शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रोहित और जडेजा ने शतक जड़कर भारत के नाम किया पहला दिन

रोहित और जडेजा ने शतक जड़कर भारत के नाम किया पहला दिन

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 15 फ़रवरी 2024
A A
0
IND vs ENG Test Match

IND vs ENG विशाखापट्टनम में वापसी, भारत ने 106 रनों से इंग्लैंड को हराया

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 15 फरवरी (The News Air) कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को यहां शतक जड़कर न सिर्फ टीम को शुरुआती झटकों से उबारा बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन भी भारत के नाम किया।

भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 326 रन बनाए हैं। रोहित (131) और जडेजा (नाबाद 110) ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। यह भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है।

इन दोनों के अलावा अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज खान ने 66 गेंद पर 62 रन की मनोरंजक पारी खेली। स्टंप उखड़ने के समय जडेजा के साथ नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव एक रन पर खेल रहे थे।

रोहित और जडेजा ने तब मोर्चा संभाला जब भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन पर अपने तीन युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (10), शुभमन गिल (00) और रजत पाटीदार (05) के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अब तक 69 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।

रोहित और जडेजा ने सहजता से रन बटोरे। उन्हें निरंजन शाह स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने एकाग्रता और आक्रामकता का अच्छा नमूना पेश किया तथा ढीली गेंदों को सबक सिखाने में कोताही नहीं बरती।

वुड को हालांकि सुबह के सत्र में थोड़ा मूवमेंट मिल रहा था लेकिन बाद में इस तेज गेंदबाज ने शॉर्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ली। रोहित ने लेग स्पिनर रेहान अहमद की गेंद पर दो रन लेकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया जो सलामी बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ उनका तीसरा शतक है।

रोहित ने इसके बाद विशेषकर रेहान को निशाने पर रखा लेकिन वुड ने शॉर्ट पिच गेंद करना जारी रखा। रोहित का धैर्य आखिर में जवाब दे गया और इस तेज गेंदबाज की एक और शॉर्ट पिच गेंद को सबक सिखाने के प्रयास में मिड विकेट पर बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 196 गेंद का सामना करके 14 चौके और तीन छक्के लगाए।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Tech War

Iran Tech War: ईरान ने Google, Amazon और Nvidia को बनाया सैन्य निशाना, बदल गई युद्ध की परिभाषा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

अपने घरेलू और पसंदीदा मैदान पर खेल रहे जडेजा ने शतक के करीब पहुंचने के बाद धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 198 गेंद का सामना करके अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। इस ऑल राउंडर ने लेग साइड में रन बटोरे तथा विकेटों के बीच उनकी दौड़ शानदार रही। उन्होंने अपनी कलाई का अच्छा इस्तेमाल करके रन बटोरे। जडेजा ने अब तक 212 गेंद का सामना करके नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं।

सरफराज को देखकर किसी भी समय नहीं लगा कि वह अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की तथा मैदान के चारों तरफ शॉट जमाकर विविधतापूर्ण स्ट्रोक लगाने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने चौकों की झड़ी लगाई और इस बीच बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली की गेंद छक्के के लिए भेजी और केवल 48 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

जब लग रहा था कि सरफराज बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे तब जडेजा के साथ गफलत के कारण उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया।

भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी जबकि वुड ने सुबह के सत्र में दो और हार्टली ने एक विकेट लेकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई।

वुड की गति और पिच से मिल रहे मूवमेंट के कारण भारत को शुरू में कुछ करारे झटके सहने पड़े। पहले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज जायसवाल यहां कुछ खास योगदान नहीं दे पाए तथा वुड की उछाल लेती गेंद पर स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे।

विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक बनाकर फॉर्म में वापसी करने वाले गिल को वुड ने यहां खाता भी नहीं खोलने दिया। उन्होंने विकेटकीपर बेन फॉक्स को आसान कैच दिया। गिल की पारी केवल नौ गेंद तक सीमित रही।

भारत का स्कोर तब तीन विकेट पर 33 रन हो गया जब नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पाटीदार ने हार्टली की गेंद पर शॉर्ट कवर पर खड़े बेन डकेट को आसान कैच दिया।

पिछले दो मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले रोहित का भाग्य ने भी साथ दिया। जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन डीआरएस से पता चला की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड पर टकराई थी।

Previous Post

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ओवरलोड गाड़ियों और अन्य राज्यों से ग़ैर-कानूनी ढंग से आने वाले ट्रकों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश

Next Post

बजिंदर सिंह की निकली 2.50 करोड़ रूपए की डियर 500 सैटरडे वीकली लॉटरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Tech War

Iran Tech War: ईरान ने Google, Amazon और Nvidia को बनाया सैन्य निशाना, बदल गई युद्ध की परिभाषा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal

Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal: वो कहानी जिसने हिला दी थी अमेरिकी सत्ता की नींव

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
बजिंदर सिंह की निकली 2.50 करोड़ रूपए की डियर 500 सैटरडे वीकली लॉटरी

बजिंदर सिंह की निकली 2.50 करोड़ रूपए की डियर 500 सैटरडे वीकली लॉटरी

पंजाब सरकार के प्रयासों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और भी सुधरा- बलकार सिंह

पंजाब सरकार के प्रयासों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और भी सुधरा- बलकार सिंह

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।