बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

पंजाब की शांति और प्रगति के विरोधी तत्वों के साथ बिल्कुल भी रहम न करने की नीति अपनाओ: मुख्यमंत्री ने सी.पी. और एस.एस.पी. को दिए निर्देश

राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 सितम्बर 2025
A A
0
CM B Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 24 सितंबर (The News Air) पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस आयुक्तों (सी.पी.) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एस.एस.पी.) को निर्देश दिया कि अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल भी नरमी न बरती जाए और सख्ती से निपटा जाए।

सी.पी. और एस.एस.पी. के साथ आज वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर दिया कि आने वाले त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान अक्सर शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और भीड़भाड़ के कारण भगदड़ व जेबकटी-झपटमारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही समाज-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें भी हालात का फायदा उठाने की फिराक़ में रहती हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सतर्क और तालमेल के साथ कदम उठाने पर ज़ोर दिया।

मुख्यमंत्री ने यातायात को सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन, आग लगने की घटनाओं से निपटने के पुख़्ता प्रबंध, मेडिकल आपातकाल और आपदा प्रबंधन की तैयारी पर विशेष ज़ोर दिया। कुछ क्षेत्रों में सामाजिक तनाव की हालिया रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। भगवंत सिंह मान ने नागरिकों को गुमराह करने वाले प्रचार से सतर्क रहने की सलाह दी और पुलिस आयुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि राज्य भर में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित भड़काऊ सामग्री पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री का उद्देश्य राजनीतिक या साम्प्रदायिक तनाव को भड़काना होता है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडराता है। मुख्यमंत्री ने सी.पी. और एस.एस.पी. को सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी करने और इस तरह की सामग्री को तुरंत साइबर क्राइम यूनिट्स को कार्रवाई हेतु भेजने का आदेश दिया ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर ज़ोर देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि छोटे-मोटे मामलों का निपटारा थाने के स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यभर में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस दृष्टिकोण से अनावश्यक मुकदमेबाज़ी कम होगी और पुलिस अपनी मुख्य जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएगी। इसके लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा एक संस्थागत ढांचा तैयार किया जाना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Chandigarh Weather Update

Punjab Chandigarh Weather Update: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab LPG Gas Crisis

Punjab LPG Gas Crisis: कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha में बड़ा बवाल: खैहरा पर भड़के चीमा, बोले “तेरे जैसों की…”

बुधवार, 11 मार्च 2026
Chandigarh Excise Policy

Chandigarh Excise Policy: होटलों में 24 घंटे शराब, बड़ा फैसला लागू

बुधवार, 11 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस की कोशिशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को शांति, तरक्की और खुशहाली के विरोधी तत्वों से लगातार खतरा बना रहता है। इसलिए पुलिस को हमेशा सतर्क रहना होगा। पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि पंजाब पुलिस देश-विरोधी ताकतों से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी परंपरा को जारी रखेगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब की मंडियों में कॉटन कॉरपोरेशन की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए

Next Post

पटवारी से पंचायत तक, सेवा वितरण में पंजाब पूरे देश में आया सबसे आगे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Chandigarh Weather Update

Punjab Chandigarh Weather Update: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab LPG Gas Crisis

Punjab LPG Gas Crisis: कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha में बड़ा बवाल: खैहरा पर भड़के चीमा, बोले “तेरे जैसों की…”

बुधवार, 11 मार्च 2026
Chandigarh Excise Policy

Chandigarh Excise Policy: होटलों में 24 घंटे शराब, बड़ा फैसला लागू

बुधवार, 11 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को आ सकती है 22वीं किस्त, जानें पूरा अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026
LPG Cylinder OTP Rule

LPG Cylinder OTP Rule : अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 80% DAC अनिवार्य

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
CM Mann

पटवारी से पंचायत तक, सेवा वितरण में पंजाब पूरे देश में आया सबसे आगे

CM Mann

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के लिए लोगो जारी किया

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।