मॉस्को 16 फरवरी (The News Air) रूस के एक जेल में बंद विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है। वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते थे। नवलनी की मौत जेल में हुई। उनकी मौत की वजह के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोग इस मौत को राजनीतिक हत्या बता रहे हैं और इसके लिए व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार कह रहे हैं।
https://twitter.com/OyvindNicolai/status/1758453127056081023
रूस की जेल सेवा ने एलेक्सी नवलनी की मौत की जानकारी दी है। 47 साल के नवलनी पुतिन के सबसे प्रमुख आलोचकों में से एक थे। उन्हें आर्कटिक सर्कल के उत्तर में लगभग 40 मील की दूरी पर स्थित एक जेल में रखा गया था। वह 19 साल की सजा काट रहे थे।








