सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Shaheedi Sabha 2025: फ़तेहगढ़ साहिब में ड्रोन-CCTV से सुरक्षा, DGP गौरव यादव ने संभाला मोर्चा!

Shaheedi Sabha 2025: फ़तेहगढ़ साहिब में ड्रोन-CCTV से सुरक्षा, DGP गौरव यादव ने संभाला मोर्चा!

— 3,400 से अधिक पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात; सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
DGP Punjab
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फ़तेहगढ़ साहिब, 25 दिसंबर (राज) छोटे साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो रही वार्षिक तीन दिवसीय शहीदी सभा के मद्देनज़र, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक समागम के सुचारु, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई बहु-स्तरीय सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लिया।

दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित यह तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा आज से गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो गई है।
इस मौके पर डीजीपी पंजाब ने रोपड़ रेंज के डीआईजी श्री नानक सिंह और एसएसपी श्री फ़तेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल के साथ सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़े इंतज़ामों का जायज़ा लिया तथा मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरे समागम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों और 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3,400 से अधिक पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य संगतों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। पंजाब पुलिस इस ज़िम्मेदारी को पूरी विनम्रता और सेवा भाव से निभा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के साथ-साथ शिष्टाचारपूर्ण और जन-हितैषी व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

डीजीपी ने बताया कि संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। गुरुद्वारा साहिब के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित किया गया है तथा 22 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब तक संगतों की आवाजाही के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और शटल बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा गूगल के सहयोग से पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिंग की गई है तथा रणनीतिक स्थानों पर दिशा-निर्देशक साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

सुरक्षा निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु छह ड्रोन और लगभग 300 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं, जिनके माध्यम से भीड़ की आवाजाही, ट्रैफिक प्रवाह और पार्किंग क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही समाज-विरोधी तत्वों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि संगतों की सुविधा के लिए पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं और अग्निशमन सेवाएं प्रदान करने हेतु छह एकीकृत हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम, जन-सहायता कियोस्क, विशेष आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गई हैं तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, स्पेशल ब्रांच और खुफिया एजेंसियों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Veer Baal Diwas: पन्नू ने खोला हरसिमरत बादल का ‘ट्वीट कांड’, अकाली दल के दोहरे मापदंड बेनकाब!

Next Post

Taiwan Earthquake News: जोरदार झटकों से कांपा शहर, भयानक तबाही का मंजर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Taiwan Earthquake News

Taiwan Earthquake News: जोरदार झटकों से कांपा शहर, भयानक तबाही का मंजर

Brain Drain India

Brain Drain India: 25 छात्र बाहर, 1 अंदर! नीति आयोग की रिपोर्ट ने खोला शिक्षा का 'कड़वा सच'

Atal Canteen Delhi scheme

Atal Canteen Delhi का तोहफा, अब 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।