The News Air –कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 4.91% हो गई। अक्टूबर में यह 4.48% दर्ज़ की गई थी। महंगाई के आंकड़े लगातार पांचवें महीने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के कम्फर्ट ज़ोन में बने हुए हैं। RBI का महंगाई दर को 4% (प्लस या माइनस 2%) पर बनाए रखने का लक्ष्य है।
अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर 4.48% थी। जबकि इससे पहले अगस्त में 5.30% थी जबकि जुलाई में यह 5.59% थी। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में रिटेल महंगाई दर 6.93% थी।
महीने-दर महीने आधार पर महंगाई दर
- फूड इन्फ्लेशन नवंबर में बढ़कर 1.87% हो गई, जो अक्टूबर में 0.85% थी।
- वेजिटेबल इन्फ्लेशन नवंबर में -22.47% रही, जो अक्टूबर में -19.43% थी।
- पल्सेज इन्फ्लेशन अक्टूबर में 5.42% थी जो नवंबर में घटकर 3.18% हो गई।
- क्लोदिंग एंड फुटवेयर इन्फ्लेशन नवंबर में 7.94% के अक्टूबर मुक़ाबले 7.39% रही।
- फ्यूल एंड लाइट इन्फ्लेशन नवंबर में 13.35 रही जो अक्टूबर में 14.35% थी।
- हाउसिंग इन्फ्लेशन नवंबर में 3.66% के अक्टूबर मुक़ाबले 3.58% रही।
आने वाले महीनों में और बढ़ सकती है महंगाई
हाल ही में RBI की मीटिंग में गर्वनर शक्ति कांत दास ने कहा था कि CPI आधारित मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष यानी 2021-21 की तीसरी तिमाही में 5.1% और चौथी तिमाही में 5.7% रहने का अनुमान है( कुल मिलाकर इसके 2021-22 में 5.3 प्रतिशत रहने की संभावना है।