिलाड़ी साजिशकर्ता भाजपा है और गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस है।

केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा और दिल्ली पुलिस की इस जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है। हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। जब सोशल मीडिया पर जांच की गई तो हमलवार भाजपा का कार्यकर्ता निकला। क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता था, इसलिए दिल्ली पुलिस के साथ जुगलबंदी फिर से सामने आई और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 30 नवंबर को अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ। जब वह मालवीय नगर में एक पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे, वहां उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

हरि नगर में केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने नहीं रोका- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इसी तरह 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने जांच नहीं की। लेकिन जब हमने खुद सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सारे हमलावर भाजपा के पदाधिकारी थी। फिर से भाजपा और दिल्ली पुलिस की यह जुगलबंदी सामने आई। दिल्ली पुलिस ने न तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका और ना ही उनके खिलाफ एक्शन लिया। गुरुवार को हरिनगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। काली बाड़ी में अरविंद केजरीवाल अपनी विधानसभा में प्रचार करने जा रहे थे, वहां बसें भरकर उनकी गाड़ी पर हमला करने के लिए पत्थरों और डंडों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता लाए गए। “आप” सांसद संजय सिंह को वहां जाकर उस हमले को रोकना पड़ा, लेकिन दिल्ली पुलिस सामने आई। एक बार फिर से दिल्ली पुलिस और भाजपा की जुगलबंदी सामने आई।

भाजपा और अमित शाह का एक ही मकसद, किसी भी तरह केजरीवाल को खत्म करना- आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा, दिल्ली पुलिस और अमित शाह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा है। मैं पूछना चाहती हूं कि इस देश के इतिहास में क्या कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिसकी गाड़ी की पत्थर फेंके गए हों और पुलिस सामने नहीं आई हो। क्या कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिस पर कोई पदार्थ फेंक देता है और पुलिस वाले वहां मौजूद होते हैं लेकिन वो उसे रोकते व पकड़ते नहीं है। क्या कोई जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिसकी गाड़ी पर पत्थरों और डंडों से हमला किया जाता है लेकिन पुलिस हमलावरों को रोकती नहीं है? यह अरविंद केजरीवाल के साथ क्यों हो रहा है? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा देने की जिम्मेदार दिल्ली पुलिस, भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और अमित शाह का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म कर देना।

तिहाड़ जेल में भी भाजपा ने इंसुलिन रूकवा कर केजरीवाल को मारने की साजिश की – सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमने देखा था जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार किया गया तो यही भाजपा, इनके एलजी और इनका तिहाड़ प्रशासन अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन को रोकने वाले में से था। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 400 तक पहुंच गया लेकिन भाजपा ने उन्हें इंसुलिन नहीं मिलने दी। भाजपा बार-बार अपने कार्यकर्ताओं, अपने प्रशासन और अपनी पुलिस के माध्यम से अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले और षड्यंत्र करती है। इसीलिए अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस उनको सुरक्षा देने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। लेकिन भाजपा ने साजिश करके चुनाव से 10 दिन पहले जब अरविंद केजरीवाल पर रोज हमले हो रहे हैं, तब पंजाब पुलिस को हटा दिया जाता है।

दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल पर हो रहे इन हमलों के लिए भाजपा को माफ नहीं करेंगे- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मैं भाजपा को कहना चाहती हूं कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को अपना बेटा और भाई मानते हैं। हर हमला जो तुम अरविंद केजरीवाल पर करते हो, हर पत्थर जो अरविंद केजरीवाल पर फेंकते हो, हर लाठी जो अरविंद केजरीवाल पर चलाने की कोशिश करते हो, उससे दिल्ली के लोगों का प्यार और वोट अरविंद केजरीवाल के लिए बढ़ता है और भाजपा का एक-एक वोट कम होता है। दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल पर हो रहे इन हमलों के लिए भाजपा को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी को वापस करने की मांग की है। साथ ही, हमने अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी का एक उचित ऑडिट और उनके हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आज तक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद किसी पुलिसवाले पर एक्शन नहीं हुआ- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को खतरा भाजपा और अमित शाह से है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी चल रही है। हर किसी ने देखा कि जिन व्यक्तियों ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला किया, वह भाजपा के पदाधिकारी थे। जिन्होंने विकासपुरी में हमला किया, वह भी भाजपा के पदाधिकारी थे। आज तक एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज तक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद किसी पुलिसवाले पर एक्शन नहीं हुआ। अगर अरविंद केजरीवाल को खतरा है तो वह भाजपा, अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस और कार्यकर्ताओं से है।

हमारी शिकायत के बाद भी दिल्ली पुलिस हमलावरों पर एफआईआर नहीं दर्ज करती है- भगवंत मान

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कई दिनों से जब भी अरविंद केजरीवाल पब्लिक मीटिंग में जाते हैं, तो उन पर पत्थर, लाठियां और पेट्रोल जैसे तरल पदार्थ फेंके जाते हैं। किसी न किसी तरह से हाथापाई की कोशिश की जाती है या गाड़ी के पास पहुंचकर हंगामा किया जाता है। लेकिन दिल्ली पुलिस एफआईआर नहीं लिखती है और अगर हम ऐसा करने वालों के नाम भी बता दें तो भी वह शिकायत नहीं लिखते हैं। क्योंकि उन्हें ऊपर से निर्देश हैं कि अरविंद केजरीवाल को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि वो डर कर बैठ जाएं और प्रचार के लिए न निकलें। हमारी पंजाब पुलिस के पास इस बात का ठोस सबूत था कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली और पंजाब में हमला हो सकता है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा दी।

जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति कहीं भी जाए, उसे वहां उस स्तर की सुरक्षा दी जाती है- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि यह तो केवल वो घटनाएं हैं जो हो गईं और सबके सामने आ गईं। लेकिन पंजाब पुलिस की तैनाती की वजह से इनके कई और प्लान फेल हो गए और हमारी पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। तब इनके आकाओं को पता चला कि ये तो गलत हो रहा है और जैसा सोचा था वैसा नहीं हो रहा। तो उन लोगों ने अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा को हटाने का आदेश दे दिया। जिस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा दी गई हो, वो देश में कहीं भी जाए, उसे उस लेवल की सुरक्षा देनी पड़ती है। अभी यहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आए हैं। यह सभी लोग अपने राज्य से सुरक्षा लेकर आए हैं। यहां आने के बाद भी उन्हें दिल्ली की पुलिस और जेड प्लस प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा मिलती है।

ये लोग केजरीवाल से जीत नहीं पा रहे तो उनको शारीरिक नुकसान पहुंचाना चाहते हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि काफी दिनों से यह साजिशें चल रही थीं कि अरविंद केजरीवाल से वैसे तो नहीं जीत सकते। न तो ये लोग विचारधारा में जीत सकते हैं, न एजेंडे में और न ही लोगों के प्यार के मामले में जीत सकते हैं। इसलिए ये लोग अरविंद केजरीवाल को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जैसे कहावत है कि कई बार जब कुछ पहलवान हारने लगते हैं तो गलत हथकंडे अपनाने लगते हैं। कोई कान काट लेता है, कोई गर्दन नोचता है। ये इन्हीं घटिया हथकंडों पर आ गए। यह लोकतंत्र है, अगर इनमें हिम्मत है तो ये एजेंडे पर चुनाव लड़ें। राजनीति अलग है, लेकिन अगर आप किसी की जान लेने पर उतारू हो तो यह बहुत गलत बात है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने भी पंजाब सरकार से पुलिस की मदद मांगी थी और हमने दी थी- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा उन्हें वापस लौटाई जाए। दिल्ली पुलिस की बागडोर गृहमंत्री अमित शाह के पास है, जिसने इतनी घटनाओं के बाद भी हमारी शिकायत तक नहीं लिखी। हमें उसपर यकीन नहीं है। जब बंगाल में पंचायत के चुनाव हुए तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे फोन करके कहा कि चुनाव में लगाई गई केंद्र सरकार की सुरक्षा पर उन्हें यकीन नहीं है। क्या आप हमें अलग से पंजाब पुलिस की सुरक्षा दे सकते हैं? जिसके बाद हमने पंजाब पुलिस के अलग-अलग फोर्स के 5 हजार जवान, अधिकारी और सिपाही बंगाल भेजे। सच्चाई यह है कि इन पर किसी को यकीन ही नहीं है। उन्होंने कहा था कि ये लोग घपला करवाते हैं। ममता बनर्जी ने यहां तक कहा था कि ये लोग मेरा चुनाव लूट कर ले जाएंगे। तो पंजाब से हमारी पुलिस बंगाल में चुनाव कराने गई। जिसका खर्च वहां की सरकार ने हमें दिया।

ये लोग किसी भी तरह से दिल्ली का चुनाव जीतना चाहते हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस और डीएम भी भाजपा के कार्यकर्ता बन गए हैं। उनको ऊपर से आदेश आ गए हैं कि अगर आपको भविष्य में तरक्की करनी है तो इस बार दिल्ली जितवा दो। जबरदस्ती आप दिल्ली कैसे जीत लोगे? डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग वोट करेंगे। पहले इन्होंने फर्जी वोट बनवाकर और असली वोट कटवाकर जीतने की कोशिश की, उसमें कामयाब नहीं हो सके तो अब ये इस स्तर पर गिर गए हैं कि डंडे और रॉड चला रहे हैं। हम इन घटनाओं की निंदा करते हैं, और सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। हमने चुनाव आयोग को लिखा है कि हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष मैदान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सीधा कहा जा रहा है कि आप गली में आओगे तो आप पर पेट्रोल और पत्थर फेंका जाएगा या वहीं डंडे-लाठियां लिए गुंडे खड़े हैं। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। यह निष्पक्ष चुनाव नहीं है। अगले 10 दिन प्रचार चलेगा, इसलिए चुनाव आयोग कम से कम इन दस दिनों के लिए अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा वापस करे। अरविंद केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रधान हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। जो सुरक्षा हमें मिल रही है, अगर हम उससे संतुष्ट नहीं हैं तो हमें उसका विकल्प भी मिलना चाहिए।

दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा में जानबूझकर कई खामियां देखी जा रही हैं। यह खामियां कोई अकेली घटना नहीं हैं, बल्कि एक बड़े और सुनियोजित प्रयास का हिस्सा लगती हैं, जिसका उद्देश्य उनकी सुरक्षा को खतरे में डालना है।

अरविंद केजरीवाल पर पिछले तीन महीनों में कई बार जानबूझकर हमले हुए हैं और ये सभी हमले दिल्ली पुलिस की सीधी निगरानी में हुए हैं। जिससे हमारी चिंताएं और बढ़ गई हैं। 24 अक्टूबर को विकासपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल के करीब पहुंचने और उन पर हमला करने की कोशिश की। 30 नवंबर को मालवीय नगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने उनकी सुरक्षा को तोड़ते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की और यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ। 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी जान और वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और हमले को रोकने में विफल रही। 23 जनवरी को अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उनके वाहन काफिले को रोका, जिससे दिल्ली पुलिस की मंशा और उनकी प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठते हैं। दिल्ली पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये घटनाएं बताती हैं कि अरविंद केजरीवाल को किन गंभीर खतरों का सामना करना पड़ा है। यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि इन सभी घटनाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान वहां मौजूद थे। वे सिर्फ मूक दर्शक बने रहे और अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा करने की कोई कोशिश नहीं की।

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में एक अहम और विश्वसनीय हिस्सा पंजाब पुलिस को बिना किसी सलाह या कारण के अचानक हटा लिया गया है। यह लापरवाह और राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसला अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह से दिल्ली पुलिस पर निर्भर छोड़ रहा है, जो सीधे केंद्र में भाजपा की सरकार द्वारा नियंत्रित है।

अरविंद केजरीवाल भाजपा की केंद्रीय सत्ता को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख विपक्षी नेता हैं। जब उनकी सुरक्षा पूरी तरह से भाजपा द्वारा नियंत्रित पुलिस के हाथों में छोड़ दी जाती है, तो उनकी जान को बिना किसी कारण के खतरे में डाला जा रहा है। हमें गहरी चिंता है कि इस तरह का जानबूझकर किया गया कदम किसी अनहोनी घटना को जन्म दे सकता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

बार-बार हो रहे हमले, दिल्ली पुलिस की खुली लापरवाही और पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटाए जाने से साफ दिखता है कि यह एक सोची-समझी कोशिश है, जो अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए की जा रही है। यह सिर्फ उनके जीवन के लिए खतरा नहीं है बल्कि सीधे लोकतंत्र पर हमला है।

इन चिंताजनक घटनाओं को देखते हुए हम तुरंत भारत निर्वाचन आयोग से अपील करते हैं कि

1. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत और पूरी तरह से समीक्षा करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कदम उठाएं।

यह भी पढे़ं 👇

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026

2. उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की मौजूदगी फिर से बहाल करें या बढ़ाएं, ताकि उन्हें विश्वसनीय और निष्पक्ष सुरक्षा मिल सके।

चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का रक्षक माना जाता है और उसका एक नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, विशेषकर उन नेताओं की जिनपर गंभीर खतरा है। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को ऐसे पुलिस बल के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता, जो स्पष्ट रूप से प्रभावित और पक्षपाती है।

हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग इस मौके पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगा और अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाएगा ताकि लोकतंत्र के सिद्धांतों की रक्षा हो सके।

Punjab CM Bhagwant Mann and Delhi CM Atishi write to Chief Election Commissioner raising concerns regarding safety & security of AAP National Convenor Arvind Kejriwal; seek immediate review of present arrangement & reinstatement of Punjab Police security detail

Previous Post

शाम की बड़ी खबरें: देश और राज्यों की टॉप अपडेट्स एक नज़र में

Next Post

Punjab School News : देर से आए छात्रों से रेत उठवाने पर प्रिंसिपल निलंबित, कैंपस मैनेजर बर्खास्त!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Harjot Bains

Punjab School News : देर से आए छात्रों से रेत उठवाने पर प्रिंसिपल निलंबित, कैंपस मैनेजर बर्खास्त!

Chief Secretary Appeals to Children to Update Biometrics in Aadhaar for Hassle-Free Access to Services

Punjab: बच्चों के लिए आसान सेवाएं, Chief Secretary ने आधार लिंकिंग पर दिया जोर!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।