सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - यूक्रेन में रूसी ‘T-72’ टैंकों का हाल देख सेना लाएगी ‘महाबली’, लड़ेगा भविष्य का युद्ध, प्लान समझिए

यूक्रेन में रूसी ‘T-72’ टैंकों का हाल देख सेना लाएगी ‘महाबली’, लड़ेगा भविष्य का युद्ध, प्लान समझिए

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
यूक्रेन में रूसी 'T-72' टैंकों का हाल देख सेना लाएगी 'महाबली', लड़ेगा भविष्य का युद्ध, प्लान समझिए

यूक्रेन में रूसी 'T-72' टैंकों का हाल देख सेना लाएगी 'महाबली', लड़ेगा भविष्य का युद्ध, प्लान समझिए

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 फरवरी (The News Air) भारतीय सेना आने वाले कुछ सालों में अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों से अपग्रेड होने वाली है। सेना ने टैंकों के खात्मे वाली खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाला बताते हुए कहा कि 12 लाख सैनिकों की क्षमता वाली सेना खुद को और मजबूत कर रही है। इसके लिए अत्याधुनिक साजो-समान और तकनीक की तैयारी की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन युद्ध में रूसी टैकों की ड्रोन और एंटी टैंक मिसाइल, अत्याधुनिक नेक्स्ट जेनरेशन लाइट एंटी टैंक हथियार के जरिए हुआ नुकसान खराब रणनीति के कारण हुआ था। भारतीय सेना अब इन चीजों से सीख लेकर एक महाबली युद्धक वाहन खरीदने की तैयारी में है।

रूस में टी-72 का क्यों हुआ बुरा हाल? : उन्होंने बताया कि रूस ने टैंकों को बिना पर्याप्त सप्लाई व्यवस्था के तैनात किया। मतलब, जरूरी सामान और ईंधन पहुंचाने की योजना ठीक नहीं थी।
टैंकों के साथ पर्याप्त पैदल सैनिक, तोपखाना, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण और हवाई मदद नहीं थी। यानी टैंकों को अकेला छोड़ दिया गया, जिससे दुश्मनों को उन पर हमला करना आसान हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण संयुक्त सैन्य अभियान वाली रणनीति गायब थी। उन्होंने आगे कहा कि टैंक आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह के कार्यों के लिए प्रासंगिक हैं। बड़े युद्धों में गतिशीलता, मारक क्षमता और सुरक्षा के मामले में टैंकों का कोई विकल्प नहीं है।

फ्यूचर के युद्ध को लेकर हो रही है तैयारी : उन्होंने बताया कि हमारे भविष्य के टैंक प्रोजेक्टों को हवाई खतरों के साथ ही साथ बेहतर कनेक्टिविटी के साथ अत्यधिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। जरूरी सुरक्षा उपाय जैसे ड्रोन से बचाव, न सिर्फ एक-एक टैंक को बल्कि पूरे दल को भी सुरक्षित रखेंगे। भारतीय सेना पुराने रूसी T-72 टैंकों को बदलने के लिए भविष्य की जंगों के लिए तैयार 1,770 लड़ाकू वाहनों (FRCV) बनाने की बड़ी योजना बना रही है। इस करीब 57,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव लेने की प्रक्रिया (RFP) इसी साल शुरू होने वाली है। ये नए वाहन 2030 से सेना में शामिल हो जाएंगे और पुराने टैंकों की जगह लेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

AI तकनीक का भी होगा भरपूर इस्तेमाल : एक अधिकारी ने बताया कि भविष्य के लड़ाकू वाहनों (FRCV) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन इंटीग्रेशन, एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकें होंगी। भारतीय सेना इस साल स्वदेशी अर्जुन मार्क-1ए टैंकों में से पहले पांच टैंकों को अपनी सेना में शामिल करेगी। सितंबर 2021 में 7,523 करोड़ रुपये में ऑर्डर किए गए इन टैंकों में मारक क्षमता, गतिशीलता, टिकाउपन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 14 बड़े और 57 छोटे अपडेट किए गए हैं। ये 118 बेहतर टैंक एक दशक से भी अधिक समय पहले शामिल किए गए पहले 124 अर्जुन टैंकों में शामिल हो जाएंगे।

चीन पर भी नजर : उन्होंने बताया कि इसके अलावा, ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों के लिए 354 स्वदेशी हल्के टैंकों को ‘प्रोजेक्ट जोरवार’ के तहत शामिल किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 17,500 करोड़ रुपये होगी। इस टैंक का वजन 25 टन से कम होगा, लेकिन मारक क्षमता और सुरक्षा बहुत ज्यादा होगी। ऐसे टैंकों की जरूरत पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनातनी से जरूरी कर दिया है। इन 354 स्वदेशी हल्के टैंकों में से 59 तो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के लिए रखे गए हैं, बाकी 295 का निर्माण सरकार द्वारा ‘मेक-1’ श्रेणी के तहत किया जाना है।

अपग्रेड पर भी चल रहा है काम : भारतीय सेना अपने पुराने टैंकों को अपग्रेड करने की कई योजनाओं पर काम कर रही है। उदाहरण के लिए, उनके T-72 टैंकों में मौजूदा 780 हॉर्सपावर के इंजन की जगह 1000 हॉर्सपावर के इंजन लगाने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस 2,300 करोड़ रुपये की योजना के तहत 200 इंजन सीधे आयात किए जाएंगे, जबकि 800 भारत में बनाए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया, ‘T-72 टैंकों में थर्मल साइट्स, आग का पता लगाने और बुझाने के सिस्टम, और अन्य सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं। T-90S टैंकों में स्वचालित लक्ष्य ट्रैकर्स, डिजिटल बैलिस्टिक कंप्यूटर और कमांडर थर्मल इमेजर्स लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य के लड़ाकू वाहन (FRCVs) को तीन चरणों में सेना में शामिल किया जाएगा, जिनमें से पहले चरण में 590 वाहन शामिल होंगे। हर चरण में नई तकनीकें शामिल की जाएंगी ताकि उनकी सबसे ज्यादा सुरक्षा, मारक क्षमता और तेजी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आगे साफ किया कि टैंक खत्म नहीं हुए हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली आबकारी नीति मामलाः आज भी ED के समक्ष पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया अवैध

Next Post

आज किसान आंदोलन का 7वां दिन, होगी केंद्र के साथ चौथे दौर की वार्ता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
आज किसान आंदोलन का सातवां दिन, होगी केंद्र के साथ चौथे दौर की वार्ता

आज किसान आंदोलन का 7वां दिन, होगी केंद्र के साथ चौथे दौर की वार्ता

संभल में पीएम मोदी ने कल्कि धाम की रखी आधारशिला, थोड़ी देर में संबोधन

संभल में PM Narendra Modi ने कल्कि धाम की रखी आधारशिला, थोड़ी देर में संबोधन

Kisan Andolan 2.0 : टूरिज्म-होटल इंडस्ट्री पर पड़ा बड़ा असर, कई होटलों की बुकिंग हुई रद्द

Kisan Andolan 2.0 : टूरिज्म-होटल इंडस्ट्री पर पड़ा बड़ा असर, कई होटलों की बुकिंग हुई रद्द

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।