रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी के ‘400-पार’ में बाधा बन रहे थे सिंघवी? बहुमत के बावजूद हराकर दे दिया बड़ा संदेश

मोदी के ‘400-पार’ में बाधा बन रहे थे सिंघवी? बहुमत के बावजूद हराकर दे दिया बड़ा संदेश

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Opinion: मोदी के '400-पार' में बाधा बन रहे थे सिंघवी? बहुमत के बावजूद हराकर दे दिया बड़ा संदेश

Opinion: मोदी के '400-पार' में बाधा बन रहे थे सिंघवी? बहुमत के बावजूद हराकर दे दिया बड़ा संदेश

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 28 फरवरी (The News Air): कहते हैं राजनीति अंकगणित का खेल नहीं है। अगर इस बयान को हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखें तो सच भी लगता है। अब भला कौन सोच सकता था कि 40 सदस्यीय कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट को वहां हार का सामना करना होगा। कैंडिडेट भी भारी भरकम। देश के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी। पर बात वहीं आकर अटकी कांग्रेस को अपने विधायकों की संख्या वाले अंकगणित पर भरोसा था। लेकिन राजनीति में कभी-कभी जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो बाद में दिखता है। कहा जा रहा था कि सिंघवी की जीत में कोई कांटा है नहीं लेकिन नतीजे ठीक उलट आए। वैसे बीजेपी ने सिंघवी को राज्यसभा चुनाव में पटखनी देकर एक तीर से कई शिकार किए हैं। बहुमत के बावजूद सिंघवी को हराकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा संदेश दे दिया।

मोदी की ‘400 पार’ में बाधा बन रहे थे सिंघवी! :बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अबकी बार 400 पार का नारा दिया था। सत्तारूढ़ दल ने इसके लिए अपना कुनबा मजबूत करना शुरू भी कर दिया है। लेकिन सिंघवी कई मौकों पर बीजेपी को झटका देने की कोशिश कर रहे थे। मोदी सरनेम मामले में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी और उनको सूरत कोर्ट के फैसले से आजादी दिलाकर संसद सदस्यता भी दिलाई थी। सिंघवी कई मौकों पर बीजेपी के विरोधी दलों के बीच कड़ी का भी काम करते रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए ये चुभने वाली बात थी। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को खड़ा कर उनको सबक सिखाने की ठान ली।

सिंघवी के घर ही आप-कांग्रेस में बनी थी बिगड़ी बात :दरअसल, सिंघवी कांग्रेस पार्टी में काफी वक्त से रहे हैं। इसके अलावा वो दिग्गज वकील भी हैं। सिंघवी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम दिल्ली केजरीवाल के कई केस लड़े हैं। ऐसे में जब दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात बिगड़ने लगी तब सिंघवी ने ही मोर्चा संभाला। 20 फरवरी 2024 को उनके घर हुए लंच के दौरान ही कांग्रेस और आप में बात बनी और दिल्ली में लोकसभा सीटों का बंटवारा फाइनल हुआ। ये एक तरीके से बीजेपी को झटका देने की कोशिश थी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सिंघवी बीजेपी को झटका देने की कर रहे थे कोशिश :दरअसल, सिंघवी आप और कांग्रेस गठबंधन के जरिए बीजेपी को लोकसभा चुनाव में झटका देने की कोशिश में जुटे थे। सिंघवी ने आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन में मध्यस्थ बनकर ये कोशिश की कि दिल्ली में बीजेपी को मुश्किल में डाला जाए। अभी सभी 7 सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं। बीजेपी भला इस बात को कैसे भूल सकती थी। पार्टी दिल्ली में जहां अपना किला मजबूत करने में जुट गई वहीं उसके निशाने पर सिंघवी भी आ गए। वैसे दीगर बात ये है कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले आप और कांग्रेस के वोट मिलाकर भी ज्यादा वोट मिले थे।

केजरीवाल के वकील के तौर पर कई बार केंद्र को दिए झटके :सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली में प्रशासनिक सेवा पर नियंत्रण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रही उठापटक के मसले की पैरवी सिंघवी ने की थी। इस मामले में सिंघवी ने जोरदार पैरवी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के हाथ में ही असली ताकत होनी चाहिए। ये फैसला केंद्र के लिए एक झटके जैसा था। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इस फैसले के खिलाफ अध्यादेश ले आई और फिर संसद से कानून बनाकर एलजी के हाथों में ये सभी अधिकार दे दिए।

बहुमत के बावजूद सिंघवी को हरा दिया :सिंघवी के हराने के लिए बीजेपी ने चक्रव्यूह की रचना की। कांग्रेस के अंकगणित में तोड़फोड़ के लिए भगवा दल ने चुपचाप मिशन को अंजाम देना शुरू किया। राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और सिंघवी को तो इसकी भनक तक नहीं लगी। बीजेपी ने कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायकों को साधा और 3 अन्य निर्दलीय विधायकों को साधकर आंकड़े को अपने पक्ष में कर लिया। बीजेपी की इस कमेस्ट्री के सामने कांग्रेस का अंकगणित फेल हो गया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लोगों को रास नहीं आया वोडा का ये फैसला, 14 परसेंट तक गिरे शेयर

Next Post

एलजी भाजपा की कर रहे बैटिंग, अनावश्यक आपत्ति लगाकर रोकी केजरीवाल सरकार की सोलर पॉलिसी- आतिशी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार का बदला लेने के लिए भाजपा की ईडी ने अरविंद केजरीवाल को

एलजी भाजपा की कर रहे बैटिंग, अनावश्यक आपत्ति लगाकर रोकी केजरीवाल सरकार की सोलर पॉलिसी- आतिशी

CUET UG 2024 Registration how to fill application form

CUET UG 2024 रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट तक

हवा से बाते करती कार, बिगड़ा बैलेंस और चली गई 3 की जान

हवा से बाते करती कार, बिगड़ा बैलेंस और चली गई 3 की जान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।