रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल के करीबी सैम पित्रोदा ने ईवीएम पर उठाए सवाल

राहुल के करीबी सैम पित्रोदा ने ईवीएम पर उठाए सवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 25 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सैम पित्रोदा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (The News Air) हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के बाद टेक्नोक्रेट और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि वह तरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ इसे अपनी सुविधा के अनुसार कैसे नियंत्रित किया जा सकता है और इसमें हस्तक्षेप कैसे संभव है, इसे जल्द ही उजागर करेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों से ईवीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करने और मतदान के बहिष्कार के बारे में भी विचार करने को कहा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी पित्रोदा ने कहा कि ईवीएम को किसी की सुविधा के अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ भी काम कर चुके पित्रोदा ने कहा कि वर्तमान में भारत में इस्तेमाल की जा रही ईवीएम मशीन कोई “स्टैंड अलोन मशीन” नहीं है।

आईओसी चेयरमैन ने कहा कि समस्या तब शुरू हुई, जब वीवीपैट मशीन को ईवीएम से जोड़ा गया।

उन्होंने कहा, ”वीवीपीएटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से मिलकर बना एक अलग उपकरण है।” उन्होंने कहा कि वीवीपैट को ईवीएम से जोड़ने के लिए एक विशेष कनेक्टर का उपयोग किया जाता है, जिसे एसएलयू कहा जाता है।

पित्रोदा ने कहा, “यह एसएलयू कई सवाल खड़े करता है। एसएलयू कनेक्टर ही वीवीपैट में दिखाता है कि किस बटन से वोट किस पार्टी को जाएगा। इसे मतदान से पहले प्रोग्राम किया जाता है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि एसएलयू जोड़ने के बाद ईवीएम अब अकेली मशीन नहीं रह गई है.

यह भी पढे़ं 👇

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026

“इसमें वो सभी तरह के काम किए जा सकते हैं, जिनकी बात की जा रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची वर्तमान में थर्मल प्रिंटर के माध्यम से जारी की जाती है और इसे केवल कुछ हफ्तों तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है, इसके बजाय एक प्रिंटर का उपयोग किया जाना चाहिए, जो अगले पांच वर्षों तक पर्ची को सुरक्षित रखेगा।

उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि यह पर्ची केवल कुछ समय के लिए मतदाता को नहीं दिखाई जानी चाहिए, बल्कि इसे एक कागज पर मुद्रित करके उसे दे दिया जाना चाहिए, जिसे वह अलग से रखे गए बक्से में वोट के रूप में डाल सके और यह बॉक्स को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कनेक्ट नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”इसके बाद बॉक्स में डाली गई वोट पर्चियों की गिनती की जानी चाहिए.” उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ईवीएम में कुछ समस्या जरूर है, लेकिन भारत के चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पित्रोदा ने कहा कि एक पेशेवर होने के नाते वह कह रहे हैं कि यह जरूरी नहीं है कि धांधली हुई हो, लेकिन उन्हें ‘पूरा संदेह है कि ईवीएम में धांधली हो सकती है।’

उन्होंने कहा, “मैं यह स्वीकार नहीं कर सकता कि ईवीएम के साथ सब कुछ ठीक है। ईवीएम को लेकर विश्वास का संकट पैदा हो गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों को ईवीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करना चाहिए।

पित्रोदा ने कहा, “हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना चाहिए। जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो युवाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए और इसके (ईवीएम) के खिलाफ विरोध करना चाहिए। राजनीतिक दलों को ईवीएम का उपयोग करके चुनावों का बहिष्कार करने के विकल्प पर भी विचार करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ईवीएम के मुद्दे पर गंभीर हैं।

उन्होंने कहा,”मैंने उनसे इस पर चर्चा की है। यह स्वीकार करना संभव नहीं है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ के बिना राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गए। मैं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष ईवीएम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बना रहा हूं।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

22 जनवरी को अयोध्या जाने वाली उड़ानों को पड़ोसी जिलों में पार्क किया जाएगा

Next Post

मोहन मंत्रिमंडल के नवनियुक्त 28 मंत्रियों में नए चेहरों की भरमार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
मोहन मंत्रिमंडल

मोहन मंत्रिमंडल के नवनियुक्त 28 मंत्रियों में नए चेहरों की भरमार

प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन का जीवन परिचय……

प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन का जीवन परिचय......

पर्यावरण का मानव जीवन में महत्व….

पर्यावरण का मानव जीवन में महत्व....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।