शनिवार, 24 जनवरी 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

पुलिस के माउंटेड स्टाफ के घोड़े ने ली जान, चंडीगढ़ गर्वनर हाउस रोड पर हादसा (The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 फ़रवरी 2023
A A
0
the news air

पुलिस के माउंटेड स्टाफ के घोड़े ने ली जान: चंडीगढ़

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़ (The News Air)चंडीगढ़ पुलिस के माउंटेड स्टाफ के एक घोड़े द्वारा कथित रूप से एक एक्टिवा को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बीते सोमवार को दोपहर के समय यह हादसा हुआ था। गंभीर रूप से घायल रामविलास राम(40) PGI में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। एक्टिवा से गिरते ही उनका हेलमेट टूट गया था और सिर जमीन पर टकराया था। ऐसे में सिर पर गंभीर चोट आई थी। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद माउंटेड स्टाफ आगे निकल गया था और किसी राहगीर ने अपनी शर्ट फाड़ रामविलास के सिर पर बांध खून रोकने का प्रयास किया था। ऑटो रिक्शा में रामविलास को PGI पहुंचाया गया था।

संबंधित हादसा गोल्फ क्लब के टर्न के पास हुआ था। रामविलास हादसे के समय एक्टिवा पर सवार था और पीछे बैठा हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस के माउंटेड स्टाफ के घोड़े से बीते सोमवार को दोपहर 1.30 बजे यह हादसा हुआ था। मृतक बिल्डिंग्स के छोटे-मोटे कांट्रैक्ट लेता था।

सांड आगे आ गया और घोड़ा घबरा गया था

जानकारी के मुताबिक हादसे वाले दिन घोड़े के आगे एक सांड आ गया था। ऐसे में घोड़ा घबरा गया था और उसने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। इसे खरड़ निवासी नाथू प्रसाद यादव चला रहा था। उसे भी इस हादसे में चोटें आई थी। पुलिस के माउंटेड स्टाफ के दो घोड़े रूटीन पेट्रोलिंग पर थे जब यह हादसा हुआ।

यह भी पढे़ं 👇

Acidity, Gas, Constipation

Acidity, Gas, Constipation: पेट की हर समस्या का इलाज, डॉक्टर ने बताए देसी नुस्खे!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Border 2 Movie Review

Border 2 Movie Review: सोशल मीडिया पर बंटे लोग, Paid PR के आरोप!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
US Target Adani

US Target Adani: अमेरिका ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी की तैयारी?

शनिवार, 24 जनवरी 2026

पंचकूला जा रहे थे

नाथू प्रसाद यादव के मुताबिक रामविलास राम ने हेलमेट भी पहना हुआ था। जब वह नीचे गिरा तो हेलमेट टूट गया था। रामविलास को सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिस दौरान यह हादसा हुआ तो वह पंचकूला जा रहा था। पंजाब राज भवन की रोड क्रॉस करते हुए वह गोल्फ क्लब वाले टर्न के पास पहुंचा था। इसी दौरान दो घोड़े आगे से आ रहे थे। इसी दौरान एक सांड आगे आ गया और एक घोड़ा घबरा गया। उसने अपनी टांग से एक्टिवा पर जोर से मारी।

PCR का फोन तक नहीं किया

आरोप के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस के होर्स राइडर्स भी मौके पर थे मगर वह वहां से आगे बढ़ गए। वहां पुलिसकर्मियों ने PCR को फोन तक नहीं किया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और एक राहगीर ने अपनी शर्ट फाड़ कर रामविलास के सिर पर लपेट खून रोकने का प्रयास किया। ऑटो रिक्शा में रामविलास को हॉस्पिटल ले गए। वह अचेत अवस्था में था और उसे वैंटिलेटर पर रखा गया था।

एक्टिवा कब्जे में ली गई थी

मामले में सुखना लेक पुलिस पोस्ट ने केस में कार्रवाई की थी। वहीं पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में ले लिया था। मृतक मूलरुप से बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी और दो बच्चे बिहार में रहते हैं। वहीं माउंटेड स्टाफ के इंचार्ज के मुताबिक घोड़े ने एक्टिवा को लात नहीं मारी थी और एक्टिवा चालक का संतुलन बिगड़ गया था। पिछली सीट पर बैठे रामविलास को बस ने टक्कर मार दी थी। दोनों घोड़ों का मेडिकल एग्जामिनेशन भी किया गया था। उनके पैरों से टू-व्हीलर को टक्कर मारने के निशान नहीं मिले थे।

Previous Post

डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, यह स्टार भारतीय खिलाड़ी बना उपकप्तान (The News Air)

Next Post

Gold Rate: आज सोना के दाम में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव (The News Air)

Related Posts

Acidity, Gas, Constipation

Acidity, Gas, Constipation: पेट की हर समस्या का इलाज, डॉक्टर ने बताए देसी नुस्खे!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Border 2 Movie Review

Border 2 Movie Review: सोशल मीडिया पर बंटे लोग, Paid PR के आरोप!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

शनिवार, 24 जनवरी 2026
US Target Adani

US Target Adani: अमेरिका ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी की तैयारी?

शनिवार, 24 जनवरी 2026
Punjab Power Crisis 2026

पंजाब में कुदरत का कहर: 600 बिजली के खंभे धराशायी, बहाली के लिए PSPCL का ‘Mega Rescue’ ऑपरेशन!

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
Anti-Drug Campaign Punjab

पंजाब में ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ का 328वां दिन: 170 तस्कर गिरफ्तार, 46 हज़ार से पार पहुंचा आंकड़ा!

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
Next Post
#GoldRate

Gold Rate: आज सोना के दाम में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव (The News Air)

the news air

श्रीदेवी की पुण्यतिथि से एक दिन पहले बोनी कपूर ने शेयर की उनकी 'आखिरी तस्वीर', साथ दिखा पूरा परिवार (The News Air)

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।