मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Sonia ने PM Modi को लिखा पत्र, संसद के विशेष सत्र को लेकर उठाये नौ मुद्दे

Sonia ने PM Modi को लिखा पत्र, संसद के विशेष सत्र को लेकर उठाये नौ मुद्दे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
The News Air
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 6 सितंबर (The News Air) कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने एजेंडा साझा किए बिना संसद का विशेष सत्र बुलाया है और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सत्र के बारे में नौ मुद्दे उठाये हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “सोनिया गांधी की अध्‍यक्षता में (कांग्रेस की) संसदीय रणनीति समूह की एक बैठक मंगलवार को हुई जिसमें संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। बाद में खड़गे ने लोकसभा और राज्यसभा के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई और सत्र के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की गई।”

उन्होंने कहा, “यह निर्णय लिया गया कि हम सत्र का बहिष्कार नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारे लिए मुद्दों को उठाने का एक अवसर है और हम कोशिश करेंगे कि विभिन्न दल अलग-अलग मुद्दे उठाएँ।” उन्होंने आगे कहा कि यह भी निर्णय लिया गया कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगी और ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के दौरान जो भी चर्चा हुई है उससे उन्हें अवगत कराया जाएगा।

रमेश ने कहा, “सोनिया गांधी ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है और नौ मुद्दे उठाए हैं जिन्हें हम संसद में उठाना चाहते हैं।”

कांग्रेस नेता ने बताया कि सोनिया गांधी ने लिखा है कि 18 सितंबर से आहूत संसद का विशेष सत्र अन्य राजनीतिक दलों के साथ किसी परामर्श के बिना बुलाया गया है और किसी को भी इसके एजेंडा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News 7 April

Breaking News 7 April: सबरीमाला से Iran Attack तक, 10 बड़ी खबरें जो बदल देंगी तस्वीर

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: आंधी-तूफान और बारिश से थमी रफ्तार, IMD का Orange Alert जारी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Assam Police Raid

Assam Police Raid पवन खेड़ा के घर, Himanta की पत्नी वाले मामले में कार्रवाई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Commercial Gas Cylinder

Commercial Gas Cylinder नोएडा में अब शादी के लिए मिलेगा आसानी से

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सीपीपी अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है, “हम निश्चित रूप से विशेष सत्र में भाग लेना चाहते हैं क्योंकि इससे हमें सार्वजनिक चिंता और महत्व के मामलों को उठाने का मौका मिलेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इन मुद्दों पर चर्चा और बहस उचित नियमों के तहत समय आवंटित किया जाएगा।”

सोनिया गांधी ने कहा कि वह वर्तमान आर्थिक स्थिति का मुद्दा सदन में उठाना चाहती हैं जिनमें आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती असमानता और एमएसएमई का संकट, भारत सरकार द्वारा न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य को लेकर किसानों और किसान संगठनों के प्रति की गई प्रतिबद्धता और उनकी अन्‍य मांगों तथा अडाणी समूह के लेनदेन पर संयुक्‍त संसदीय समिति की मांग शामिल है।

अन्य पांच मांगों को सूचीबद्ध करते हुए, उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों की निरंतर पीड़ा और राज्य में संवैधानिक मशीनरी और सामाजिक सद्भाव का टूटना, हरियाणा तथा अन्‍य राज्यों में सांप्रदायिक तनाव में वृद्धि, चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर लगातार कब्जा और लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में सीमाओं पर हमारी संप्रभुता के लिए चुनौतियों पर भी चर्चा की आवश्‍यकता है।

उन्होंने कहा, “जाति जनगणना की तत्काल आवश्यकता है। केंद्र-राज्य संबंधों को नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों में अत्यधिक बाढ़ और अन्य में सूखे के कारण प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव है।”

सोनिया गांधी ने अपने पत्र में उम्मीद जताई कि ”रचनात्मक सहयोग की भावना से” इन मुद्दों को आगामी विशेष सत्र में उठाया जाएगा।

रमेश ने यह भी कहा कि तमिलनाडु का नीट, महाराष्ट्र का आरक्षण मुद्दा जैसे राज्यों के कई मुद्दों का जिक्र भी पत्र में किया गया है।

उन्‍होंने ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमें सरकार से जवाब मिलेगा और संसद का सत्र केवल सरकारी कामकाज पर नहीं होना चाहिए जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

इस सवाल पर कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह अगले साल आम चुनाव में फिर से चुने जाएंगे, रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री घबरा गए हैं और वह अत्यधिक थकान में हैं। उनके सभी कार्य मृत एनडीए को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है, ‘इंडिया’ गठबंधन के गठन पर उनकी प्रतिक्रिया और विशेष सत्र बुलाने के एकतरफा फैसले से पता चलता है कि वह घबरा गए हैं।”

रमेश ने कहा, “बिहार के पटना, कर्नाटक के बेंगलुरु और महाराष्ट्र की मुंबई बैठक के बाद वह घबरा गए हैं और उनकी थकान और घबराहट साफ दिखाई दे रही है।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Diwali के आसपास पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 3-5 रुपये/लीटर की हो सकती है कटौती

Next Post

डायबिटीज रोगियों को हो सकता है रेटिनोपैथी का खतरा: शोध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News 7 April

Breaking News 7 April: सबरीमाला से Iran Attack तक, 10 बड़ी खबरें जो बदल देंगी तस्वीर

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: आंधी-तूफान और बारिश से थमी रफ्तार, IMD का Orange Alert जारी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Assam Police Raid

Assam Police Raid पवन खेड़ा के घर, Himanta की पत्नी वाले मामले में कार्रवाई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Commercial Gas Cylinder

Commercial Gas Cylinder नोएडा में अब शादी के लिए मिलेगा आसानी से

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: भरभराकर गिरे सोना-चांदी, चांदी आधी हुई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Next Post
डायबिटीज रोगियों

डायबिटीज रोगियों को हो सकता है रेटिनोपैथी का खतरा: शोध

bhagwant mann

मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को 710 पटवारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

अपराध

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध और अपराधी : डॉ. सुशील गुप्ता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।