The News Air- (चंडीगढ़) शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसान विंग के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका के साथ विचार विमर्श करने के बाद किसान विंग के जत्थेबंदक ढ़ांचे का ऐलान कर दिया है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पिछले लंबे समय से जुड़े किसान नेताओं को पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे में शामिल किया गया है। डॉ. चीमा ने बताया कि गुरध्यान सिंह महता को अध्यक्ष , जिला अमृतसर, स्वर्ण सिंह आकलीया को अध्यक्ष, जिला बठिंडा तथा सुरजीत सिंह गढ़ी को किसान विंग जिला पटियाला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिन अन्य वरिष्ठ नेताओं को विभिनन पदों पर नियुक्त किया गया है, उनका विस्तार नीचे लिखे अनुसार हैः-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- जिन नेताओं को किसान विंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है , उनमें जसवीर सिंह हरनाम सिंह वाला, बलबीर सिंह चाउके, मनजीत सिंह कोट मोहन लाल, चमकौर सिंह टिब्बी कलां, अमनदीप सिंह नंगल खिलाड़ियां, कर्मजीत सिंह ग्रेवाल, हरमेल सिंह कलीपुर, इकतर सिंह थराज, गुरचरन सिंह चन्नी मीआंपुर रोपड़ तथा हरमंदर सिंह कीड़ियांवाली के नाम शामिल हैं।
इसी तरह जिन किसान नेताओं को किसान विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है उमें कंवरजीत सिंह बंटी रामनगर, अमनदीप सिंह कलेर गुराला, सरपंच दपिंदर सिंह जरखड़, जगतार सिंह ढ़िल्लों जहांगीर, सुरिदंर सिंह रायके कलां, गुरतेज सिंह फरमाही, सुखराज सिंह बहाववाला, अमरजीत सिंह सचेतगढ़, कमलदीप सिंह ढ़ंडा रूड़का, जतिंदर सिंह एकोलाह खन्ना, करमजीत सिंह ढ़िल्लों गानियाणा मंडी, बलजीत सिंह जस मंगेवाला, दलबीर सिंह हंमायूपर डेराबस्सी, दर्शन सिंह अबलू कोटली, गुरदीप सिंह बाहमणा समाणा, रघबीर सिंह बेला श्री आंनदपुर साहिब, जोरा सिंह डूडीयां लहरा तथा हरदेव सिंह गुजरां दिड़बा के नाम शामिल हैं।
जिन किसान नेताओं को किसान विंग का महासचिव बनाया गया है, उनमें गुरमीत सिंह पप्पी सलाबतपुरा, श्रद्धा सिंह नंबरदार हिम्मतगढ़, राजविंदर सिंह राजा लदेह, स.रजिंदरपाल सिंह कलालवाला, स.गुरनेक सिंह ढ़िल्लों दासपूर, जगरूप् सिंह घणीयां, सुखपाल सिंह इसलामवाला, हरविंदर सिंह चक्क गुरु हरसहाय, सुरिंदर सिंह चहल निजामदीनपुर, जसवंत सिंह इसेवाल, बलदेव सिंह पैरों सरदूलगढ़, मास्टर अजीत सिंह बड़ौदी, सर्बजीत सिंह धीरोमाजरा तथा परमजीत सिंह ताजोके भदौड़ के नाम शामिल हैं।
जिन नेताओं को किसान विंग का जूनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है, उमें डॉ. सरदूल सिंह सियाल, सुखमीत सिंह करौदीयां, हरजिंदर सिंह संघरेड़ी, जरनैल सिंह हैडला कलां, कौर सिंह अबूल खुराणा, तथा जत्थेदार रंजीत सिंह झिंगड़ बंगा का नाम शामिल हैं।
डॉ. चीमा ने बताया कि जिन नेताओं को किसान विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है, उनमें दविंदर सिंह धूरा, रछपाल सिंह डल्लेवाल, सतनाम सिंह बासूवाल, तरलोचन सिंह रकड़ा बेट तथा सोहन सिंह उपलां के नाम शामिल हैं। इसी तरह प्रेम सिंह सवाय सिंह वाला को किसान विंग का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।