The News Air- पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने एक चौंकाने वाला फ़ैसला लिया है। सरकार बनने के बाद न तो नई सरकारी नौकरियां मिली और न ही कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को पक्का किया गया। इसके बावज़ूद मान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों का सेवा काल एक साल यानी 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का फ़रमान जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित विभागों के प्रमुखों को पत्र भेज दिया गया है।
जब तक भर्ती नहीं, सेवा बढ़ा दी जाए
इस पत्र में लिखा गया है कि अगर किसी कॉन्ट्रैक्ट वाले पद पर रेगुलर भर्ती में समय लगता है तो उनका सेवा काल बढ़ा दिया जाए। अगर विभाग को ज़रूरत हो तो भी यह फ़ैसला लिया जा सकता है। पत्र में लिखा गया कि इन कर्मचारियों की सेवा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का क़ानून लाने तक बढ़ोतरी की जा सकती है। यह भी कहा गया है कि कई विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की जगह रेगुलर भर्ती नहीं की गई है। इसलिए अगर रेगुलर भर्ती में समय लगता हो तो कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया जाए।
25 हज़ार सरकारी नौकरी और 35 हज़ार पक्के करने का था ऐलान
पंजाब में सरकार बनने पर CM भगवंत मान ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार 25 हज़ार सरकारी नौकरी देगी। एक महीने के भीतर इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा। इस बाबत कैबिनेट मीटिंग में भी फ़ैसला हो गया। वहीं कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 35 हज़ार कर्मचारी पक्के करने का ऐलान किया गया था। हालांकि इस संबंध में ऐलान से बढ़कर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी किए आदेश…