लखनऊ, 7 अक्टूबर (The News Air)
राजधानी में एक सिरफिरे आशिक़ (Mad Lover) ने 19 साल की लड़की के चेहरे पर ब्लेड से हमला (Girl Student Attack) कर दिया। लड़की की हालत गंभीर (Girl condition critical) है। उसके चेहरे पर कई ज़ख़म आए हैं। फ़िलहाल, परिजन ने लड़की को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती (Trauma center admission) कराया है। मामले में जानकीपुरम थाना पुलिस (Jankipuram Police Station) से शिकायत की गई है।
घटना लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-6 की है। यहां रहने वाली लड़की ग्रेजुएशन में पढ़ रही है। पुलिस के मुताबिक़, लड़की गुरुवार दोपहर में किसी काम से घर के बाहर निकली थी। इसी बीच, गेट के बाहर पहले से घात लगाए बैठा आरोपी लड़की को देखते ही सामने आ गया और कहने लगा कि तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं हो सकती। और चेहरे पर धड़ाधड़ ब्लेड से वार कर दिए। अचानक हुए हमले में लड़की को संभलने तक का मौक़ा नहीं मिला। घटना के बाद लड़की मौक़े पर ही गिर गई और चेहरा छिपाए रही।
लड़की बोली- नहीं पहचानती हमलावर, कह रहा था- प्यार करता हूं
चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की हमलावर लड़के को पहचानती तक नहीं है। उसने पुलिस को बयान में लड़का को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना था कि संभावना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की ने पुलिस बताया कि ब्लेड के हमले के बाद उसे ऐसा लग रहा था कि किसी ने चेहरे की स्किन निकाल ली है। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंच आए और लड़की को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक, पुलिस तलाश में जुटी
परिजन का मानना है कि घटना के पीछे इलाक़े में ही रहने वाला एक लड़का हो सकता है। उसकी लड़की से पहले दोस्ती थी। हाल में उससे कोई बातचीत नहीं होती थी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है। पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।