शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

तंजानिया ने आईटी व खेल क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण के लिए हरियाणा से मांगा सहयोग

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 दिसम्बर 2024
A A
0
CM-H
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (The News Air)– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज यहां उनके आवास संत कबीर कुटीर पर संयुक्त गणराज्य तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जांजीबार-तंजानिया की सूचना, संस्कृति, कला, युवा मामले और खेल मंत्री सुश्री ताबिया मौलिद माविता और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के उच्चायोग के पूर्णाधिकारी मंत्री श्री फानूएल मथिया शामिल थे। इस दौरान हरियाणा और तंजानिया के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में भागीदार देश के रूप में तंजानिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से हरियाणा और तंजानिया के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने में हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की।

तंजानिया ने आईटी व खेल क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण के लिए हरियाणा से मांगा सहयोग

चर्चा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के सहयोग से आईटी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पेशेवरों के कौशल प्रशिक्षण में गहरी रुचि व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं, जिनका उपयोग तंजानिया के आईटी पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और गुरुग्राम में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान इस उद्देश्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल संवर्धन हेतु महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

प्रतिनिधिमंडल ने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने दार-एस-सलाम, डोडोमा और अरूशा क्षेत्रों में अपने तीन स्टेडियमों के लिए हरियाणा से कोच और प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को तंजानिया में सोने, तंजानाइट और अन्य रत्नों के खनन और निर्यात में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री नायब सिंह सैनी को तंजानिया-जांजीबार आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तंजानिया सरकार भविष्य में भी हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘गो ग्लोबल अप्रोच’ के माध्यम से हरियाणा को व्यावसायिक दृष्टि से विकसित करने के विजन के अनुरूप दुनियाभर के विभिन्न देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रही है। इस संबंध में, प्रतिनिधिमंडल ने आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की सराहना की, जिनके प्रयासों से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलती है। विभाग की ओर से राज्य की कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों को कुशलतापूर्वक बनाए रखने और दुनिया भर में हरियाणवी प्रवासियों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शिक्षा मंत्री ने शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस को अपग्रेड करने की रखी आधारशिला

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा है तेजी से विकास

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
AB INBEV

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा है तेजी से विकास

AAP join

केजरीवाल के शासन मॉडल से प्रभावित पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू "आप" में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।