रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - SRH vs RCB: उधर विराट कोहली इधर पैट कमिंस, दोनों ने बरसाए छक्के,

SRH vs RCB: उधर विराट कोहली इधर पैट कमिंस, दोनों ने बरसाए छक्के,

फिर हुई मजेदार बात, देखें Video

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
SRH vs RCB
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अहमदाबाद में 19 नवंबर 2023 को पैट कमिंस ने विराट कोहली को आउट कर भारतीय टीम के फैंस को चुप करवा दिया था. अब कुछ ऐसा ही करने की कोशिश विराट कोहली करेंगे. बस फर्क ये है कि इस बार मंच आईपीएल का है, जहां विराट कोहली अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे. इस बार उनके सामने पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद है, वो भी उनके घर में. ऐसे में कोहली हैदराबाद के घर में उसके फैंस का मुंह बंद करने की उम्मीद करेंगे. इन दोनों की टक्कर का क्या अंजाम होगा ये तो मैच में ही पता चलेगा लेकिन उससे पहले ये दोनों दिग्गज आमने-सामने आए और फिर जो नजारा दिखा वो जबरदस्त था, मजेदार था.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार 25 अप्रैल को सनराइजर्स और बेंगलुरु की टक्कर होगी. दोनों टीमें इस सीजन में पहले ही एक बार टकरा चुकी हैं, जिसमें हैदराबाद ने रिकॉर्ड 287 रन बनाए थे. बेंगलुरु ने भी जवाब में 262 रन बनाए लेकिन फिर भी उसे हार मिली. वो मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. बेंगलुरु इस बार उस हार का हिसाब बराबर करने हैदराबाद के घर में पहुंची है.

एक-दूसरे के सामने बरसाए छक्के

इस मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने एक ही वक्त पर, एक साथ प्रैक्टिस की. इस प्रैक्टिस में वैसे तो दोनों टीमों की ओर से पूरा जो लगाया गया लेकिन एक खास नजारा दिखा पैट कमिंस और विराट कोहली के बीच. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों दिग्गज एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. सामने वाली पिच पर पैट कमिंस बैटिंग कर रहे थे, जबकि बगल वाली पिच पर कोहली दूसरे छोर से बैटिंग कर रहे थे. फिर बारी-बारी से दोनों ने एक शानदार छक्का जमाया.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

The crossover we all love to see 🤩 pic.twitter.com/nLlDlUcH7E

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 24, 2024

फिर हुई मजेदार बात

अगली बारी थी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की. इस बार कोहली की टीम ने भी एक वीडियो पोस्ट किया और इसमें दोनों दिग्गजों के बीच छोटी लेकिन मजेदार बातचीत रिकॉर्ड हुई. कोहली ब्रेक के बाद ग्राउंड पर बैठे थे, जब कमिंस वहां पहुंचे. दोनों ने हाथ मिलाया और तब कमिंस ने मजे लेते हुए कोहली से कहा- ‘कोच बोल रहे थे कि मेरी बैटिंग देखकर लग रहा था कि विकेट फ्लैट है. ऐसा मैंने सुना.’ कोहली ने भी तपाक से जवाब दे दिया- “तुम बहुत कमाल हो, पैट”. बस इतना सुनने के बाद कमिंस वहां से चले गए.

"You're too good, Pat" 😅

No 🤫 needed! A bit of banter ahead of our game tomorrow. 😬

This is Royal Challenge presents RCB Shorts. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #ChooseBold pic.twitter.com/n8wegdTjUt

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2024

हिसाब बराबर करना चाहेंगे कोहली

अब ये बातचीत दोस्ताना अंदाज में थी या दोनों खिलाड़ी मैच से पहले एक-दूसरे पर मनोवैज्ञानिक बढ़त लेना चाहते थे, ये तो वो ही बता सकते हैं लेकिन इतना तो तय है कि मैदान पर जब दोनों की टक्कर होगी, वहां न तो दोस्ती दिखेगी और न ही मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश. सिर्फ एक ही लक्ष्य रहेगा- दूसरे की ताकत को कम करके अपनी टीम को जीत तक ले जाना. कमिंस अभी तक इस सीजन में इस काम में सफल रहे हैं, कोहली को अब अपनी टीम के लिए ऐसा करना होगा.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अरिजीत सिंह का आज बर्थडे : सिंगिंग रियलिटी शो से कर दिए गए थे बाहर, फिर यूं मिली संगीत की दुनिया में बादशाहत

Next Post

पाकिस्तानी लड़की के सीने में धड़केगा हिंदुस्तानी का दिल,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
पाकिस्तानी लड़की के सीने में धड़केगा हिंदुस्तानी का दिल,

पाकिस्तानी लड़की के सीने में धड़केगा हिंदुस्तानी का दिल,

Haryana: आचार संहिता लागू होने के बाद से 344 गैरलाइसेंसी हथियार जब्त किये गये

Haryana: आचार संहिता लागू होने के बाद से 344 गैरलाइसेंसी हथियार जब्त किये गये

पुष्पा 2

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का लिरिकल प्रोमो रिलीज! इस दिन आएगा सॉन्ग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।