बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : CM योगी

नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : CM योगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 अगस्त 2024
A A
0
नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : CM योगी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि नफरत की फसल काटने वाली कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है। आतंकवाद और अलगाववाद का मुद्दा वहां चिनाब की जलधारा में सदा के लिए विलीन हो चुका है। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत के मुकुट जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35ए का कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी। अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। यह चुनाव न केवल वहां के लोगों, बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर की निगाह इस ओर लगी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में इंडी गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड संस फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर फिर से राष्ट्रविरोधी मंसूबों को देश के सामने रख दिया है।

  • CM योगी ने J-K विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष पर निशाना साधा है
  • उन्होंने कहा नफरत की फसल काटने वालों की जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है
  • CM योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे
राहुल गांधी पर साधा निशाना

cm yogiii

सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें अनेक ऐसे बिंदु हैं, जो भारत की एकता-अखंडता व राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति आशंकित करती है। कांग्रेस व एनसी का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़ा करता है और भारतीय संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखने वाले हर व्यक्ति को चिंतित भी करता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विशेष तौर पर सीएम योगी के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता से पूछना चाहता हूं कि क्या उनकी पार्टी ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी व कांग्रेस अनुच्छेद 370 और आर्टिकल- 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के नेशनल कॉन्फ्रेंस की घोषणा का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता कर अलगाववादी ताकतों का फिर से समर्थन करती है? क्या कांग्रेस और राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय और फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद व उसके इकोसिस्टम को पोषण करने का समर्थन करती है? सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल उपद्रवियों के परिजनों को सरकारी नौकरी में बहाल कर आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

यह भी पढे़ं 👇

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
CM योगी ने लगाया आरोप

cm yogi 12

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा देश के सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए- सुलेमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएं। सीएम ने कहा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने-चुने परिवारों के हाथों में सौंपने का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की एनसी की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं? सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों के कथित स्वयंभू भाग्य विधाता बन बैठे नेताओं ने नौजवानों को गुमराह कर अलगाववादी साजिश का मोहरा बनाया था। इन लोगों ने उनके हाथों में पत्थर और एके-47 पकड़ाई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के हाथों में टैबलेट और स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। नौजवानों को गुमराह करने वालों के लिए अब जम्मू-कश्मीर में जगह नहीं है। श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जम्मू-कश्मीर के लिए इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत का जो सपना देखा था, उन मूल्यों और सिद्धांतों से निकले सपने को पीएम मोदी ने साकार कर दिखाया है।

कांग्रेस पर उठाया सवाल

cm yogi5 1

सीएम योगी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को जागीर समझने वाले पाकिस्तान परस्त ठेकेदार व कथित लीडरशिप ने कभी सोचा नहीं कि नफरत की फसल काटने वाली उनकी सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो चुकी है। कोई ऐसी सरकार भी आएगी जो अनुच्छेद 370 को समाप्त करेगी। यह इन लोगों को हजम नहीं हो रहा। अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर की आबोहवा और मुद्दे बदल चुके हैं। आतंकवाद और अलगाव का मुद्दा चिनाब की जलधारा में सदा के लिए विलीन हो चुका है। अब यहां विकास, रोजगार और पहचान की बात हो रही है तो यह वोट के सौदागरों को कैसे अच्छा लग सकता है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के सामने इन प्रश्नों का जवाब दें।

Previous Post

हरियाणा में बदल सकती है चुनावों की तारीख; BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Next Post

डीएम ऑफिस के बाहर बाइक में घुसा सांप, देखते ही चिल्ला उठे लोग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
डीएम ऑफिस के बाहर बाइक में घुसा सांप, देखते ही चिल्ला उठे लोग

डीएम ऑफिस के बाहर बाइक में घुसा सांप, देखते ही चिल्ला उठे लोग

Atishi

सीबीआई के षड्यंत्र का हुआ पर्दाफ़ाश; अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से बोला झूठ

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।