रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जयपुर पहुंचा शहीद जवान अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर

जयपुर पहुंचा शहीद जवान अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर

आज होगा अंतिम संस्कार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 जुलाई 2024
A A
0
जयपुर पहुंचा शहीद जवान अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

राजस्थान,17 जुलाई (The News Air): जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए झुंझुनूं के दो जवानों का पार्थिव शरीर बुधवार को जयपुर पहुंच चुका है। दोनों जवानों का शरीर विशेष विमान से जयपुर लाया गया है। इस दौरान एयरपोर्ट पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, अविनाश गहलोत और जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित मौजूद रहे साथ ही सेना के अधिकार भी एयरपोर्ट पर रहे। आज दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, शहीद जवान अजय सिंह भैसावता कलां गांव और बिजेंद्र सिंह डूमोली कलां गांव के रहने वाले थे। आज उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से गांव लाया जाएगा। दोनों जवानों के अंतिम संस्कार की गांव में तैयारी की जा रही है। दोनों जवानों की शहादत के बाद से ही गांव में माहौल गमगीन है।

  • झुंझुनूं के दो जवानों का पार्थिव शरीर बुधवार को जयपुर पहुंच चुका है
  • दोनों जवानों का शरीर विशेष विमान से जयपुर लाया गया है
  • आज दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा
  • आज उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से गांव लाया जाएगा
जवानों के घरों में पहुंच रहे लोग

बता दें कि जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए भैसावता कलां गांव और डूमोली कलां गांव में लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी सुबह से ही जारी है। जवानों के घरों में रिश्तेदार और पड़ोसी पहले से ही पहुंचे हुए हैं। शहीद जवान अजय सिंह का परिवार पिलानी में रहता है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को ही परिवार गांव भैसावता पहुंचा। पैतृक गांव भैसावता में ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। शहीद अजय सिंह नरूका के परिजनों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दे दी है। ग्रामीणों ने तय किया है कि अजय सिंह नरूका का अंतिम संस्कार, शहीद सुजान सिंह की अंत्येष्टि स्थल के पास ही होगा।

सेना में एक साथ भर्ती हुए थे दोनों जवान

शहीद अजय सिंह का पूरा परिवार सेना से जुड़ा है। उनके पिता कमल सिंह भी सेना में 24 राजपूत रेजिमेंट में कार्यरत थे, जो 2015 में ही रिटायर हुए हैं, जबकि चाचा कायम सिंह वर्तमान में सेना की 23 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे हैं। कायम सिंह को पिछले साल सेना मेडल से नवाजा गया था। पिता के सेना में होने पर ही अजय सिंह को भी बचपन से ही आर्मी में जाना था। शहीद अजय सिंह का विवाह 2021 में अगवाना निवासी शालू कंवर के साथ हुआ था। अजय सिंह का छोटा भाई करणवीर सिंह (24) बठिंडा (पंजाब) के एम्स में डॉक्टर है। पत्नी शालू कंवर ने इसी साल चिड़ावा के कॉलेज से एमएससी क्लियर किया है। शहीद अजय सिंह का परिवार पिलानी के हरिनगर में रहता है। आतंकी हमले में शहीद होने वाले जिले के दोनों जवान एक साथ भर्ती हुए थे और अब शहीद भी एक साथ हुए हैं। अजय सिंह नरूका अपने पिता के कोटे और बिजेंद्र सिंह दौयता अपने सैनिक भाई के कोटे से 2018 में फतेहगढ़ से भर्ती हुए थे। दोनों जवान 10 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।

यह भी पढे़ं 👇

Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
Previous Post

Fashion Tips: स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट, श्रिया के ये आउटफिट्स हैं परफेक्ट

Next Post

महाराष्ट्र में अब लड़कों के लिए लाडला भाई योजना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
महाराष्ट्र में अब लड़कों के लिए लाडला भाई योजना

महाराष्ट्र में अब लड़कों के लिए लाडला भाई योजना

रियलमी ने ‘स्मार्टवॉच एस2’ के साथ एआई इकोसिस्टम का किया विस्तार

रियलमी ने 'स्मार्टवॉच एस2' के साथ एआई इकोसिस्टम का किया विस्तार

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।