शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 8 मार्च 2024
A A
0
सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को, सुप्रीम कोर्ट ने कहा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Supreme Court Decision : सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने किए जाने की ‘व्हाट्सऐप स्टेटस’ के जरिए आलोचना करने के मामले में एक प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी और कहा कि प्रत्येक नागरिक को सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार है. शीर्ष न्यायालय ने इस मामले के संबंध में बंबई हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया. उसने प्रोफेसर जावेद अहमद हाजम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 153 ए (साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने) के तहत दर्ज मामले को रद्द कर दिया.

महाराष्ट्र पुलिस ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के संबंध में व्हाट्सऐप पर संदेश पोस्ट करने के लिए हाजम के खिलाफ कोल्हापुर के हतकणंगले पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. हाजम ने इन व्हाट्सऐप संदेशों में कहा था, पांच अगस्त – जम्मू-कश्मीर के लिए काला दिवस’’ और ‘‘14 अगस्त- पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस मुबारक.’’ कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को दूसरे देशों के नागरिकों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने का अधिकार है. उसने कहा कि अगर भारत का कोई नागरिक 14 अगस्त को पाकिस्तान के नागरिकों को शुभकामनाएं देता है जो इसमें कुछ गलत नहीं है. पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है.

अनुच्छेद 19 (1)(ए) के तहत भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा, भारत का संविधान अनुच्छेद 19 (1)(ए) के तहत भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. इस गारंटी के तहत प्रत्येक नागरिक को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की कार्रवाई और उस मामले में सरकार के प्रत्येक फैसले की आलोचना करने का अधिकार है. उन्हें यह कहने का अधिकार है कि वह सरकार के फैसले से नाखुश हैं. शीर्ष न्यायालय ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और जम्मू-कश्मीर की स्थिति बदलने के कदम की आलोचना करने का अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक को है.

अपीलकर्ता ने कोई हद पार नहीं की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैध और कानूनी तरीके से असहमति व्यक्त करने का अधिकार अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत प्रदत्त अधिकारों का एक अभिन्न अंग है. उसने कहा, प्रत्येक व्यक्ति को असंतोष जताने के दूसरे लोगों के अधिकार का सम्मान करना चाहिए. सरकार के निर्णयों के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना लोकतंत्र का अभिन्न अंग है. उसने कहा कि इस मामले में अपीलकर्ता ने कोई हद पार नहीं की. कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने कहा कि लोगों के एक समूह की भावनाएं भड़कने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार

हमारा देश 75 से अधिक वर्षों से एक लोकतांत्रिक गणतंत्र

आगे पीठ ने कहा कि अपीलकर्ता के कॉलेज के अध्यापक, छात्र और अभिभावक व्हाट्सऐप समूह के कथित तौर पर सदस्य हैं. जैसा कि न्यायमूर्ति विवियन बोस ने कहा कि अपीलकर्ता द्वारा उनके ‘व्हाट्सऐप स्टेटस’ पर इस्तेमाल किए गए शब्दों का प्रभाव उनके समूह में शामिल महिलाओं और पुरुषों के स्तर के आधार पर आंका जाएगा. उसने कहा, हम कमजोर और खराब मानसिकता वाले लोगों के स्तर से इसे नहीं देख सकते. हमारा देश 75 से अधिक वर्षों से एक लोकतांत्रिक गणतंत्र है. न्यायालय ने कहा कि देश के लोग लोकतांत्रिक मूल्य के महत्व को समझते हैं. उसने कहा कि यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि ये शब्द विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्य या शत्रुता बढ़ाएंगे और घृणा या द्वेष की भावनाओं को भड़काएंगे.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Patna मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से लगी लंबी कतार

Next Post

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख और समय का हुआ ऐलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab University Shooting

Punjab University Shooting: मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, Bambiha Gang का कनेक्शन

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab Govt 4 Year Achievements

AAP Punjab Government 4 Years: भगवंत मान सरकार ने 1,000 गांवों में चलाया बड़ा अभियान

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Kedarnath temple doors open this day date and time announced

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख और समय का हुआ ऐलान

Opinion: लड़के... लड़के ही बने रहें, ये अब नहीं चल सकता - unlearning inequality is what women need from both society and institutions

Opinion: लड़के... लड़के ही बने रहें, ये अब नहीं चल सकता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।