शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - भाजपा की तानाशाही देखकर आज देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी – भगवंत मान

भाजपा की तानाशाही देखकर आज देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी – भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024
A A
0
भाजपा की तानाशाही देखकर आज देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी - भगवंत मान

भाजपा की तानाशाही देखकर आज देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी - भगवंत मान

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

भाजपा चाहती है कि देश में चुनाव ही न हो, अगर 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो वह भारत में रूस वाला कानून लागू कर देंगे, उसके बाद चुनाव नहीं होंगे – मान

हम भाजपा की तानाशाही नहीं चलने देंगे, हम उसके अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ सड़क से संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे – मान

हम सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला ले गए हैं, जल्द ही वह चुनाव कैंसिल हो जाएगा और हमारा मेयर बनेगा – मान

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटे से मेयर चुनाव में वोटों की चोरी करते चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई – केजरीवाल

भाजपा का पाप का घड़ा अब भर गया है, अब उसे साफ करने के लिए भगवान अपना झाड़ू चलाएगा – केजरीवाल

चंडीगढ़, 2 फरवरी (The News Air) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास बड़ा प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। उनके साथ पंजाब और दिल्ली के कई विधायक, सांसद और मंत्री भी मौजूद रहें।

भगवंत मान

प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवत मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि 30 जनवरी को पूरा देश ने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के पीठासीन अधिकारी कैमरे के सामने किस तरह आम आदमी पार्टी के पार्षदों के वोट पत्र पर जानबूझकर कट लगा रहा था। लेकिन भाजपा से वहां एक गलती हो गई। उसकी प्लानिंग के मुताबिक काम नहीं हुआ, वरना वह वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा देते। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। इस तरह की धांधली वे हर छोटे-बड़े चुनाव में करते हैं, लेकिन कैमरे के कारण वह चंडीगढ़ में ऐसा करते पहली बार पकड़े गए हैं।

मान ने कहा कि भाजपा को चुनाव से दिक्कत है। भाजपा नेता चाहते हैं कि देश में चुनाव ही न हो। इनका बस चले तो वे देश की चुनाव प्रक्रिया को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो वह भारत में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वाला कानून लागू कर देंगे। उसके बाद में देश में चुनाव नहीं होंगे।

200 से अधिक BJP व AAP कार्यकर्ता हिरासत में

उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने चंडीगढ़ में किया उसी तरह वे लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराते हैं। संसद में वह बिलों पर चर्चा कराने से भागते हैं। संसद में बिना चर्चा और राय मशविरा किए सारे बिल पास कराने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026

मान ने कहा कि मैं वीरों और शहीदों की धरती पंजाब से हूं। देश के लिए सबसे बड़ी लड़ाइयां पंजाब ने लड़ी है। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों की है। आज भी बॉर्डर पर सबसे ज्यादा पंजाबी खड़े हैं। दुश्मनों की गोली के आगे सबसे पहला सीना पंजाबियों का ही होता है। लेकिन आज भाजपा की तानाशाही और धक्केशाही देखकर हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी। येलोग उनकी कुर्बानी व्यर्थ करने में लगे हैं। पर हम शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं होने देंगे। हम देश के लोकतंत्र पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा हम सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला ले गए हैं। जल्द ही चंडीगढ़ मेयर चुनाव कैंसिल हो जाएगा और हम अपना मेयर बनाएंगे।

भगवंत मान

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटे से मेयर चुनाव में वोटों की चोरी करते चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। ये चुनाव दिखाता है कि इनका पाप का घड़ा भर गया था। उन्होंने गीता का एक श्लोक सुनाया और कहा कि जब पाप का घड़ा भर जाता है तब भगवान उसे साफ करने के लिए अपना झाड़ू चलाता है।

उन्होंने कहा कि अक्सर ये आरोप लगते थे कि भाजपा गड़बड़ी करके चुनाव जीतती है, लेकिन अब तक इसका सबूत नहीं मिला था। पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उसने खुद इसका सबूत दे दिया। यह दिखाता है कि दिखाता है कि अब भाजपा का पाप का घड़ा भर गया है।

Previous Post

मुख्य सचिव द्वारा सिवल अस्पताल मोहाली का औचक निरीक्षण

Next Post

Poonam Pandey की मौत के बाद, डॉक्टरों ने कहा- भारतीयों के लिए…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
Fazilka Heroin Seized

Fazilka Heroin Seized: सरहद पार से 6.5 किलो हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF ने चलाई गोलियां

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bikram Majithia

Gagandeep Randhawa Suicide Case: मजीठिया ने मांगी CBI जांच, मंत्री भुल्लर पर 302 की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
Poonam Pandey

Poonam Pandey की मौत के बाद, डॉक्टरों ने कहा- भारतीयों के लिए...

झामुमो नीत गठबंधन के विधायक हैदराबाद पहुंचे

झामुमो नीत गठबंधन के विधायक हैदराबाद पहुंचे

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।