नई दिल्ली (Salman Khurshid on Bangladesh)। बांग्लादेश में फैली हिंसा पर कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विवादित बयान दिया है। खुर्शीद का कहना है कि बांग्लादेश में जो हुआ, वो भारत में भी हो सकता है। भाजपा ने बयान का विरोध किया है।
बकौल सलमान खुर्शीद, ‘भले ही ऊपरी तौर पर भारत में हालात सामान्य दिख रहे हों, लेकिन यहां भी बांग्लादेश जैसी हिंसक भड़क सकती है और सरकार विरोधी प्रदर्शन हो सकते हैं।’ सलमान खुर्शीद ने एक किताब के विमोचन के मौके पर यह बात कही।
पढ़िए सलमान खुर्शीद का पूरा बयान
कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है। 2024 चुनाव में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सच तो यह है कि सतह के नीचे कुछ तो है। बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है।
सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, मुश्किल समय में भारत सरकार बांग्लादेश के साथ खड़ी है, क्योंकि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए, लेकिन सलमान खुर्शीद जैसे नेता भारत के लोगों को यह कहकर भड़काने की कोशिश करते हैं कि जो हिंसा वहां हुई, वह भारत में भी हो सकती है।’








