शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Tata की इस कंपनी के शेयर दो दिन में चढ़े 4%, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट

Tata की इस कंपनी के शेयर दो दिन में चढ़े 4%, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
Tata
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी टाटा कम्युनिकेशन्स (Tata Communications) के शेयर पिछले दो कारोबारी दिनों में 4 फीसदी मजबूत हुए हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक अभी इस शेयर में और दम बचा हुआ है। मौजूदा लेवल पर निवेश कर 18 फीसदी से अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 1241.25 रुपये के भाव (Tata Communications Share Price) पर हैं। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक यह अभी 1470 रुपये तक पहुंच सकता है। इसका फुल मार्केट कैप 35,375.63 करोड़ रुपये है। कंपनी के लिए मार्च तिमाही कुछ खास नहीं रही थी लेकिन कंपनी की आगे की योजना को देखते हुए एक्सपर्ट इस पर दांव लगा रहे हैं।

Tata Communications पर ब्रोकरेज ने क्यों खेला दांव

मार्च 2023 तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.2 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.9 फीसदी बढ़ा और EBITDA मार्जिन 22.6 फीसदी रहा जो ब्रोकरेज फर्म Emkay Global के अनुमान से कम रहा। मार्च तिमाही में लगातार तीसरी तिमाही डेटा सेगमेंट में इसका रेवेन्यू ग्रोथ दोहरे अंकों में रहा और जनवरी-मार्च में यह सालाना आधार पर 11.2 फीसदी बढ़ गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म की ग्रोथ सालाना आधार पर 15.9 फीसदी, कोर कनेक्टिविटी 7.4 फीसदी और क्लाउड, होस्टिंग, सिक्योरिटी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ी। कंपनी का कर्ज तिमाही आधार पर 6270 करोड़ रुपये से घटकर मार्च तिमाही में 5710 करोड़ रुपये पर आ गया।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि विस्तार के लिए कंपनी ने जो निवेश किया है और एंप्लॉयीज बढ़ाए हैं, उससे वित्त वर्ष 2024-25 में इसके डेटा सेगमेंट की ग्रोथ दोहरे अंकों में रह सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-25 में इसका रेवेन्यू और ईबीआईटीडीए दोनों 8-8 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ सकता है। वहीं मार्जिन वित्त वर्ष 2024 में 23.6 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 में 24.2 फीसदी पर रह सकता है। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज फिर शुरू की है और टारगेट प्राइस 1470 रुपये पर फिक्स किया है।

यह भी पढे़ं 👇

3 April History in Hindi

3 April History in Hindi: आज के दिन दुनिया में हुईं ये बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbance से तबाही, 10 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: धनु-मकर को 100% शुभ, मिथुन-मीन को सावधानी जरूरी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

जनवरी में एक साल के हाई पर थे शेयर

टाटा कम्यूनिकेशन्स के शेयर पिछले साल 15 जून 2022 को 856 रुपये पर थे जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद खरीदारी में तेजी आई तो सात महीने में ही यह 67 फीसदी उछलकर 12 जनवरी 2023 को 1429.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से अब तक यह 12 फीसदी फिसल चुका है। इस हफ्ते की बात करें तो शुरुआती तीन दिनों में यह 5.7 फीसदी कमजोर हुआ था लेकिन फिर इसमें 3.80 फीसदी की शानदार रिकवरी हुई और यह 1241.25 रुपये पर पहुंच गया। एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी के रुझान देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: The News Air पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को The News Air की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ईद मनाने जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान, रंगला पंजाब की मांगी दुआ

Next Post

अमिताभ बच्चन के Twitter अकाउंट पर फिर चमका ब्लू टिक, Elon Musk की तारीफ में बिग बी ने गाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

3 April History in Hindi

3 April History in Hindi: आज के दिन दुनिया में हुईं ये बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbance से तबाही, 10 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: धनु-मकर को 100% शुभ, मिथुन-मीन को सावधानी जरूरी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Sahara Dust Storm

Sahara Dust Storm: 1500 KM लंबी धूल की दीवार, अंतरिक्ष से भी दिखी!

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 3 April 2026

Breaking News Live Updates 3 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के Twitter अकाउंट पर फिर चमका ब्लू टिक, Elon Musk की तारीफ में बिग बी ने गाया

CBSE Result

CBSE Result: जाने कौनसे महीने में आ रहे है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट!

अमृतसर

अमृतसर में रंजिशन युवकों ने रोकी चलती बस, सवारियों को लगा लूटने आए हैं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।