The News Air –अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले और अधिक दलों के एनडीए में शामिल होने के संकेत दिए और कहा कि हम परिवार नियोजन में विश्वास करते हैं, लेकिन राजनीति में इसे नहीं अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने का कोई अधिकार नहीं क्योंकि 1947 में भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी. राम मंदिर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राम मंदिर नहीं बनने दिया गया.








