मंगलवार, 24 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को 500 से 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे : प्रियंका गांधी

मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को 500 से 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे : प्रियंका गांधी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023
A A
0
प्रियंका गांधी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मंडला, 12 अक्टूबर (The News Air) मध्य प्रदेश के मंडला में अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की जनता से एक बड़ा वादा करते हुए कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर छात्रों के लिए पढ़ो और पढ़ाओ योजना शुरु की जाएगी, जिसमें प्रति माह 500 से 1,500 रुपये दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला में अपनी दादी इंदिरा गांधी का कई बार जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर आपको कुछ गारंटी देना चाहती है। किसानों का फिर से कर्ज माफ करेंगे, 100 यूनिट बिजली मुफ्त एवं 200 यूनिट तक बिल आधा लिया जायेगा, पुरानी पेंशन लागू करेंगे, गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देंगे, पांच हॉर्स पावर तक किसानों को बिजली मुफ्त देंगे, अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत करेंगे, जाति आधारित जनगणना कराएंगे, जहां आदिवासी 50 प्रतिशत से ज्यादा हैं, वहां छठवीं अनुसूची लागू करेंगे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग के पद तत्काल भरेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर और गांव को मिलने वाली राशि बराबर करेंगे।

प्रियंका ने नई घोषणा करते हुए कहा कि पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देंगे। इसके साथ ही पहली से आठवीं तक के बच्चों को 500 रुपए, नवमीं व दसवीं के बच्चों को 1000 रुपए एवं 11 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे।

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने आपको पट्टे दिलवाए, इसके पीछे उनकी भावना थी कि आपका अधिकार, आपकी शक्ति आपको मिले। सरकारों का काम है आपकी शक्ति और अधिकार आपको सौंपना। हमने आपको वन अधिकार कानून दिया, जल, जंगल, जमीन पर अधिकार दिया, मनरेगा से ग्रामीण रोजगार दिए, जिससे पलायन रुका। बीजेपी ने ये अधिकार आपसे छीने, सरपंचों के अधिकार छीने, पट्टे-जमीनें आपसे छीन ली, वन अधिकार कानून खत्म किया। कमलनाथ जी ने आपको 15 महीने की सरकार में पट्टे दिए, लेकिन भाजपा ने वह काम बंद कर दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026

प्रियंका गांधी ने राज्य की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार में पूरे देश में सबसे ज्यादा 1.5 लाख महिलाएं गायब हुई हैं, रोजाना 17 बलात्कार होते हैं, उज्जैन की घटना सामने है, आदिवासी अत्याचार में नंबर एक पर है मध्य प्रदेश, ये रोजगार तो देते नहीं, महंगाई और अत्याचार बढ़ाते जा रहे हैं, तो पलायन नहीं तो और क्या होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के कामों की चर्चा करते हुए प्रियंका ने चार हजार रुपये बोरा की दर से तेंदुपत्ता लिए जाने का वादा किया। राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 225 महीने में भाजपा सरकार में 250 से ज्यादा घोटाले हुए, 22 हजार घोषणाएं की, मंडला जबलपुर की सड़क 10 साल से बन रही है, 4 लेन से 2 लेन हो गई। हालत ऐसे है कि स्वयं नितिन गडकरी जिनको यहां की सड़क के लिए माफी मांगनी पड़ी। यहां मिड डे मिल में घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान में घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, पोषण आहार घोटाला हुआ। व्यापमं में कितने लोग मरे, महाकाल में घोटाला, मां नर्मदा का घोटाला, मूर्ति घोटाला, क्या इस सबसे आप थक नही गए? अब बस बहुत हुआ। अब काम करने वाली सरकार चुनिए।

Previous Post

सरकार ने कहा, गंगाजल पर कोई जीएसटी नहीं

Next Post

पंजाब के 1718 गाँवों को जल्द मिलेगी साफ़ और शुद्ध पानी की सप्लाई: जिम्पा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Hockey Asian Champions Trophy

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: पंजाब पहली बार करेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Karwan 2026 DAV College

Karwan 2026 DAV College: अमन अरोड़ा ने किया 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
शुद्ध पानी

पंजाब के 1718 गाँवों को जल्द मिलेगी साफ़ और शुद्ध पानी की सप्लाई: जिम्पा

ट्रेकिंग कैंप

मीत हेयर द्वारा 115 नौजवान एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप के लिए मनाली रवाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।