सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर सोनिया गांधी बोलीं : ‘वेरी गुड’…

अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर सोनिया गांधी बोलीं : ‘वेरी गुड’…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर सोनिया गांधी बोलीं
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,18 सितंबर (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद विपक्ष की तरफ से बोलते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मॉडर्न इंडिया का आर्किटेक्ट बताते हुए कहा कि उन्होंने एक कठिन समय में देश की बागडोर संभाली थी।

चौधरी ने 14-15 अगस्त, 1947 को आधी रात में संविधान सभा में जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ को याद करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू के साथ ही उस समय संविधान सभा के हर सदस्य ने यह शपथ ली थी कि सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।

नेहरू की दूरदर्शिता और विक्रम साराभाई की अगुवाई में इसरो बना, 1975 में देश ने आर्यभट्ट सैटेलाइट लॉन्च किया। लेकिन, आज इंडिया और भारत की बात करने वाले बताएं कि चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद अब इसरो को क्या कहेंगे, उसमें भी इंडिया लगा है।

अधीर रंजन चौधरी के भाषण के दौरान सोनिया गांधी लगातार उन्हें गाइड करती रहीं और महत्वपूर्ण पॉइंट्स बताती रहीं। भाषण के दौरान ही सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को महिला आरक्षण पर बोलने की याद दिलाई, जिसके बाद चौधरी ने मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल पारित करने की भी मांग की।

बाद में सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी के भाषण की तारीफ करते हुए उन्हें ‘ वेरी गुड’ भी कहा। अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में एनडीए के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जमकर तारीफ करते हुए मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह मौन नहीं थे, वह बात कम और काम ज्यादा करते थे। चौधरी ने मोदी सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यह 75 साल का अमृतकाल कहां से लाया गया ?

विपक्षी दलों के प्रति मोदी सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे तो यह चाहते हैं कि आज की हालत में संसद में ऐसी परंपरा शुरू की जाए कि विपक्ष के लिए भी एक दिन रखा जाए, जिस दिन सिर्फ विपक्ष ही बोले।

उसी समय सदन में उनके बगल में अलग और दूसरी टेबल पर बैठी सोनिया गांधी ने उन्हें महिला आरक्षण पर बोलने को कहा।

सोनिया गांधी की सलाह मानते हुए अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग करते हुए कहा कि उनकी नेता सोनिया गांधी ने कई बार महिला आरक्षण लाने की मांग की, उन्हीं (सोनिया गांधी) की अगुवाई में उनकी सरकार के समय राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास हुआ था, लेकिन, यह अभी तक साकार नहीं हो पाया है, यह देशवासियों की मांग है कि सरकार महिला आरक्षण बिल को पारित करें।

सोनिया गांधी बीच-बीच में अधीर रंजन चौधरी को इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियों की भी याद दिलाती रही, जिसे वह अपने भाषण में शामिल करते रहे।

उन्होंने सदन की गरिमा का मसला उठाते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि यह नॉर्मल सत्र है या विशेष सत्र है। उन्हें मीडिया से पता लगा कि यह विशेष सत्र है।

अधीर रंजन चौधरी ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मसला उठाते हुए मणिपुर और जम्मू कश्मीर के हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये लोग (मोदी सरकार) नरेगा को मरेगा कहते थे। संसद में अल्पसंख्यक सांसदों के कम संख्या में होने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।

यह भी पढे़ं 👇

Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: दिल्ली-NCR में 40 डिग्री पार जाएगा तापमान, IMD Alert

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण खत्म करने के बाद जब सदन से बाहर जाने लगे तो विपक्षी बेंच की तरफ से उनके जाने को लेकर कटाक्ष किया गया। भाषण देने के लिए खड़े हुए अधीर रंजन चौधरी भी इस पर बोलते नजर आए। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी सवाल उठाया।

इस बीच सोनिया गांधी भी सदन से बाहर जाने लगीं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सवाल उठाया कि आपकी नेता (सोनिया गांधी) भी तो जा रही हैं, इस पर सोनिया गांधी ने स्वयं जवाब दिया कि वह वापस आएंगी और वापस अपनी सीट पर आने के बाद वह अधीर के पूरे भाषण के दौरान सदन में बैठी रही और उन्हें गाइड करती रहीं।

सत्तापक्ष की टोका-टाकी के बीच सोनिया गांधी कई बार चौधरी को ‘ कैरी ऑन, कैरी ऑन’ कहकर उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं।

अधीर रंजन चौधरी ने ‘ओल्ड इज ऑलवेज गोल्ड’ की बात कहते हुए कहा कि हम नए संसद में जाएंगे लेकिन पुराने को याद रखेंगे। चौधरी ने फिल्म स्टार राजेश खन्ना के फेमस डायलॉग ‘जिदंगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं’ के साथ अपना भाषण खत्म किया।

सोनिया गांधी ने मेज थपथपाकर उनके भाषण की तारीफ करते हुए उन्हें दो बार ‘वेरी गुड’ भी कहा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आरएमएल अस्‍पताल में लिंग परिवर्तन सर्जरी की अनुपलब्धता पर दिल्ली, केंद्र को नोटिस

Next Post

भारत की सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: दिल्ली-NCR में 40 डिग्री पार जाएगा तापमान, IMD Alert

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bus Accident

Hapur Bus Accident: बारात से लौट रही बस की भीषण टक्कर, 6 की मौत

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Akshaya Tritiya 2026

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को खरीदें सोना, जानें शुभ मुहूर्त

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
आदित्य-एल1

भारत की सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू किया

Adani Ruchi Soya Fortune Cut Edible Oil Price, Check Latest

'बिना लाइसेंस वाली' कंपनी गरीब लोगों को डिस्काउंट किट में खाना पकाने....

जमींदोज

धनबाद में बार-बार तेज आवाज के साथ फट रही धरती, जमींदोज हो रहीं जिंदगियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।