सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने युवाओं को पंजाब की महान विरासत से परिचित कराने के लिए शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने युवाओं को पंजाब की महान विरासत से परिचित कराने के लिए शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया

शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ा योगदान शिक्षकों का

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 5 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 5 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शिक्षकों से आह्वान किया कि वे युवा पीढ़ी को पंजाब की गौरवशाली विरासत से परिचित कराने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

आज यहां विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से युवाओं को परिचित कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 55 वर्षों के बाद राज्य सरकार ने आज श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक जाने वाले विरासत मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत की है।

अध्यापक दिवस का जिक्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षण कोई पेशा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक मिशन है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के पुत्र होने के नाते वे भलीभांति जानते हैं कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ में 3200 सरकारी स्कूल और 19 कॉलेज नष्ट हो गए, 8500 किलोमीटर सड़कें और 2500 पुल तबाह हो गए। 5 लाख एकड़ फसलें भी नष्ट हो गईं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा से उबरने में अद्भुत साहस दिखाया। भगवंत सिंह मान ने प्राकृतिक आपदा के दौरान अच्छा काम करने वाले अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी उदाहरणें विश्व इतिहास में बहुत कम मिलती है।

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान कर हम राष्ट्र निर्माता के रूप में उनकी भूमिका को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में गुरु शब्द एक शिक्षक के लिए इस्तेमाल होता था क्योंकि यह दो संस्कृत शब्दों “गु” (अंधेरा) और “रू” (हटाने वाला) से आया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु का अर्थ है अंधेरे को दूर करने वाला। दूसरे शब्दों में एक शिक्षक का फर्ज अपने विद्यार्थियों के मन को ज्ञान की रोशनी से रोशन करना होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक विद्यार्थी के दिमाग को डॉक्टर, इंजीनियर और कलाकार के लिए उसी तरह ढालता है, जैसे एक मूर्तिकार अपनी कलाकृतियों को आकार देता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार विभिन्न श्रेणियों के अधीन 71 शिक्षकों को बच्चों के भविष्य को रोशन बनाने में उनके शानदार योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त शिक्षक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों ने सिंगापुर में विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त की है, 152 मुख्य शिक्षकों ने आई.आई.एम. अहमदाबाद में एडवांस्ड कोचिंग प्राप्त की है और 144 प्राइमरी शिक्षकों ने फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी में विशेष शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अगला बैच नवंबर महीने में शिक्षा के लिए फिनलैंड जाएगा, इससे शिक्षकों की महारत को और निखारने में मदद मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षकों को अपने मूल फर्जों पर ध्यान केंद्रित करने के योग्य बनाने के लिए 1920 कैंपस मैनेजर नियुक्त किए गए हैं और पंजाब के बच्चों को ऊंची उड़ान भरने और उनके सपनों को साकार करने में सहायता करने के लिए साल 2022 में “शिक्षा क्रांति” शुरू की गई थी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में इंकलाबी कदम उठाए हैं, जिनकी चर्चा अब देश भर में हो रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमीनेन्स स्थापित किए गए हैं, जिन पर हम अब तक 231.74 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को गरीब बच्चों के सुनहरे भविष्य की ओर शानदार शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां प्रदान की जा रही हैं और खासकर लड़कियों के लिए मुफ्त स्कूल बस सेवा शुरू की गई है ताकि कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ये स्कूल विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करके आधुनिक युग के मंदिरों के रूप में सेवा कर रहे हैं और अब प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भी इन स्कूल ऑफ एमीनेन्स में दाखिला ले रहे हैं, जो उनकी सफलता का सबूत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विद्यार्थियों को आर्म्ड प्रिपरेटरी फोर्सेस, नीट, जे.ई.ई., सी.एल.ई.टी. एन.आई.एफ.टी. और अन्य मुकाबलों की परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल ऑफ एमीनेन्स और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि 44 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. एडवांस्ड पास किया है और 848 विद्यार्थियों ने नीट के लिए योग्यता प्राप्त की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक और विलक्षण पहलकदमी करते हुए स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसके तहत सिविल अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने माता-पिता-शिक्षक मीटिंग्स (पी.टी.एम.) भी शुरू की हैं, जिन्हें माता-पिता की ओर से बहुत अच्छा हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 19,200 सरकारी स्कूल हैं और कुल 25 लाख माता-पिता ने पी.टी.एम. में हिस्सा लिया है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी गणमान्यों का समागम में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और अन्य भी मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा

Next Post

Punjab Rajya Sabha Election: AAP ने बढ़त बनाई, Nomination शुरू – 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
election commission

Punjab Rajya Sabha Election: AAP ने बढ़त बनाई, Nomination शुरू - 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

CM Mann

सैल्यूट टू सीनियर्स! मान सरकार के अभियान 'साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान' से पंजाब के 22 लाख बुजुर्गों को मिला मुफ्त इलाज और सम्मान!

Diwali 2025 date confusion

Diwali 2025 Date Confusion: 20 या 21 अक्टूबर? जानिए असली शुभ मुहूर्त और सही तारीख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।