शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘i’ से शुरू होते हैं Apple के सभी प्रोडक्ट्स के नाम, Watch को क्यों रखा गया अलग?

‘i’ से शुरू होते हैं Apple के सभी प्रोडक्ट्स के नाम, Watch को क्यों रखा गया अलग?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 27 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी
A A
0
'i' से शुरू होते हैं Apple के सभी प्रोडक्ट्स के नाम, Watch को क्यों रखा गया अलग? | apple not used i prefix in watch tv as in iphone ipad ipod trademark advertising promotion policy
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एपल की शुरुआत 1976 में हुई थी. शुरुआत में इसने कंप्युटर बनाकर खूब शोहरत हासिल की. 2001 में iPod, 2007 में iPhone और 2010 में iPad लॉन्च करने के बाद एपल की लोकप्रियता ने बुलंदियों को चूमा. यह कंपनी प्रीमियम गैजेट्स की टॉप कंपनी बनी जिसकी पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है. मगर क्या आपने iPod, iPhone और iPad में एक खास चीज देखी? इन तीनों प्रोडक्ट्स के नाम के आगे ‘i’ जुड़ा है. लेकिन ये ‘i’ एपल वॉच के नाम के आगे नहीं है. एपल की स्मार्टवॉच का नाम Apple Watch है. आखिर ऐसा क्यों है?

एपल के ज्यादातर प्रोडक्ट्स का नाम ‘i’ से शुरू होता है. लेकिन यह चीज एपल वॉच के मामले में देखने को नहीं मिलती. आईफोन और आईपैड जैसे पॉपुलर मॉडल्स के बीच ‘i’ की पहचान को भुनाने का बढ़िया मौका था, लेकिन एपल ने स्मार्टवॉच का नाम iWatch की जगह Apple Watch रखा. आइए ऐसा क्यों हुआ इसके पीछे की कहानी जानते हैं.

Mac नाम का दौर

एपल ने शुरुआत में अपना कारोबार कंप्यूटर के साथ शुरू किया था. कंपनी ने 1976 में Apple I कंप्यूटर लॉन्च किया. बाद में कंपनी ने Apple II और Apple III कंप्यूटर्स भी लॉन्च किए. इसके बाद कंपनी ने Macintosh पर पूरा ध्यान लगाया. इस प्रोजेक्ट के तहत आए कंप्यूटर्स के लिए Mac नाम का इस्तेमाल किया गया जो अभी तक जारी है.

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

1996 में स्टीव जॉब्स की एपल में वापसी होती है. उस दौरान कंपनी iBook लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी. इससे पहले एपल ने iMac को लॉन्च किया था जिसे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. यह एपल का पहला प्रोडक्ट था जिसे ‘i’ के साथ लॉन्च किया गया. iMac की लोकप्रियता की बदौलत iBook को भी बढ़िया पहचान मिली.

‘i’ से हुआ मोहभंग

इसके बाद तो ‘i’ एपल का पर्याय बन गया, यानी ‘i’ का मतलब एपल. एपल इस पहचान को खोना नहीं चाहती थी इसलिए कंपनी ने ‘i’ ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया. लेकिन कंपनी को कोर्ट से झटका लगा क्योंकि कोर्ट ने एपल को ‘i’ का ट्रेडमार्क देने से साफ इनकार कर दिया. कोर्ट का मानना था कि कोई भी सामान्य सोच वाला व्यक्ति किसी प्रोडक्ट के नाम में केवल ‘i’ देखकर पूरी तरह यकीन नहीं करेगा ये एपल का ही प्रोडक्ट है.

इससे पहले 2006 में कंपनी टीवी लॉन्च कर रही थी जिसके लिए iTV नाम का इस्तेमाल किया जाना था. कंपनी को लॉन्च के आखिरी समय में पता चला कि एक ब्रिटिश टीवी नेटवर्क का नाम भी ITV है. कंपनी ने ट्रेडमार्क और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने के लिए टीवी को iTV की जगह Apple TV के नाम से लॉन्च किया. यह प्रोडक्ट भी हिट साबित हुआ.

‘i’ छोड़कर Apple को बढ़ावा

इसके बाद एपल ने अपनी ब्रांडिंग में बदलाव करना शुरू कर दिया. कंपनी एपल के इस्तेमाल पर ही जोर देने लगी क्योंकि उसके पास Apple नाम का ट्रेडमार्क है. 2015 में कंपनी ने iWatch की बजाय Apple Watch को लॉन्च किया. इसके अलावा एपल की फेहरिस्त में Apple Pencil, Apple AirPods, Apple Vision Pro जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं जिनमें ‘i’ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

एपल ने iTunes को Music कर दिया और iPhotos अब Photos बन गया है. ऐसा लगता है कि एपल खुद के नाम की पहचान को बढ़ावा देना चाहता है क्योंकि उसके पास ‘i’ का ट्रेडमार्क नहीं है. ऐसे में एपल ट्रेडमार्क के साथ ही चलना बेहतर हो सकता है. हालांकि, कंपनी की तरफ से ‘i’ का इस्तेमाल ना करने के पीछे कभी कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान…कई ट्रेनों के बदले गए रूट

Next Post

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
किसानों

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा,

Problem In RO Water,शुद्ध पानी तो चाहिए लेकिन आरओ वाटर? ना बाबा ना, लंबे समय तक पीते रहे तो कई बीमारियां! - say no to ro water as it can be harmful due to lack of essential minerals

Problem In RO Water: शुद्ध पानी तो चाहिए लेकिन आरओ वाटर? ना बाबा ना,

Adani Power के लिए इस नई डील का रास्ता साफ, CCI ने दी हरी झंडी

Adani Power के लिए इस नई डील का रास्ता साफ, CCI ने दी हरी झंडी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।