अबोहर (The News Air) पंजाब के फाजिल्का थाना सिटी पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बरगलाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक के खिलाफ धारा 363, 366 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनको फाजिल्का निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल बेटी है। 19 मई को वह मेहनत मजदूरी करके घर आया तो उसकी बेटी घर में नहीं मिली।
आसपास रिश्तेदारों में भी उसका सुराग नहीं लगा। फाजिल्का का ही बिजली घर के पास रहने वाला करण पुत्र सुक्खु उर्फ सचिन भी गायब है। वह उस पर गंदी नजर रखता था। शक है कि वही लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।






