मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Sonia Gandhi राजस्थान से, गुजरात से जेपी नड्डा पहुंचे राज्यसभा, ये नेता भी चुने गए निर्विरोध

Sonia Gandhi राजस्थान से, गुजरात से जेपी नड्डा पहुंचे राज्यसभा, ये नेता भी चुने गए निर्विरोध

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
A A
0
Sonia Gandhi राजस्थान से, गुजरात से जेपी नड्डा पहुंचे राज्यसभा, ये नेता भी चुने गए निर्विरोध

Sonia Gandhi राजस्थान से, गुजरात से जेपी नड्डा पहुंचे राज्यसभा, ये नेता भी चुने गए निर्विरोध

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

 नई दिल्ली, 20 फरवरी (The News Air) राज्यसभा के लिए कई दिग्गज नेता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. इनमें राजस्थान से Sonia Gandhi के अलावा बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ निर्वाचित हुए हैं. वहीं गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा चुने गए हैं तो बिहार के सभी छह उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं. उनके अलावा बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को भी राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया है. विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि इन्हें निर्विरोध चुना गया है. मंगलवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया- चूंकि कोई अन्य उम्मीदवार इनके खिलाफ नहीं लड़ रहा था इसलिए इन तीनों नेताओं को निर्विरोध चुना गया है.

उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को भी गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. गुजरात में राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं और सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. नड्डा के अलावा निर्विरोध चुने गए तीन अन्य उम्मीदवारों में हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवन्तसिंह परमार और मयंक नायक हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026

पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगी सोनिया : लोकसभा सांसद के रूप में पांच कार्यकाल पूरा करने के बाद 77 वर्षीया सोनिया गांधी का राज्यसभा में ये पहला कार्यकाल होगा. साल 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार सांसद चुनी गईं. वह पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी. इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य थीं.

 

रायबरेली वासियों के लिए लिखा पत्र : इससे पहले सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर साफ किया था कि वो रायबरेली से अगली बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने रायबरेली वासियों को भावुक पत्र लिखा था और रायबरेली के साथ-साथ अमेठी की जनता को भी साथ देने के लिए धन्यवाद दिया. सोनिया गांधी ने ये भी बताया था कि सेहत की वजह से वो सक्रिय राजनीति से अलग होना चाहती हैं.

मनमोहन सिंह का कार्यकाल हो रहा खत्म : कांग्रेस के डॉ. मनमोहन सिंह और भाजपा के भूपेन्द्र यादव के साथ ही 15 राज्यों से राज्यसभा के कुल 56 सदस्यों का अप्रैल में कार्यकाल समाप्त हो रहा है. बाकी सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी थी.

राजस्थान से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की भी खाली हो गई थी. किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सदन से इस्तीफा दे दिया था. राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इन नतीजों के बाद कांग्रेस के पास छह और बीजेपी के पास चार सदस्य हैं.

बिहार के सभी छह उम्मीदवार निर्वाचित : उधर बिहार के भी सभी छह उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. राज्यसभा के लिए बिहार से बीजेपी के दो, आरजेडी के दो, आरजेडी के एक और कांग्रेस से एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. सभी को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है. बीजेपी की तरफ से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था जबकि जेडीयू से संजय झा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया था. वहीं राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और संजय यादव, कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नोमिनेशन फाइल किया था.

Previous Post

ए. आई. जी. मालविन्दर सिंह सिद्धू केस में वांछित मुलजिम कुलदीप सिंह को किया गिरफ़्तार

Next Post

सलमान खान को लेकर ‘शेर खान’ मूवी 13 साल बाद फिर होगी स्टार्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Ramayana Hidden Science

Ramayana Hidden Science: रामायण कहानी नहीं बल्कि जीवन का Manual है, जानें छिपा रहस्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Greater Israel Third Temple

Greater Israel Third Temple: जेरूसलम पर इजराइल की खतरनाक प्लानिंग का पूरा सच

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
सलमान खान को लेकर 'शेर खान' मूवी 13 साल बाद फिर होगी स्टार्ट

सलमान खान को लेकर 'शेर खान' मूवी 13 साल बाद फिर होगी स्टार्ट

OLA, Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर, इस कंपनी ने अब तक बेच डाले 100000 इलेक्ट्रिक स्कूटर

OLA, Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर, इस कंपनी ने अब तक बेच डाले 100000 इलेक्ट्रिक स्कूटर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।