बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Sukhbir Singh Badal Water Promise: राजस्थान को जाने वाला पंजाब का पानी रोकेंगे

Sukhbir Singh Badal Water Promise: राजस्थान को जाने वाला पंजाब का पानी रोकेंगे

खेमकरण में विशाल रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा- राजस्थान फीडर नहर का पानी पंजाब के खेतों के लिए मोड़ा जाएगा, SYL मामले पर भी बोला हमला।

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 18 फ़रवरी 2026
A A
0
Sukhbir Singh Badal
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
Sukhbir Singh Badal Water Promise: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के पानी को राजस्थान में बहने से रोकने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अगली अकाली दल सरकार पंजाब के खेतों की सिचांई के लिए राजस्थान फीडर नहर में बहने वाले पानी को मोड़ेगी।

अमरकोट की अनाज मंडी में पार्टी के ‘पंजाब बचाओ-सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ अभियान के तहत एक विशाल रैली मैं हज़ारो की संखिया मैं लोगो को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हम कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के साथ किए गए भेदभाव को खत्म कर देंगें, जिन्होने नदी के आधे पानी को राजस्थान में दे दिया, जोकि रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन है, जिसके अनुसार नदी का पानी पर उसी राज्य का हक होता है जिसमें वह बहती है।’’

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने यह भी स्प्ष्ट किया कि शिरोमणी अकाली दल, मुख्यमंत्री को एसवाईएल नहर के माध्यम से हरियाणा को पानी देने की अनुमति देकर राज्य के हितों से समझौता करने की अनुमति नही देगा, क्योंकि केंद्र के पास आॅस्ट्रेलिया में उनकी 2500 एकड़ जमीन खरीद की सूची वाली फाइल मौजूद है। उन्होने कहा,‘‘ यही कारण है कि भगवंत मान ने अब इस मुददे पर अपना रूख नरम कर लिया है और सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे पंजाब के पानी को हरियाणा को सौंपने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।’’

पार्टी के खेमकरण हलका इंचार्ज विरसा सिंह वल्टोहा के साथ वहां व्यापक तालियों की गड़गड़ाहट के  बीच अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद वह गैंगस्टर संस्कृति और ड्रग माफिया को जड़ से खत्म कर देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम ऐसे तत्वों की संपत्तियों की नीलामी करने के अलावा दस साल की जमानत देने से इंकार करने के लिए कानूनों में बदलाव करेंगें।’’

सरदार बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली स्थित कंपनियों को कीमती अचल संपत्ति सौंपने के प्रयास से लोगों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा,‘‘ इससे पहले शिरोमणी अकाली दल ने सरकार को लुधियाना में 34 हजार एकड़ जमीन निजी कंपनियों को मामूली कीमत पर देने से रोक दिया था। अब सरकार ने मोहाली में चुनिंदा कंपनियों को आधी कीमत पर अचल संपत्ति सौंपने का फैसला किया है। अकाली दल इस तरह की सभी नीलामियों को रदद करने के लिए वचनबद्ध है और उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा जो इन संदिग्ध सौदों में शामिल होते हैं।’’

सरदार बादल ने पंजाबियों से हर चुनाव में नई राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रयोग बंद करने की भावुक अपील करते हुए कहा,‘‘ अगर हमें पंजाब बचाना है तो हमें अकाली दल को सत्ता में वापिस लाना होगा। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अपने पिता सरदार परकाश सिंह बादल की तरह मैं पंजाब को तेजी से आगे लेकर जाउंगा।’’ उन्होने यह भी उदाहरण दिया कि कैसे आम आदमी पार्टी ने राज्य को इस हद तक खोखला कर दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नाम के पद पर रह गए हैं और पूरा मुख्यमंत्री कार्यालय अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार के नियंत्रण में है। उन्होने यह भी बताया कि कैसे उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा नामांकन के लिए 75 करोड़ रूपये देने पड़े और लवली यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल ने नामांकन के लिए 50 करोड़ का  भुगतान करना पड़ा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab AI Hackathon

Punjab AI Hackathon: सरकारी स्कूलों के 1000 छात्रों ने सीखी AI तकनीक, बड़ा कदम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों दबोचा, खुला चौंकाने वाला मामला

बुधवार, 25 मार्च 2026
Gold Silver Prediction

Gold Silver Prediction: सोना ₹5700 तो चांदी ₹13000 उछली, अब कहां तक जाएंगे भाव

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab SC Scholarship

Punjab SC Scholarship: बड़ी कामयाबी, 10 लाख छात्रों को मिला फायदा

बुधवार, 25 मार्च 2026
सरदार बादल ने पंजाब के लोगों के लिए समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए कई प्रतिबद्धताओं की घोषणा की। किसानों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा कि अगली अकाली दल  की सरकार बनने के एक सप्ताह के भीतर ही जिन किसानों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही है उन्हे कनेक्शन दिए जाएंगें। उन्होने बाढ़ से निपटने के लिए नदियों पर पक्के बांध बनाने की घोषणा की, अब तक जिन लोगों को जमीन के अधिकार से वंचित रखा गया उन्हे जमीन अधिकार देने का आश्वासन दिया और जमीन के संयुक्त स्वामित्व के मुफ्त विभाजन का आश्वासन दिया।

सरदार बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा वंचितों को मिलने वाले सामाजिक भलाई लाभों को कम करने और अब उन्हें पूरी तरह से नकारने के बारे बात करते हुए कहा,‘‘ हम सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक भलाई योजनाओं को बढ़ाने के साथ-साथ कमजोर वर्गों के लिए और भी नई योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होने कहा कि आटा-दाल योजना को फिर से शुरू किया जाएगा , जिसमें आटा 4 रूपये किलो और दाल 20 रूपये प्रति किलो दी जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ गरीब वर्गों को एक लाख रूपये विवाह सहायता दी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन 3100 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।’’उन्होने यह भी घोषणा की कि गांवों में ‘लाल डोरा’ के अंतर्गत आने वाली सभी जमीनों को उनके मालिकों के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा और सभी कच्चे मकानों का आधुनिक तरीके से पुननिर्माण किया जाएगा और सभी ग्रामीण सड़कों को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा।

यह कहते हुए सरदार बादल ने कहा कि नौजवानों के लिए नए रोजगार और अवसर खोले जाएंगें और सभी नए उद्योगों को 75 फीसदी पंजाबी नौजवानों को ही नौकरी पर रखना होगा। उन्होने कहा कि सभी सरकारी नौकरियां केवल पंजाबियों के लिए ही उपलब्ध होगीं। उन्होने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसे वे 10 साल की अवधि के भीतर वापिस कर सकते हैं। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार , सरकारी और निजी इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेजों में मेधावी स्कूलों के छात्रों के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करेगी।
Previous Post

Kila Raipur Rural Olympics 2026: 12 साल बाद लौटी बैलगाड़ी दौड़, दर्शकों ने ऐसे लूटा मजा

Next Post

Gold Silver Rate Today: क्या 1 लाख के नीचे जाएगा सोना? एक्सपर्ट ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें आज के लेटेस्ट भाव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab AI Hackathon

Punjab AI Hackathon: सरकारी स्कूलों के 1000 छात्रों ने सीखी AI तकनीक, बड़ा कदम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों दबोचा, खुला चौंकाने वाला मामला

बुधवार, 25 मार्च 2026
Gold Silver Prediction

Gold Silver Prediction: सोना ₹5700 तो चांदी ₹13000 उछली, अब कहां तक जाएंगे भाव

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab SC Scholarship

Punjab SC Scholarship: बड़ी कामयाबी, 10 लाख छात्रों को मिला फायदा

बुधवार, 25 मार्च 2026
Gangsteron Te Vaar Day 64

Gangsteron Te Vaar Day 64: Punjab Police ने 540 ठिकानों पर छापेमारी, 206 गिरफ्तार

बुधवार, 25 मार्च 2026
LPG Cylinder New Rule

LPG Cylinder New Rule: PNG नहीं लिया तो बंद होगी गैस सप्लाई, सरकार का सख्त आदेश!

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: क्या 1 लाख के नीचे जाएगा सोना? एक्सपर्ट ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें आज के लेटेस्ट भाव

8th Pay Commission

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले तोहफा! 5% बढ़ सकता है DA, अप्रैल सैलरी में होगा इजाफा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।