रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
A A
0
ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी - bjp and bjd no alliance in odisha bharatiya janata party will contest elections alone
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 22 मार्च (The News Air) : ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी गठबंधन को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साफ किया कि बीजेपी ओडिशा में अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। काफी वक्त से दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन सीटों के बंटवारे पर मामला अटक गया। बीजेडी ने कुछ दिन पहले से ही अपने उम्मीदवार भी घोषित करना शुरू कर दिया था।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओडिशा की बीजेडी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर समर्थन देती आई है, इसके लिए उनका आभार। साथ ही उन्होंने लिखा कि ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यहां के लोगों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े कई विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। उन्होंने लिखा कि बीजेपी इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

पिछली बार भी अलग- अलग लड़ा था चुनाव : पिछला लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी बीजेपी और बीजेडी ने अलग अलग ही लड़ा था। हालांकि 1998 से लेकर 2009 तक बीजेपी और बीजेडी साथ थी। जब केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी तो बीजेडी नेता नवीन पटनायक उस सरकार में इस्पात और खान मंत्री थे। 1998 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-बीजेडी गठबंधन ने 21 में से 17 लोकसभा सीटें जीती थी। 1999 में हुए चुनाव में इस गठबंधन को 19 सीटें मिली। 2004 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने ओडिशा की 21 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की। 11 साल से ज्यादा वक्त तक बीजेपी के साथ गठबंधन में रही बीजेडी ने 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से खुद को दूर कर लिया और एनडीए से बाहर निकल गई। पिछले लोकसभा चुनाव को देखें तो बीजेपी ने वहां अकेले चुनाव लड़कर 21 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की। 12 सीटें बीजेडी के पास गई और एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते।

लोकसभा के साथ होने हैं विधानसभा चुनाव : लोकसभा के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 112 सीटें मिली। कांग्रेस 9 पर सिमट गई और बीजेपी 23 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। बीजेडी ने साल 2000 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। तब बीजेडी को 68 सीटें मिली। बीजेडी ने 38 सीट जीतने वाली बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और कांग्रेस की सरकार को बेदखल किया। बीजेडी और बीजेपी फिर 11 साल तक साथ रहे। 2009 का चुनाव अलग अलग लड़ा। तब बीजेडी को अपने दम पर बहुमत मिला। बीजेडी ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और बीजेपी को 6 सीट पर ही जीत मिली। तब कांग्रेस की 27 सीटें थी। 2014 के चुनाव में बीजेडी के खाते में 117 सीटें आई। कांग्रेस को 16 और बीजेपी को 10 सीट मिली।

यह भी पढे़ं 👇

Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
Previous Post

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देश भर में प्रचंड विरोध-प्रदर्शन

Next Post

ED का सीएम पर बड़ा आरोप, ‘आबकारी नीति घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
CM Kejriwal

ED का सीएम पर बड़ा आरोप, ‘आबकारी नीति घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल’

Sainik Schools list

देशभर में 38 नए सैनिक स्कूल, जानें किस स्टेट में कितने? लिस्ट यहां चेक करें

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।