सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Stocks of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जानिए इनमें तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

Stocks of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जानिए इनमें तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Stocks of the day
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Stocks of the day:आज के कारोबारी सत्र में मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी 122.40 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 13195 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका अब तक का दिन का हाई 13,680 रुपए और दिन का लो 13112 रुपए हैं। कोल इंडिया भी एनएसई पर 16.50 रुपए यानी 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ 538 रुपए के आसपास दिख रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा 1.75 रुपए यानी 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 252 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

मारुति में एक्शन

पहली तिमाही में मारुति के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 47 फीसदी तो आय 10 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी मारुति को लेकर बुलिश हैं।

मारुति पर मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली ने मारुति पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए स्टॉक का लक्ष्य बढ़ा कर 15,145 कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। आगे नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद से शेयर में तेजी संभव है। एक चुनौतीपूर्ण तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे दिए हैं। निफ्टी ऑटो के मुकाबले अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। मल्टीपल्स अपेक्षाकृत कम हैं। आय अनुमान में सुधार से बेहतर प्रदर्शन को सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
मारुति पर जेफरीज

जेफरीज ने मारुति पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 15,145 रुपए से बढ़ाकर 15,200 रुपए प्रतिशेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही के EBITDA और PAT में सालाना आधार पर 36-39 फीसदी की बढ़त हुई है। ये अनुमान से 11-12 फीसदी ज्यादा रहा है। पहली तिमाही में EBITDA और PAT में बढ़त उम्मीद से बेहतर ASP और मार्जिन के कारण हुई है। PV इंडस्ट्री की ग्रोथ वित्त वर्ष 2023 के 27 फीसदी से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 8 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सिर्फ़ 3 फीसदी रह गई। कंपनी का CNG पोर्टफोलियो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी को इंडस्ट्री की मांग के SUV की ओर बढ़ने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। FY25-27 EPS में 1-3 फीसदी की ग्रोथ और हाइब्रिड पर कर कटौती एक उल्टा जोखिम है।

कोल इंडिया में एक्शन

30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि आय फ्लैट रही है। मार्जिन भी 37.7 फीसदी से बढ़कर 39.3 फीसदी हो गया है। अच्छे नतीजों के दम पर कोल इंडिया भी एनएसई पर 16.50 रुपए यानी 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ 538 रुपए के आसपास दिख रहा है।

एक्शन में बैंक ऑप बड़ौदा

पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। मुनाफे में 9.5 फीसदी की तो ब्याज आय में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन में भी कमी आई है। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर अपनी राय देते हुए मॉर्गन स्टेनली ने ‘EQUAL WEIGHT’कॉल दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट 280 रुपए प्रति शेयर का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में हाई LDR के बीच बैलेंस शीट की ग्रोथ धीमी रही। रिटेल सेक्टर में पहली तिमाही के एसेट क्वालिटी के रुझान थोड़े कमजोर रहे है। दोनों पर नज़र रखना ज़रूरी है। अच्छा मुनाफ़ा और बैलेंस शीट की मज़बूती स्टॉक के लिए सकारात्मक पहलू हैं। FY26 बुक के 0.9x पर वैल्यूएशन हमें ‘EQUAL WEIGHT’है।

डिस्क्लेमर: The News Air पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; कहा-

Next Post

चीन सीमा, समुद्र और वायु प्रतिरक्षा का आधुनिक निर्माण बढ़ाएगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
चीन सीमा, समुद्र और वायु प्रतिरक्षा का आधुनिक निर्माण बढ़ाएगा

चीन सीमा, समुद्र और वायु प्रतिरक्षा का आधुनिक निर्माण बढ़ाएगा

टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को लगे 2 बड़े झटके,

टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को लगे 2 बड़े झटके,

वैज्ञानिकों ने भारत में ढूंढी वह जगह, जो मंगल ग्रह-चांद से मिलती-जुलती! जानें

वैज्ञानिकों ने भारत में ढूंढी वह जगह, जो मंगल ग्रह-चांद से मिलती-जुलती! जानें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।