चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (The News Air)
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2022 में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी की कोर कमेटी के मैंबर तथा पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान विधानसभा हलका सुनाम से, एस.जी.पी.सी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लौंगोवाल लहरागागा से, हरपाल जुनेजा पटियाला (शहरी) से तथा हरदेव सिंह मेघ गोबिंदगढ़ हलका बल्लुआणा (आरक्षित) से पार्टी के उम्मीदवार होंगें। आज ऐलाने 4 उम्मीदवारों समेत पार्टी अब तक 74 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने दी है।