अमृतसर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक को लेकर बीते दिन किए गए ट्वीट का प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज जवाब दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत भी दी है कि हर बात का ट्वीट ना किया करें। वहीं धामी ने कहा कि पर्सनल रंजिश निकालने की उनकी आदत नहीं है।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए।
धामी ने कहा कि बीते दिन वे आनंदपुर साहिब में जत्थेदार सुल्तान सिंह के पद संभालने की रस्म के बाद अकाली दल कार्यालय गए थे। वह अकाली दल के कोर कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने वहां चाय पी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर भी ट्वीट कर दिया। हर बात पर ट्वीट करना सही नहीं है।
एडवोकेट धामी ने कहा- मुख्यमंत्री भगवंता मान ने कहा कि मैं चिट्ठी लेकर आ गया। भगवंत मान जी, यह मते SGPC खुद तैयार करती है। SGPC में 25-25 साल पुराने सदस्य हैं, मैं लॉयर हूं। हमें डिक्टेशन की जरूरत नहीं होती। डिक्टेशन की जरूरत आपको होती है। हेलिकॉप्टर पकड़ दिल्ली जाकर डिक्टेशन लेने जाते हो। छोटी-छोटी बात पर ट्वीट करना सही नहीं है।

जानें क्या था विवाद
दरअसल, प्रधान धामी बीते दिन पार्टी ऑफिस से निकले थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था- पंजाबियो अब फैंसला आप करो… शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की घर की बैठक अकाली दल के ऑफिस में..?? इसका मतलब क्या है??? विचार जरूर दो… यह संगत के फतवे से भाग नहीं सकते… मैँ यह फैसला आप पर छोड़ता हूं… इनके चेहरे बेनकाब करें…






