शनिवार, 7 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर “आप” सांसदों का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दल टीएमसी के सासंद भी शामिल हुए, बाकी दलों का भी साथ लेंगे - संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 29 नवम्बर, (The News Air) देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंदर चरमराई कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने संसद परिसर में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। “आप” सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दल टीएमसी के सांसद भी मौजूद रहे। सभी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “आप” सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आकर जबाव देने की मांग की। संजय सिंह ने कहा कि आज देश की राजधानी अपराधों की राजधानी बन गई है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जबाव देना चाहिए। मैंने सदन में नोटिस देकर गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर जवाब देने की मांग की है।

शुक्रवार को संसद परिसर में दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी के सांसदों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्याओं और गैंगवॉर पर जवाब मांगा।

यह भी पढे़ं 👇

Petrodollar Collapse

Petrodollar Collapse: क्या खत्म हो रहा है अमेरिकी डॉलर का राज?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia vs Mann: “राज्य का बाजा बजाने में व्यस्त” – बिक्रम मजीठिया का तीखा हमला

शनिवार, 7 मार्च 2026
How Rich Pay Zero Tax

How Rich Pay Zero Tax: अमीर लोग कैसे बिल्कुल जीरो टैक्स देते हैं, जानें पूरा सच

शनिवार, 7 मार्च 2026
Gangstaran Te Waar Day 46

Gangstaran Te Waar Day 46: पंजाब पुलिस ने 471 ठिकानों पर मारे छापे, 13,208 गिरफ्तारियों का आँकड़ा पार

शनिवार, 7 मार्च 2026

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज दिल्ली के अदंर वैसे हालत हैं, जैसे 90 के दशक में माफिया के राज में मुंबई में होते थे। वो स्थिति देश की राजधानी में बन चुकी है। देश की राजधानी अपराधों की राजधानी बन गई है। इसलिए मैंने शुक्रवार को 267 का नोटिस दिया है कि सदन में आकर गृह मंत्री दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर जवाब दें। यहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहते हैं। गृह मंत्री की नाक के नीचे उनके घर के आसपास के दस किलोमीटर के अंदर रोज हत्या हो रही है, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल की थी। बेटियों को पढ़ाने का काम हमने किया और बेटियों को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार, मोदी सरकार और अमित शाह की है। वो इस पर जवाब भी नहीं देना चाहते हैं। दिल्ली की सुरक्षा का क्या होगा? देश की राजधानी अगर सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा। इन सारे मसलों को लेकर हमने आज प्रदर्शन किया। इसमें हमारे साथ टीएमसी के सांसद भी शामिल हुए। आगे इस आंदोलन को हम लोग और बड़ा करेंगे। इसमें दूसरे राजनीतिक दलों को भी शामिल करेंगे और सदन के अंदर इस पर चर्चा की मांग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली के अंदर पिछले कुछ महीनों से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। दिल्ली के अंदर लगभग रोज कोई न कोई बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली के अंदर खासकर व्यापारी और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। व्यापारियों को आए दिन रंगदारी मांगने की कॉल आ रही हैं। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, उनके व्यापारिक संस्थानों पर फायरिंग की जा रही है और भाजपा की दिल्ली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीं, दिल्ली के अंदर महिलाओं के साथ भी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिनों के अंदर ही दिल्ली के अंदर कई बलात्कार, मर्डर और छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह की है, लेकिन वह इसे संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं

Previous Post

पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की

Next Post

बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में बनेगी अर्बन एस्टेट: मुँडियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Petrodollar Collapse

Petrodollar Collapse: क्या खत्म हो रहा है अमेरिकी डॉलर का राज?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia vs Mann: “राज्य का बाजा बजाने में व्यस्त” – बिक्रम मजीठिया का तीखा हमला

शनिवार, 7 मार्च 2026
How Rich Pay Zero Tax

How Rich Pay Zero Tax: अमीर लोग कैसे बिल्कुल जीरो टैक्स देते हैं, जानें पूरा सच

शनिवार, 7 मार्च 2026
Gangstaran Te Waar Day 46

Gangstaran Te Waar Day 46: पंजाब पुलिस ने 471 ठिकानों पर मारे छापे, 13,208 गिरफ्तारियों का आँकड़ा पार

शनिवार, 7 मार्च 2026
Hardeep Singh Mundia

GMADA E-Auction: एक नीलामी में ₹3137 करोड़, पंजाब में Real Estate निवेश का नया रिकॉर्ड

शनिवार, 7 मार्च 2026
Nitish Kumar Bihar CM

Nitish Kumar Bihar CM: नीतीश का बड़ा दांव, BJP का सपना टूटा, निशांत कुमार बनेंगे बिहार के नए CM?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Next Post
Hardeep Singh Mundian

बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में बनेगी अर्बन एस्टेट: मुँडियां

Dr. Baljit Kaur

2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।