गुजरात,11 सितंबर,(The News Air): गुजरात के भरूच में बीती रात धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की घटना भी हुई है. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि विवाद एक तरफ गणेश महोत्सव और दूसरी तरफ इस्लामिक धार्मिक झंडा लगने से शुरू हुआ. हालांकि, अभी स्थिति काबू में है.
बता दें कि हाल ही में सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई थी. यहां एक गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से इलाके में तनाव फैल गया था. घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद सैकड़ों लोग विरोध जताने के लिए सैयदपुरा पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए थे.








