सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एमसीडी में एल्डरमैन के मनोनयन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘‘आप’’ सम्मान पूर्वक असहमत- संजय सिंह

एमसीडी में एल्डरमैन के मनोनयन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘‘आप’’ सम्मान पूर्वक असहमत- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
संजय
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 05 अगस्त (The News Air): सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली नगर निगम में एल्डरमैन मनोनित करने का एकाधिकार एलजी को देने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने सम्मान पूर्वक असहमति जताई है। सोमवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को बाइपास करके सारे अधिकार एलजी को दिए जा रहे हैं, ताकि वो अपने डंडे से दिल्ली को चलाएं। इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जजों की टिप्पणी आज के फ़ैसले के विपरीत थी। यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के अन्य राज्यों में भी राज्यपाल एल्डरमैन का मनोनयन करते हैं, लेकिन वो चुनी हुई सरकार की अनुशंसा पर ही करते हैं। दिल्ली में भी एक चुनी हुई सरकार है, तो फिर दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं है?

एल्डरमैन की नियुक्ति पर आए कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। एक चुनी हुई सरकार को बाइपास करके सारे अधिकार एलजी को दिए जा रहे हैं कि वो अपने डंडे से दिल्ली को चलाएं। यह लोकतंत्र और भारत के संविधान के लिए सही नहीं है। इसलिए मैं पूरे आदर से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से असहमति व्यक्त करता हूं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है।

संजय सिंह ने कहा कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में चीफ जस्टिस और बाकी जजों ने जो टिप्पणियां थीं और आज का यह फैसला उसके बिल्कुल विपरीत है। अन्य राज्यों में भी राज्यपाल ही एल्डरमैन के नामों पर मुहर लगाते हैं, लेकिन वो सरकार की अनुशंसा पर ऐसा करते हैं। दूसरे राज्यों में भी मनोनीत सभासद और पार्षद होते हैं, लेकिन चुनी हुई सरकार उनके नाम भेजती है और उसके बाद राज्यपाल उस पर मुहर लगाते हैं। दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं है? क्या यहां चुनी हुई सरकार नहीं है? यह फैसला दिल्ली के लोगों और लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। आम आदमी पार्टी आगामी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में जीतेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
पीएम मोदी अब वक्फ बोर्ड की जमीन भी अपने दोस्तों को देना चाहते हैं- संजय सिंह

संजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड की संपत्ति से जुड़े कानून पर कहा कि पहले हमें देखना होगा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस कानून में क्या-क्या चीजें लाने जा रही है। वह इस देश में सबकी संपत्ति जब्त करके अपने दोस्तों को देना चाहते हैं। इन्होंने अयोध्या में सेना की जमीन कब्जा करके अपने दोस्त अडाणी को दे दी। अब ये वक्फ बोर्ड की जमीन भी क्या कब्जा करके अपने दोस्तों को देना चाहते हैं? मोदी जी ने अपने दोस्त को पोर्ट, एयरपोर्ट, रेल, सेल सब दे दिया। ये पूरा हिन्दुस्तान एक आदमी को देना चाहते हैं। अब वक्फ की संपत्ति की भी औने-पौने दाम में बेचने की डील हुई होगी। इसलिए ये इस कानून को ला रहे हैं। मोदी जी को बताना चाहिए कि उन्होंने कितना इलेक्टोरल बॉन्ड लिया है।

भाजपा क्रीमीलेयर के जरिए संसद व विधानसभाओं में दलितों का नेतृत्व खत्म करना चाहती है- संजय सिंह

क्रीमिलेयर पर संजय सिंह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 341 और 342 के तहत दलितों और आदिवासियों को आरक्षण का अधिकार दिया गया है। अनुच्छेद 341 में आरक्षण का आधार शुद्ध रूप से जातीय भेदभाव है, न कि आर्थिक। इसमें क्रीमीलेयर का सवाल कहां से उठता है। ऐसे तो भाजपा या किसी अन्य पार्टी का सांसद अगर एक बार एससी के आरक्षित सीट से सांसद बन जाए तो वो क्रीमीलेयर हो जाएगा, इसके बाद वो दोबारा उस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकता है। भाजपा इस तरह संसद और विधानसभाओं से दलितों और आदिवासियों के नेतृत्व को खत्म करना चाहती है। एक बार में किसी नेता का नेतृत्व उभर कर नहीं आता है। लेकिन इस परिभाषा के हिसाब से वो क्रीमीलेयर में चले जाएंगे और फिर दोबारा उस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसलिए चिराग पासवान से लेकर भाजपा के तमाम अनुसूचित जाति और जनजाति के नेताओं के मन में भी ये सवाल उठ रहा है क्योंकि वो दोबारा अपनी सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महायुद्ध की तैयारी, 48 घंटे के अंदर इजराइल पर हमला कर सकता है ईरान, अमेरिका तक हलचल

Next Post

iQOO Z9s Pro 5G के ये फीचर हुए कन्‍फर्म, 5500mAh बैटरी, कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
iQOO Z9s Pro 5G के ये फीचर हुए कन्‍फर्म, 5500mAh बैटरी, कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले…

iQOO Z9s Pro 5G के ये फीचर हुए कन्‍फर्म, 5500mAh बैटरी, कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले...

bribe

रिश्वत लेने के आरोप में एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला

Rahul-Priyanka ने दिल्ली में कुलियों के एक समूह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Rahul-Priyanka ने दिल्ली में कुलियों के एक समूह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।